Self Study कैसे करें? Students के लिए Best Guide जो सच में काम आए
How to Do Self Study – Self Study के बाद ही कोई व्यक्ति मार्क्स ला सकता है या सफल हो सकता है। सेल्फ स्टडी यानी खुद से पढ़ाई करना, यह आज के समय में हर student की सबसे बड़ी जरूरी skill हो चुकी है। चाहे स्कूल हो college या कोई प्रतियोगी परीक्षा अगर आप स्मार्ट […]

How to Do Self Study – Self Study के बाद ही कोई व्यक्ति मार्क्स ला सकता है या सफल हो सकता है। सेल्फ स्टडी यानी खुद से पढ़ाई करना, यह आज के समय में हर student की सबसे बड़ी जरूरी skill हो चुकी है। चाहे स्कूल हो college या कोई प्रतियोगी परीक्षा अगर आप स्मार्ट तरीके से self study करना सीख ले तो आपको किसी tution या coaching की जरूरत कभी नहीं होगी। इस blog में हम जानेंगे कि सेल्फ स्टडी करने का सही तरीका क्या है इससे जुड़े कुछ जरूरी tips और tools जो आपकी पढ़ाई को सरदार बनाएंगे इसके बारे में भी जानकारी देंगे।
How to Do Self Study – Overview
Important Tools | Used For | Examples |
Study Schedule | Time Management | Morning Routine |
Notes & Flashcards | Revision के लिए | Mind Maps, Short Notes |
Free Resources | Concept Clarity | YouTube, PDFs |
Timer Apps | Focus बढ़ाने में | Pomodoro Timer |
Mock Tests | Practice में | Online Quizzes, PYQs |
Also Read
- Google से Free Certificate लेकर पाए Jobs – जानिए पूरा Process और Top Course
- Side Hustle Ideas for Student – पढ़ाई के साथ कमाई के 7+ स्मार्ट तरीका
- 12वीं के बाद बिना JEE/NEET के बनाए शानदार Career – जानिए टॉप विकल्प
Self Study क्या होती है और क्यों जरूरी है?
सेल्फ स्टडी का मतलब खुद से सीखना समझना और practice करना होता है। जब आप खुद से पढ़ाई करते हैं और concept को समझते हैं तो यह सेल्फ स्टडी कहलाता है। यह आपके अंदर dicipline, focus, और independency का विकास करता है। competitive exam और कॉलेज के स्टडी के लिए यह सबसे फायदेमंद होता है।
इसलिए अगर आप college में पढ़ाई करते हैं या फिर किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो अपने competition को clear करने के लिए self study ही एकमात्र तरीका है जो आपको सफलता दिला सकती है।
Self Study करने से पहले खुद को कैसे तैयार करें
सेल्फ स्टडी करने से पहले आपको कौन सी खास बातों का ध्यान रखना चाहिए उसकी सूची नीचे दी गई है –
- आपको एक realistic goal सेट करना है। (जैसे – रोजाना 2 घंटे Maths बनाएं)
- एक अच्छा study space बनाना होगा जहां और रोजाना पढ़ाई करें और आपका Space पूरी तरह Noise Free, और Organized होना चाहिए।
- Mindset तैयार करें – इसमें आप खुद के अंदर confidence रखें कि मुझे खुद से सीखना है और यह मजबूरी नहीं जुनून है।
Study Schedule कैसे बनाएं जो आप Follow करता है
Student अक्सर एक schedule बनाते हैं जो फॉलो करना बहुत मुश्किल हो जाता है ऐसे में एक अच्छा study schedule बनाते वक्त क्या ध्यान रखना चाहिए उसे नीचे दिया गया है –
- Pomodoro Techniques – 2 घंटे पढ़ाई करें उसके बाद 15 मिनट ब्रेक ले। और ब्रेक को लंबा होने से रोके
- Morning Vs Evening – कुछ लोगों को सुबह पढ़ाई करना अच्छा लगता है तो कुछ लोगों को शाम को पढ़ाई करना अच्छा लगता है आप कौन सी कैटेगरी में आते हैं यह देखें और उस समय पढ़ाई करें।
- Weekly Targets – एक daily target का लिस्ट रखें जिसमें आपको पता रहे कि रोजाना क्या पूरा करना है, और एक weekly target रखें जो बताया कि एक हफ्ते में कितना पूरा हो जाना चाहिए।
- सिलेबस जितना जल्दी हो सकता है उतना जल्दी पूरा करें, और ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें।
Effective Self Study के लिए कौन से Subject कैसे पढ़े?
कौन सा सब्जेक्ट कैसे पढ़ना चाहिए यह जानना भी जरूरी है जो आपकी पढ़ाई को इफेक्टिव बनाएगा –
- Theory Subjects – इसमें History, Political Science, Geography जैसे सब्जेक्ट आते है। इसे Read करें और उसके साथ साथ लिखते हुए पढ़ें या समझें, लिख लिख कर समझते चले और फिर एक जगह रख कर पीछे का सारा रिवाइज कर लें।
- Numerical Subjects – इसमें Maths आता है, इसके लिए पहले Concept Clear करें और फिर ज्यादा से ज्यादा practise करें।
- Language – इसे जोड़ जोड़ चिल्ला कर पढ़े और Grammar Rules को लिखे और Grammar practise करें।
Best Tools और App जो Self Study को बनाए आसान
आज के समय में बहुत सारे मुफ्त tools और application मौजूद है जो आपकी पढ़ाई को आसान बना सकता है।
- YouTube channel – बहुत सारा यूट्यूब चैनल है किसी एक को पकड़े और उसके जरिए अपना सिलेबस कंप्लीट करें।
- Notes App – Notion, Evernote जैसे App से अच्छा notes बना कर मोबाइल में ही रख सकते है।
- Revision Tools – Anki, Quizlet जैसे ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- Time Tracker – Forest, Focus To-Do जैसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आप अपने पढ़ाई के समय को ट्रैक कर सकते हैं और बिल्कुल समय पर पढ़ाई और समय पर ब्रेक ले सकते हैं।
Self Notes कैसे बनाएं जो Revision में काम आए
बार-बार revision करना बहुत जरूरी होता है इसके लिए एक अच्छा notes होना चाहिए जिसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है –
- Bullet Points और Diagram का इस्तेमाल करें
- Short Formula और Tricks को Notes में Highlight करें।
- Sticky Notes और Flashcards से Visual Learning करें।
- अपने Notes को जितना हो सके उठा साफ बनाए।
Self Study के लिए Distraction से कैसे दूर रहे
सेल्फ स्टडी करते समय अगर आपको distraction से दूर रहना है तो कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना होता है –
- फोन को साइलेंट या एयरप्लेन मोड पर रखें।
- सोशल मीडिया का टाइम फिक्स करें
- स्टडी टाइमर अप का उसे करें जो पढ़ाई के समय कोई दूसरा ऐप नहीं खुलने देगा।
Self Study Vs Coaching – कौन ज्यादा बेहतर है?
Self Study और Coaching दोनों में आपको क्या फायदा मिलता है और क्या नुकसान होता है इसे नीचे कुछ बिंदुओं के जरिए समझने का प्रयास किया गया है –
Coaching | Self Study |
Ready-made Notes | Personalized Notes |
Fixed Schedule | Flexible Learning |
Peer Competition | Self Discipline |
Costly | Free or Low-Cost |
Common Mistakes जो Self Study करते वक्त नहीं करना चाहिए
सेल्फ स्टडी करते समय कुछ साधारण गलतियों से बचना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- सिर्फ पढ़ना revision नहीं करना एक बुरी आदत है। कम पढ़ना लेकिन पढ़ी हुई चीज को बार-बार बार-बार रिवाइज करना आपको सफल बनाता है।
- हर दिन नए तरीके और नई जगह पर पढ़ना भी एक बुरी आदत है जो पढ़ाई में आपका मन नहीं लगने देगी।
- बिना प्लान के नहीं पढ़ना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आज कितना पढ़ना है और क्या पढ़ना है इसके साथ-साथ एक हफ्ते में आपको क्या-क्या कर लेना है यह पता होना चाहिए।
- खुद से Unrealistic Expectations ना रखें, जितना कर सकते हैं उतना ही सोच और उतना करें।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि How to Do Self Study। सेल्फ स्टडी एक Art है जिसे practise और planning करके हर student master कर सकता है। सही tools और एक मजबूत रूटिंग आपके सेल्फ स्टडी को मजबूत करेगा और जब यह आर्ट मजबूत हो जाएगी तब कोई भी परीक्षा आपसे निकल जाएगी।