HPCL Recruitment 2025 Notification Out for 103 Junior Executive Posts, Last Date 21 May 2025
HPCL Recruitment 2025:- क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वो भी एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में? तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है! हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)ने हाल ही में 103 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आपने डिप्लोमा इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन) […]

HPCL Recruitment 2025:- क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वो भी एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में? तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आया है! हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)ने हाल ही में 103 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
अगर आपने डिप्लोमा इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन) या फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा किया है, यह भर्ती आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। इसभर्ती के लिए HPCL के द्वारा आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 26 March 2025 को जारी कर दिया गया था जिसके बाद से ही इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो की वर्तमान में अभी 21 मई 2025 तक जारी रहने वाली है।
इस आधिकारिक नोटिफ़िकेशन के अनुसार HPCL के द्वारा रिफाइनरी डिवीजन के तहत कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी, जहां पर उन्हें भर्ती के तहत न सिर्फ अच्छा वेतन मिलेगा, बल्कि मेडिकल, लोन, भत्ता और अन्य कई सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
अगर आप भी इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप भर्ती के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आज ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर दें जिससे आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही अगर आप भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया या पात्रता से जुड़ी हुई अन्य जानकारी को विस्तारपूर्वक प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य ही पढ़ें।
HPCL Recruitment Notification 2025 Overview:-
Name of Article | HPCL Recruitment 2025 |
Article Type | All Indian Job Notifications |
Organization Name | Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) |
Post Name | Junior Executive |
Total Post | 103 |
Application Mode | Online |
Online Application Begins | 26 March 2025 |
Last Date for Online Registration | 21 May 2025 |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://www.hindustanpetroleum.com/ |
HPCL Vacancy 2025:-
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), जो भारत सरकार के अधीन आने वाली एक कंपनी है, ने अभी हाल ही में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती HPCL की रिफाइनरी डिवीजन में की जा रही है जिसमें कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल और फायर एंड सेफ्टी जैसे कई महत्त्वपूर्ण पद शामिल है। इस भर्ती के तहत हर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए जिसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों ने न्यूनतम 60% अंक, जबकि SC/ST/PwBD वर्ग के उम्मीदवारों ने 50% अंक प्राप्त किए हो।
भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), ग्रुप डिस्कशन, स्किल टेस्ट, और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होंगे। जिसके बाद उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जहां पर उम्मीदवारों पदों के आधार पर ₹30,000 से ₹1,20,000 प्रति माह के हिसाब से प्रदान किया जाएगा और साथ ही में अन्य सुविधाओं जैसे चिकित्सा सुविधा, आवास, वाहन और शिक्षा ऋण, मोबाइल व इंटरनेट भत्ता, और प्रदर्शन आधारित बोनस का भी लाभ प्रदान किया जाएगा
Hindustan Petroleum Corporation Limited HPCL Various Post Details:-
Post Name | No. of Vacancies | Pay Scale (₹) |
Junior Executive (Mechanical) | 11 | ₹30,000 – ₹1,20,000 |
Junior Executive (Electrical) | 17 | ₹30,000 – ₹1,20,000 |
Junior Executive (Instrumentation) | 6 | ₹30,000 – ₹1,20,000 |
Junior Executive (Chemical) | 41 | ₹30,000 – ₹1,20,000 |
Junior Executive (Fire & Safety) | 28 | ₹30,000 – ₹1,20,000 |
Total | 103 |
Hindustan Petroleum Corporation Limited Vacancy Eligibility Criteria 2025:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक नागरिक हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी की गई HPCL भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
Post Name | Essential Qualification | Minimum Marks |
Junior Executive (Mechanical) | 3-year full-time Diploma in Mechanical Engineering | UR/OBCNC/EWS: 60% SC/ST/PwBD: 50% |
Junior Executive (Electrical) | 3-year full-time Diploma in Electrical Engineering | |
Junior Executive (Instrumentation) | 3-year full-time Diploma in Instrumentation / Instrumentation & Control / Instrumentation & Electronics Engineering | |
Junior Executive (Chemical) | 3-year full-time Diploma in Chemical Engineering / Chemical Technology | |
Junior Executive (Fire & Safety) | Any Science Graduate + Diploma in Fire & Safety |
Age Limit:-
-
Minimum Age: 18 years (as on 30th April 2025)
-
Maximum Age: 25 years (as on 30th April 2025)
Age Relaxation:-
Category | Relaxation | Maximum Age After Relaxation |
Scheduled Caste (SC) / Scheduled Tribe (ST) | 5 years | 30 years |
Other Backwards Class – Non-Creamy Layer (OBCNC) | 3 years | 28 years |
Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) – UR | 10 years | 35 years |
PwBD – OBCNC | 13 years | 38 years |
PwBD – SC/ST | 15 years | 40 years |
Domiciled in J&K (01.01.1980 to 31.12.1989) | 5 years | 30 years |
Ex-Servicemen / Commissioned Officers | 5 years (if eligible) | Varies based on base category |
HPCL Recruitment Selection Process 2025:-
HPCL जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा –
1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT):- सबसे पहले सभी पात्र उम्मीदवारों को एक ऑब्जेक्टिव प्रकार की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में दो भाग होंगे –
-
सामान्य योग्यता अनुभाग: जिसमें अंग्रेज़ी भाषा, गणितीय योग्यता, तार्किक क्षमता और डेटा इंटरप्रिटेशन से प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
तकनीकी ज्ञान अनुभाग: जिसमें संबंधित डिप्लोमा विषय से जुड़े प्रश्न होंगे।
2. ग्रुप टास्क / ग्रुप डिस्कशन (Group Task/Discussion):- CBT में सफल उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क या ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों बातचीत करने की तरीके, कौशल और टीम वर्क का मूल्यांकन किया जाएगा।
3. स्किल टेस्ट (Skill Test):- इसके बाद उम्मीदवारों को प्रायोगिक परीक्षण या कौशल परीक्षण देना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार तकनीकी रूप से कार्य करने में सक्षम है या नहीं।
4. पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview):- ग्रुप डिस्कशन और स्किल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान उनकी तकनीकी समझ, व्यवहार, निर्णय क्षमता को परखा जाएगा।
5. चिकित्सकीय और शारीरिक फिटनेस परीक्षण (Medical & Physical Fitness Test):- इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। जिसके माध्यम से उनकी शारीरिक और मानसिक स्थितियों का मूल्यांकन जाएगा।
6. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):- चयन प्रक्रिया के अंत में उम्मीदवारों को अपने सभी मूल का सत्यापन करवाना होगा। जिसके बाद पात्र उम्मीदवार की HPCL भर्ती 2025 के तहत नियुक्ति की जाएगी।
How to Online Apply for the HPCL Recruitment 2025:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Recruitment of Junior Executive Officers 2024-25 (Refinery Division) के सेक्शन में नीचे दिये गए Click Here to Apply के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फोरम खुलकर आएगा जहां पर आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- जिसके बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन करना है और पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपको HPCL भर्ती 2025 ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म देखने को मिलेगा।
- अब आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही से भरना होगा और साथ में आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको भर्ती में आवेदन के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है।
- इस प्रकार आपका इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
HPCL Vacancy Application Fees 2025:-
Category | Application Fee | Remarks |
UR / OBCNC / EWS | ₹1,180 (₹1,000 + 18% GST) | Plus payment gateway charges, if any |
SC / ST / PwBD | Exempted | No fee required |
Important Dates:-
Events | Dates |
Official Notification Released | 26 March 2025 |
Online Application Begins | 26 March 2025 |
Last Date for Online Registration | 21 May 2025 |
Important Links:-
Apply Now | Direct Link |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://www.hindustanpetroleum.com/ |
HPCL Recruitment 2025 – Frequently Asked Questions (FAQs):-
HPCL Recruitment 2025 किस पद के लिए जारी की गई है?
HPCL Junior Executive Recruitment 2025 के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी शाखाओं में जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जाएगी।
HPCL Vacancy 2025 के अंतर्गत कुल कितने पद हैं?
HPCL Recruitment Notification 2025 के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 103 Junior Executive पदों पर भर्ती की जाएगी।
HPCL Junior Executive Online Form 2025 भरने की अंतिम तिथि क्या है?
HPCL भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन फोरम भरने की अंतिम तिथि 21 मई 2025 निर्धारित की गई है।
HPCL Vacancy 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
HPCL Vacancy 2025 के न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है और साथ में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।
HPCL Junior Executive के लिए कितना वेतन प्रदान किया जाएगा।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 – ₹1,20,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही सरकारी भत्ते, मेडिकल सुविधा, लोन, बोनस इत्यादि भी प्रदान किए जाएंगे।