NCET ITEP 2025-26 (Date Extended) Application Form For Entrance Exam – Eligibility, Exam Pattern & ITEP Admission Online Apply
NCET ITEP 2025-26 : आप सभी जानते हैं कि पहले 12वीं के बाद शिक्षक बनने के लिए ग्रेजुएशन करना होता है, और उसके बाद 2 साल का B.Ed. कोर्स करना अनिवार्य होता है। लेकिन 2030 के बाद B.Ed. की मान्यता समाप्त हो जाएगी। यदि आप 2030 के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको ग्रेजुएशन […]

NCET ITEP 2025-26 : आप सभी जानते हैं कि पहले 12वीं के बाद शिक्षक बनने के लिए ग्रेजुएशन करना होता है, और उसके बाद 2 साल का B.Ed. कोर्स करना अनिवार्य होता है। लेकिन 2030 के बाद B.Ed. की मान्यता समाप्त हो जाएगी। यदि आप 2030 के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपको ग्रेजुएशन के साथ इंटीग्रेटेड एक नया कोर्स करना होगा, जिसे Integrated Teacher Education Programme (ITEP) कहा जाता है। और इस course में admission लेने के NTA द्वारा आयोजित EXAM NCET पास करना होगा।
यदि आप भी भविष्य में टीचर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले इस जानकारी को ध्यान से पढ़िए। यहां मैं आपको ITEP कोर्स की पूरी जानकारी देने वाला हूं, ताकि आप इस कोर्स को कर सकें और भविष्य में टीचर बन सकें।
NTA NCET 2025 Application Form – Overview
परीक्षा का नाम | NCET (National Common Entrance Test) |
आयोजक संस्था | NTA (National Testing Agency) |
कोर्स का नाम | ITEP (Integrated Teacher Education Programme) |
परीक्षा का उद्देश्य | ITEP कोर्स में प्रवेश के लिए |
योग्यता | 12वीं पास / अपीयरिंग |
अंतिम तिथि | 31-03-2025 (Extended) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पहले |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
परीक्षा अवधि | 3 घंटे (180 मिनट) |
प्रश्नों की संख्या | 160 (181 में से चुनने होंगे) |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय स्तर (India Level) |
What Is ITEP Course
जो छात्र 12वीं के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए अब एक नया कोर्स लॉन्च किया गया है, जिसका नाम ITEP (Integrated Teacher Education Programme) है।
ITEP (Integrated Teacher Education Programme) एक 4 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लॉन्च किया गया है। यह उन छात्रों के लिए है, जो 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनना चाहते हैं।