PGIMER Chandigarh Recruitment 2025 Fill Online Application Form for 146 Various Posts
PGIMER Chandigarh Recruitment 2025: पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने हाल ही में 2025 की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है जिसमें कुल 146 पदों पर नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट, जूनियर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर, और सीनियर मेडिकल ऑफिसर जैसे पदों के […]

PGIMER Chandigarh Recruitment 2025: पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने हाल ही में 2025 की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है जिसमें कुल 146 पदों पर नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट, जूनियर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर, और सीनियर मेडिकल ऑफिसर जैसे पदों के लिए की जा रही है।
हमारे देश के जो भी इच्छुक एवं योग्य नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको जानकारी के लिए बता दें की भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीते 5 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और यह भर्ती प्रक्रिया 18 मई 2025 जारी रहेगी और फिर इसके बाद 26 मई 2025 को भर्ती के लिए CBT Exam भी होना है।
अतः हमारे जो भी पाठक भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन कर दें और अपने CBT Exam की तैयारी शुरू कर दें। लेकिन अगर आपको भर्ती के तहत किस प्रकार अपना आवेदन करना है इसकी जानकारी नहीं है तो आपको हम अपने लेख में इस समस्या का समाधान प्रदान करने वाले हैं।
आज के अपने इस लेख में हम आपको भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले हैं इसलिए आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
PGIMER Chandigarh Vacancy Notification:-
Name of Article | PGIMER Chandigarh Recruitment 2025 |
Article Type | All Indian Job Notifications |
Organization Name | Postgraduate Institute of Medical Education and Research (PGIMER) |
Post Name | Senior Residents, Senior Medical Officer, Jr./Sr. Demonstrators |
Total Post | 146 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 05 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 18 May 2025 |
CBT Exam Date | 26 May 2025 |
Official Notification | Download PDF Notification |
Official Website | https://pgimer.edu.in/ |
PGIMER Chandigarh Vacancy 2025:-
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2025 के तहत पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने कुल 146 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक जारी किया है। यह भर्ती अस्थायी टेन्योर-बेस्ड पदों जैसे सीनियर रेजिडेंट, जूनियर/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए की जाएगी।
देश के सभी इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2025 से 18 मई 2025 में भर्ती की आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसमें उनकी नियुक्तियाँ PGIMER चंडीगढ़ और इसके सैटेलाइट सेंटर संगरूर, पंजाब में की जाएंगी। अगर पदों की बात करें तो चंडीगढ़ में 131 सीनियर रेजिडेंट, 14 जूनियर/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और 1 सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद हैं, और वहीं संगरूर में 12 सीनियर रेजिडेंट और 2 सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।
भर्ती के लिए निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, सीनियर रेजिडेंट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD/MS की डिग्री होनी चाहिए वहीं डेमोंस्ट्रेटर पदों के लिए MBBS, M.Sc. या Ph.D. जैसी योग्यताएं भी मांगी गई हैं।
इस भर्ती के तहत वह सभी छात्र भी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो भर्ती के लिए आवश्य शैक्षणिक योग्यता वाले पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में है, बशर्ते उनको 30 जून 2025 के पहले अपनी डिग्री प्रस्तुत करनी होगी। भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी जो 26 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में 75 अंकों के 50 MCQ प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1.5 अंक प्रदान किया जाएगा वहीं प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर 0.25 अंकों साथ प्रति उत्तर नेगेटिव मर्किंग भी की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को CBT Exam के बाद इंटरव्यू भी देना होगा और इन्हीं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को सीनियर रेजिडेंट और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए Level-11 के तहत ₹67,700 + NPA का वेतन प्रदान किया जाएगा वहीं सीनियर डेमोंस्ट्रेटर (नॉन-मेडिकल) को Level-10 के तहत ₹56,100 और जूनियर डेमोंस्ट्रेटर को Level-6 के तहत ₹35,400 + NPA का वेतन प्रदान किया जाएगा।
उल मिलाकर यह भर्ती उन सभी युवाओं को बेहतरीन अवसर प्रदान करने वाली है जो मेडिकल क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखते हैं।
PGIMER Chandigarh Recruitment Various Post Details:-
Post Name | No. of Vacancies | Location |
Senior Residents | 131 | PGIMER, Chandigarh |
Senior Medical Officer | 1 | PGIMER, Chandigarh |
Jr./Sr. Demonstrators | 14 | PGIMER, Chandigarh |
Senior Residents | 12 | PGI Satellite Centre, Sangrur |
Senior Medical Officer | 2 | PGI Satellite Centre, Sangrur |
Total | 146 | — |
PGIMER Chandigarh Senior Residents & Other Post Eligibility Criteria:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए सबसे पहले निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
Post Name | Educational Qualification |
Senior Resident | MD/MS in the concerned speciality from an MCI-recognised institute |
Senior Medical Officer | MD/MS in Medicine/Surgery or equivalent |
Senior Demonstrator (Medical) | MBBS + MD in the relevant subject |
Senior Demonstrator (Non-Medical) | M.Sc./Ph.D. in the relevant discipline (as applicable) |
Junior Demonstrator (Medical) | MBBS |
Junior Demonstrator (Non-Medical) | M.Sc. in the relevant field |
Final Year PG Candidates | Eligible to apply for applicable posts if degree is produced by 30th June 2025 |
Age Limit:-
Maximum Age: 45 Years
Age Relaxation:-
Category | Relaxation | Maximum Age After Relaxation |
SC/ST | 5 years | 50 years |
OBC | 3 years | 48 years |
PwBD (Persons with Benchmark Disability) | 10 years | 55 years |
Central Government Employees | Up to 10 years | 55 years |
Ex-Servicemen | 5 years | :-50 years |
Chandigarh PGIMER Senior Residents & Other Post Selection Process:-
PGIMER चंडीगढ़ सीनियर रेजिडेंट्स एवं अन्य पदों की भर्ती के तहत पात्र सभी उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में किया जाएगा, जो इस प्रकार हैं –
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):- इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में सभी पात्र उम्मीदवारों की एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा 26 मई 2025 को आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह परीक्षा 75 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1.5 अंक प्रदान किए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
2. इंटरव्यू:- CBT में सफल उम्मीदवारों को 23 जून 2025 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो की 25 अंको का होगा। इस इंटरव्यू में उम्मीदवार के ज्ञान और बात करने के तरीके को परखा जाएगा और उसी के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। जिसके बाद CBT और Interview में प्राप्त अंको के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी जिसमें आने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
How to Apply Online for the PGIMER Chandigarh Recruitment 2025:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको To Register के सामने दिये गए Click Here के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करनी है।
- आवश्यक सभी जानकारी प्रदान करने के बाद आपको यहाँ पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- अब आपको प्राप्त इस लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है जिसके बाद आपके सामने PGIMER सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है आवश्यक मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको आवश्यक शुल्क का भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट को प्राप्त कर लेना है।
- इस प्रकार आपका ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Chandigarh PGIMER Recruitment Online Form Application Fee:-
भर्ती के लिए अगर हम आवश्यक आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1500, SC/ST को ₹800 शुल्क देना होगा जबकि PwBD वर्ग को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, जो इस प्रकार है –
Category | Application Fee |
General / OBC / EWS | ₹1,500 + transaction charges |
SC / ST | ₹800 + transaction charges |
PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) | Exempted |
Important Dates:-
Event | Date & Time |
Notification Release Date | 03 May 2025 |
Online Application Begins | 05 May 2025 |
Last Date to Submit Online Application | 18 May 2025 |
CBT Exam Date | 26 May 2025 |
Document Verification & Interview | 23 June 2025 |
Important Links:-
Online Apply | Direct Link |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://pgimer.edu.in/ |
PGIMER Chandigarh Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2025 के लिए कितनी रिक्तियाँ जारी की गई हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 146 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2025 के तहत किन-किन पदों पर भर्ती की जा रही है?
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2025 के तहत भर्ती सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, जूनियर और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर की जा रही है।
भर्ती के लिए अंतिम तिथि क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 18 मई 2025 है।
इस भर्ती के लिए CBT परीक्षा कब होगी?
इस भर्ती के लिए CBT परीक्षा 26 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
CBT परीक्षा में प्रश्नों की संख्या और अंक कैसे होंगे?
CBT परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1.5 अंक का होगा। गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतन कितना मिलेगा?
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पदों के आधार पर वेतन प्रदान किया जाएगा जिसमें Senior Resident / SMO / Sr. Demonstrator (Medical) के पदों के लिए ₹67,700 + NPA (Level-11), Sr. Demonstrator (Non-Medical) के लिए ₹56,100 (Level-10) और Jr. Demonstrator (Medical) के लिए ₹35,400 + NPA (Level-6) का वेतन प्रदान किया जाएगा।
भर्ती के लिए अधिकतम आयु क्या है?
भर्ती के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को विशेष छूट प्रदान की जाएगी।