Tripura High Court Recruitment 2025: Official Notification Out for Stenographer, Lower Division Clerk, Driver & Group-D Posts
Tripura High Court Recruitment 2025:- त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने जिला एवं अधीनस्थ न्यायपालिका के लिए विभिन्न ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर भर्ती हेतु एक विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना का विज्ञापन संख्या DC 01/2025 है और इसके तहत कुल 127 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी। इच्छुक और […]

Tripura High Court Recruitment 2025:- त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने जिला एवं अधीनस्थ न्यायपालिका के लिए विभिन्न ग्रुप-सी और ग्रुप-डी पदों पर भर्ती हेतु एक विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना का विज्ञापन संख्या DC 01/2025 है और इसके तहत कुल 127 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 मई 2025 से 26 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://thc.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत मुख्य रूप से चार प्रकार के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं जिनमें स्टेनोग्राफर (PA-II), लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), ड्राइवर, और ग्रुप-डी (चपरासी, गार्ड आदि) शामिल हैं। भर्ती के तहत हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य पात्रताएँ निर्धारित की गई हैं। उदाहरण के लिए, स्टेनोग्राफर और एलडीसी पदों के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है, जबकि ड्राइवर पद के लिए 10 वीं कक्षा पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं ग्रुप-डी पदों के लिए केवल माध्यमिक परीक्षा पास होना पर्याप्त है।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और न्यायिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं उम्मीदवारों में से एक हैं तो आपको इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य ही करना चाहिए। परंतु अगर आपको यह नहीं पता है भर्ती के तहत आवेदन कैसे करना है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
Tripura High Court Vacancy 2025 Official Notification Overview
Name of Article | Tripura High Court Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Tripura High Court |
Post name | Stenographer (PA-II), Lower Division Clerk (LDC), Driver, Group-D (Peon/Orderly/Guard) |
Total Post | 127 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 27 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 26 June 2025 |
Official Notification | THC Recruitment Official Notification 2025 Overview |
Official Website | https://thc.nic.in/ |
THC Vacancy Online Form 2025
अभी हाल ही में में त्रिपुरा उच्च न्यायालय (High Court of Tripura) ने 23 मई 2025 को विज्ञापन संख्या DC 01/2025 के तहत कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। यह भर्ती त्रिपुरा राज्य के जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों में स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), ड्राइवर और ग्रुप-डी (Peon/Orderly/Guard आदि) पदों के लिए की जा रही है। यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है जो सरकारी न्यायिक सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
अगर भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो स्टेनोग्राफर और LDC पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है, साथ ही 6 महीने का कंप्यूटर सर्टिफिकेट और तय की गई टाइपिंग गति होना अनिवार्य है। इसके साथ ही ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ-साथ उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, और 3 वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। वहीं, ग्रुप-डी पदों के लिए केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए समान्यतः न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है परंतु ड्राइवर पद हेतु न्यूनतम 21 वर्ष निर्धारित की गई है और सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
Tripura High Court Various Post Recruitment 2025 Post Details
Post Name | Total Post | Salary |
Stenographer (PA-II) | 13 | ₹20,475 |
Lower Division Clerk (LDC) | 43 | ₹16,050 |
Driver | 2 | ₹16,050 |
Group-D (Peon/Orderly/Guard) | 69 | ₹12,000 |
Total | 127 |
Tripura High Court Category-wise Post Details | ||||||
Post Name | UR | ST | SC | PWD | Ex-Servicemen | Total Post |
Stenographer (PA-II) | — | 8 | 5 | 1 | — | 13 |
Lower Division Clerk (LDC) | — | 33 | 10 | 2 | 2 | 43 |
Driver | 2 | — | — | — | — | 2 |
Group-D (Peon/Orderly/Guard) | 39 | 19 | 11 | 3 | 7 | 69 |
Total | 41 | 60 | 26 | 6 | 9 | 127 |
THC High Court Recruitment Eligibility Criteria 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार Tripura High Court Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत आवेदन करने एक लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
THC Recruitment Educational Qualifications 2025:-
Post Name | Educational Qualification |
Stenographer (Personal Assistant-II) | 1. Graduate in any discipline from a recognized University/College 2. Shorthand speed of 100 words per minute and Typing speed of 60 words per minute on computer 3. 6-month Computer Education Certificate |
Lower Division Clerk (LDC) | 1. Graduate in any discipline from a recognised University/College 2. Typing speed of at least 30 words per minute on a computer 3. 6-month Computer Education Certificate |
Driver | 1. Passed Madhyamik / Secondary (10th class) examination from a recognised board 2. Valid Commercial Driving License 3. 3 years of experience in driving Light Motor Vehicles (LMV) 4. Medically fit for driving |
Group-D (Peon/Orderly/Guard, etc.) | Passed Madhyamik / Secondary School Examination (10th standard) or equivalent from a recognised board |
Tripura High Court Recruitment Age Limit 2025:-
Post Name | Minimum Age | Maximum Age |
Stenographer (Personal Assistant-II) | 18 years | 40 years |
Lower Division Clerk (LDC) | 18 years | 40 years |
Driver | 21 years | 40 years |
Group-D (Peon/Orderly/etc.) | 18 years | 40 years |
Tripura High Court Various Post Recruitment Selection Process 2025
त्रिपुरा उच्च न्यायालय भर्ती 2025 के तहत पात्र उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग चरणों में किया जाएगा, जिसमें लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण (जैसे टाइपिंग/ड्राइविंग/शॉर्टहैंड), और इंटरव्यू शामिल हैं। स्टेनोग्राफर (Personal Assistant-II) पद के लिए सबसे पहले शॉर्टहैंड और कंप्यूटर पर टाइपिंग की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और फिर लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पद के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट देना होगा और फिर टाइपिंग टेस्ट में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ड्राइवर पद के लिए चयन की प्रक्रिया में सबसे पहले मोटर ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंत में उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच भी की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे शारीरिक रूप से वाहन चलाने के योग्य हैं।
ग्रुप-डी (Peon/Orderly/Guard आदि) पदों के लिए चयन दो चरणों में होगा—पहले लिखित परीक्षा और फिर इंटरव्यू। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया के हर चरण के बाद उम्मीदवारों की एक निश्चित अनुपात में शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। अंतिम चरण में सभी उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न चरणों में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें आने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Post Name | Selection Stages | Shortlisting Ratio |
Stenographer (PA-II) | 1. Shorthand & Typing Test 2. Written Exam 3. Interview |
1:6 (Skill to Written) 1:3 (Written to Viva) |
Lower Division Clerk (LDC) | 1. Written Exam 2. Typing Speed Test on Computer 3. Interview |
1:10 (Written to Typing) 1:3 (Typing to Viva) |
Driver | 1. Motor Driving Test 2. Interview 3. Medical Fitness |
1:6 (Driving to Viva) |
Group-D (Peon/Orderly/etc.) | 1. Written Exam 2. Interview |
1:6 (Written to Viva) |
Required Documents for Tripura High Court Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार त्रिपुरा हाइ कोर्ट भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको अपना आवेदन करने के समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार हैं –
- A recent passport-size photograph
- Scanned signature
- Class 10th marksheet
- Class 12th and Graduation marksheet
- 6-month Computer Education Certificate
- Valid Commercial Driving License
- Experience certificate showing 3 years of LMV driving
- Permanent Resident Certificate of Tripura (PRTC)
- Caste certificate
- Disability certificate (PwD)
- Ex-Servicemen certificate
- No Objection Certificate
How to Fill Online Form for Tripura High Court Recruitment 2025
इस भर्ती के तहत जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन करने में रुचि रखते हैं वह भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आ जाएगा।
- यहाँ पर आपको पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का फॉर्म दखने को मिलेगा।
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और भरने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करके पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- अब आपको प्राप्त इन लॉगिन डिटेल्स को मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लॉगिन करने एक बाद आपके सामने भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस एप्लिकेशन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को एंटर करना होगा और साथ ही में आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको भर्ती के लिए निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में आपको अपने इस आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
THC Recruitment Online Form Application Fee 2025
Post | UR | SC/ST |
Stenographer | ₹500 | ₹250 |
LDC | ₹400 | ₹200 |
Driver | ₹400 | ₹200 |
Group-D | ₹300 | ₹150 |
Important Dates
Event | Date & Time |
Official Notification | 23 May 2025 |
Start of Online Application | 27 May 2025 (from 11:00 AM) |
Last Date to Apply Online | 26 June 2025 (up to 05:00 PM) |
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now Direct Link |
Official Notification | Click Here to Download Now THC Recruitment Notification 2025 PDF |
Official Website | https://thc.nic.in/ |
Tripura High Court Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
त्रिपुरा हाई कोर्ट भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
त्रिपुरा हाई कोर्ट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को त्रिपुरा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://thc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फोरम भरना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 शाम 5:00 बजे तक है।
इस भर्ती में कुल कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं?
इस भर्ती में कुल 127 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं जिनमें स्टेनोग्राफर, एलडीसी, ड्राइवर और ग्रुप-डी के पद शामिल हैं।
क्या इस भर्ती के तहत अन्य राज्यों के निवासी भी अपना आवेदन कर सकते हैं ?
नहीं, इस भर्ती के तहत अन्य राज्यों के निवासी भी अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत केवल त्रिपुरा राज्य का स्थायी निवासी जिनके पास त्रिपुरा राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र (PRTC) है।
भर्ती के तहत क्या आयु में छूट प्रदान की जाएगी?
हाँ, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सरकारी कर्मचारियों को भर्ती के तहत अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग/ड्राइविंग या शॉर्टहैंड टेस्ट, और इंटरव्यू शामिल होंगे।