MBA HR Management Course 2025: Eligibility, Fees, Syllabus, Career Options & Salary – Empower Your Future
MBA HR Management Course: MBA HR का पूरा नाम (Full Form) Master of Business Administration in Human Resource Management है। यह 2 साल का स्नातकोत्तर डिग्री (Postgraduate Degree) कोर्स है, जिसे आप किसी भी स्नातक डिग्री (BBA, B.Com, B.A., B.Sc., आदि) के बाद कर सकते है। MBA HR कोर्स आपको मानव संसाधन प्रबंधन (Human resource […]

MBA HR Management Course: MBA HR का पूरा नाम (Full Form) Master of Business Administration in Human Resource Management है। यह 2 साल का स्नातकोत्तर डिग्री (Postgraduate Degree) कोर्स है, जिसे आप किसी भी स्नातक डिग्री (BBA, B.Com, B.A., B.Sc., आदि) के बाद कर सकते है। MBA HR कोर्स आपको मानव संसाधन प्रबंधन (Human resource management), कर्मचारी कल्याण (Employee welfare), भर्ती, प्रशिक्षण, और संगठनात्मक विकास(organizational development) आदि विषयों पर शिक्षा प्रदान करता है।
यह MBA HR Management Course उन छात्रों के लिए है जो ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, संगठनात्मक व्यवहार, कर्मचारी संबंध और नेतृत्व विकास (leadership development) में रुचि रखते हैं और इन क्षेत्रों में ही अपना भविष्य बनाना चाहते है। MBA HR कोर्स के दौरान छात्रों को Fundamentals of HRM, Organizational Behavior, Recruitment and Selection, Training and Development, Performance Management, और Labor Laws जैसे महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते हैं।
आज के इस प्रतिस्पर्धी (competitive) और गतिशील कॉर्पोरेट समय में MBA HR कोर्स एक शानदार करियर ऑप्शन बन चुका है, जो कंपनीज/संगठनों में Human Resources की भूमिका को ओर भी मजबूत करता है। यह कोर्स आपको कॉर्पोरेट क्षेत्र में नेतृत्व, प्रबंधन, और कर्मचारी विकास के अवसर प्रदान करता है। यदि आप एक ऐसा कोर्स ढूंढ रहे हैं जो आपको प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता, और करियर में अच्छे अवसर प्रदान करे, तो MBA HR आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
MBA HR Management Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
MBA in Human Resource Management (Master of Business Administration in HRM) |
Course Level |
Postgraduate |
Course Duration |
2 Years (4 Semesters) |
Minimum Eligibility |
Bachelor’s Degree in any stream (BBA, B.Com, B.A., B.Sc., etc.) |
Minimum Marks Required |
At least 50% marks (45% for reserved categories) |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance Exam-Based (CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP, etc.) |
Age Limit |
No upper age limit, minimum 20 years in some institutes |
Main Subjects |
|
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹4 LPA – ₹12 LPA |
Top Job Profiles |
HR Manager, Talent Acquisition Specialist, Training & Development Manager, HR Consultant |
Top Recruiters |
Amazon, Deloitte, Infosys, TCS, Wipro, Reliance, Accenture |
Eligibility Criteria for MBA HR Management Admission
MBA HR Management Course में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। छात्रों के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री हो, MBA HR कोर्स के लिए सब मान्य है। एडमिशन ले लिए अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में स्नातक डिग्री में छात्र को कम से कम 50% अंक से उत्तीर्ण होने चाहिए, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए।
MBA HR में प्रवेश के लिए कई विश्वविद्यालय CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP, या NMAT जैसी राष्ट्रीय या राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर एडमिशन दी जाती है।और कुछ कॉलेज में स्नातक डिग्री के आधार पर ही स्टूडेंट चुन लिए जाते है। और कुछ संस्थानों/कॉलेज में छात्रों को एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी होती है।
Also Read…
- Bihar State Level Essay Writing Competition 2025: बिहार राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता 2025: कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर
- Best Course After Graduation: चाहिए हाई सैलरी जॉब तो ग्रेजुऐशन के बाद करें ये टॉप कोर्सेज, मोटी सैलरी के साथ मिलेगी करियर सिक्योरिटी
- Free Online Digital Marketing Course with Certificates by Government : अब घर बैठे बिलकुल फ्री मे करें ये कोर्स और पायें सर्टिफिकेट
- Best Course After Post Graduation: Top-Rated Courses for High-Salary Jobs and Career Security in 2025
How to Get Admission in MBA HR Management Course?
MBA HR Management Course में दाखिला दो तरह से होता है Merit-Based और Entrance Exam-Based। भारत के अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में MBA HR का Admission प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही लिया जाता है। पर कुछ स्टेट कॉलेज या प्राइवेट कॉलेज में योग्यता आधारित (merit based) जैसे स्नातक डिग्री के नम्बरों के आधार पर एडमिशन लिया जाता है। और कुछ विश्वविद्यालय, जैसे Amity University और Lovely Professional University मैनेजमेंट कोटा के तहत भी दाखिला देते हैं, जिसमें फीस सामान्य से अधिक होती है।
MBA HR Course Admission Process
- स्टेप 1: सबसे पहले उस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं, जहां आप दाखिला लेना चाहते हैं वहां चेक करें की एडमिशन Merit-Based पर हो रही है या Entrance Exam-Based। फिर उस हिसाब से एडमिशन फॉर्म या प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: यदि आपके कॉलेज में एडिमशन प्रवेश परीक्षा-बेस्ड है, तो आपको CAT, MAT, XAT, CMAT, या अन्य राज्य-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में प्रबंधन, सामान्य ज्ञान, गणित, और अंग्रेजी प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमे आपको अच्छे अंक लाने होंगे।
- स्टेप 3: प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान आपके दस्तावेजों की जांच होगी। इस दौरान आपको कोर्स की फीस और अन्य जानकारी दी जाएगी।
- स्टेप 4: कुछ विश्वविद्याल आरक्षित SC/ST/OBC वर्गों के लिए फीस में छूट भी देते है। छूट की पूरी जानकारी आपको विश्वविद्यालय की वेबसाइट या प्रॉस्पेक्टस से मिल जाएगी। MBA HR के एडमिशन फॉर्म को कॉलेज के MBA HR कोर्स के समन्वयक(coordinator) द्वारा भी चेक किया जायेगा और फॉर्म पर coordinator के हस्ताक्षर भी होंगे।
- स्टेप 5: इन सब के बाद आप आपना फॉर्म और जो भी फीस लगेगी उसे विश्वविद्यालय प्रवेश कार्यालय के जमा करवाए। अब आपकी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
MBA HR Course Fees Structure: Government and Private Universities
MBA HR Management कोर्स की फीस हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह अधिक हो सकती है।
Type of College |
Annual Fee |
---|---|
Government College/University |
₹20,000 – ₹1,00,000 प्रति वर्ष |
Private College/University |
₹2,00,000 – ₹20,00,000 प्रति वर्ष |
IIM जैसे शीर्ष संस्थानों में फीस ₹15 लाख से ₹20 लाख तक हो सकती है, जबकि TISS जैसे संस्थानों में यह ₹2.4 लाख के आसपास हो सकती है।
MBA HR Course Duration and Pattern
MBA HR कोर्स की अवधि 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) होती है। और इस कोर्स का प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। कुछ विश्वविद्यालयों में MBA HR कोर्स में सेमेस्टर नहीं होते है जिसे वार्षिक आधार पर ही पढ़ाया जाता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय होते हैं। कोर्स के दौरान असाइनमेंट, केस स्टडीज, और प्रोजेक्ट्स भी होते हैं। दूसरे साल में एक मेजर प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप होती है। जो छात्रों को करनी ही पड़ती है।
MBA HR Subjects and Syllabus Details (Year & Semester-wise)
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
---|---|---|---|---|
1st Year |
Semester 1 |
Principles of Management, Organizational Behavior, Business Communication |
Case Studies, Group Discussions |
Small Assignment |
1st Year |
Semester 2 |
Human Resource Management, Recruitment & Selection, Business Ethics |
Recruitment Lab, HR Software Training |
Mini Project on Employee Engagement |
2nd Year |
Semester 3 |
Training & Development, Performance Management, Labor Laws |
Training Workshops, Performance Analysis |
HR Analytics-based Mini Project |
2nd Year |
Semester 4 |
Strategic HRM, HR Analytics, Compensation Management |
HRIS Lab, Compensation Design Simulation |
Major Project (Final Year Project) |
MBA HR Regular and Distance Learning: Which One is Better?
MBA HR कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तो आप रोज कॉलेज जा कर MBA HR कोर्स कर सकते है या फिर कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो Distance Learning भी उपलब्ध करवाते है जैसे भारत का प्रसिद्ध Indira Gandhi National Open University(IGNOU), Amity University Online, और NMIMS Global जैसे संस्थान MBA HR के लिए डिस्टेंस लर्निंग प्रदान करते हैं।
रेगुलर MBA HR को कॉर्पोरेट क्षेत्र में अधिक मान्यता प्राप्त होती है, क्योंकि इसमें कैंपस प्लेसमेंट, इंटर्नशिप, और नेटवर्किंग के अवसर अधिक होते हैं। डिस्टेंस लर्निंग उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं पर रेगुलर MBA HR उन लोगों के लिए बेहतर है जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं।
Career Options After MBA HR – Salary, Hiring, and Job Roles
MBA HR कोर्स पूरा करने के बाद आप बहुत से जॉब रोल्स के लिए योग्य हो जाओगे, जैसे HR Manager, Talent Acquisition Specialist, Training & Development Manager, HR Consultant, और Compensation Manager। और अगर आप अच्छे से डिग्री पूरी करके अच्छी जगह से इंटरशिप लेते है और आपको अच्छी स्किल्स आती है, तो आप शीर्ष कंपनियाँ जैसे Amazon, Deloitte, Infosys, TCS, और Reliance आदि कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं।
MBA HR – Salary
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Description |
---|---|---|
Entry-Level |
₹4 – ₹8 LPA |
Freshers starting as HR Executive, Talent Acquisition Specialist, etc. |
Mid-Level |
₹8 – ₹15 LPA |
3–5 years experience in roles like HR Manager, Training Manager. |
Senior-Level |
₹15 – ₹30 LPA |
7+ years of experience in roles such as HR Director, VP of HR. |
Top Companies Salary |
₹12 – ₹50 LPA |
Top MNCs like Amazon, Deloitte hire at premium packages for specialized roles. |
Higher Studies After MBA HR Management Course
MBA HR के बाद यदि आप अपनी शिक्षा या कौशल को और बढ़ाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:
Ph.D. in Human Resource Management |
Certified Talent Management Practitioner Programme |
SAP HR Certification |
SHRM Certified Professional Programme |
अन्य विकल्पों में SPHR (Senior Professional in Human Resources), GPHR (Global Professional in Human Resources), और Coursera/LinkedIn Learning पर HR Analytics या Leadership Courses शामिल हो सकते हैं
MBA HR (Master of Business Administration in Human Resource Management) Course – FAQ
What is the full form of MBA HR Management? MBA HR stands for Master of Business Administration in Human Resource Management. It is a two-year postgraduate degree focused on workforce management, recruitment, and employee development. |
What is the eligibility criteria for taking admission in MBA HR Management? You must have a Bachelor’s degree in any stream with at least 50% marks (45% for reserved categories) from a recognized university. |
What is the fee of MBA HR Management degree? In government colleges, the fee ranges from ₹20,000 to ₹1,00,000 per year, while in private colleges, it ranges from ₹2,00,000 to ₹20,00,000 per year. |