BHEL Apprentice 2025: 354 Vacancies for ITI, Diploma, and Graduates – Apply Now
BHEL Apprentice 2025:- अभी हाल ही में बीते 09 मई 2025 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), त्रिचीपल्ली ने वर्ष 2025-26 के लिए अपरेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन अपनी आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया है। यह भर्ती खासकर तमिलनाडु राज्य के छात्रों के लिए है। हालांकि यदि किसी ट्रेड में तमिलनाडु […]

BHEL Apprentice 2025:- अभी हाल ही में बीते 09 मई 2025 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), त्रिचीपल्ली ने वर्ष 2025-26 के लिए अपरेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन अपनी आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया है। यह भर्ती खासकर तमिलनाडु राज्य के छात्रों के लिए है। हालांकि यदि किसी ट्रेड में तमिलनाडु के पर्याप्त उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों को भी इस भर्ती के तहत आवेदन करने का मौका प्रदान किया जा सकता है।
इस भर्ती के तहत 09 मई 2025 को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन रिलीस होने के बाद से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि अभी BHEL के द्वारा भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं प्रदान की गई है। अतः हमारे सभी उम्मीदवारों से निवेदन है वह जल्द से जल्द भर्ती के तहत अपना आवेदन कर लें वरना BHEL द्वारा तय सीटों की संख्या पूरी होते ही आवेदन प्रक्रिया को कभी भी बंद किया जा सकता है।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं परंतु आपको भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें क्योंकि हमने आपको आज के इस लेख में इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की हुई है।
BHEL Apprentices Vacancy Notification 2025 – Overview
Name of Article | BHEL Apprentice 2025 |
Article Type | Apprentice Notification |
Organization Name | Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) |
Post Name | Apprentice |
Trade Name | Graduate, Technician and Trade |
Total Post | 354 |
Application Mode | Online |
Online Registration Starts | 09 May 2025 |
BHEL Apprentices Notification PDF 2025 | Technician Apprentice || Trade Apprentice || Graduate Apprentice |
Official Website | https://www.bhel.com/ |
BHEL Apprentice Recruitment 2025
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वर्ष 2025-26 के लिए अपरेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत कुल 354 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें तीन भागों में विभाजित किया गया है- Graduate Apprentice, Technician (Diploma) Apprentice और Trade Apprentice। यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने हाल के वर्षों में इंजीनियरिंग, डिप्लोमा या आईटीआई पास की है और अब वह किसी प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं।
भर्ती के तहत Graduate Apprentice श्रेणी में मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग में कुल 80 रिक्त पद उपलब्ध है, वहीं Technician Apprentice श्रेणी में मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग में कुल 57 रिक्त पद और Trade Apprentice में फिटर, वेल्डर, टर्नर, और मशीनिस्ट के कुल 217 रिक्त पद उपलब्ध हैं।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी और जिसमें किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रशिक्षण के दौरान ₹10,700 से ₹12,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
BHEL Various Trade Apprentices Post Details
Apprentice Type | Discipline / Trade | Vacancies |
Graduate Apprentice | Mechanical Engineering | 64 |
Civil Engineering | 16 | |
Total (Graduate) | 80 | |
Technician Apprentice | Mechanical Engineering | 49 |
Civil Engineering | 8 | |
Total (Technician) | 57 | |
Trade Apprentice | Fitter | 120 |
Welder | 73 | |
Turner | 2 | |
Machinist | 22 | |
Total (Trade) | 217 | |
Grand Total | 354 |
BHEL Apprentice Stipend 2025
इस भर्ती के तहत BHEL के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा जो की पूर्णतः उम्मीदवार के Discipline / Trade पर निर्भर होगा, जो इस प्रकार है –
Apprentice Type | Discipline / Trade | Monthly Stipend |
Graduate Apprentice | Mechanical / Civil | ₹12,000 |
Technician Apprentice | Mechanical / Civil | ₹11,000 |
Trade Apprentice | Fitter | ₹11,050 |
Welder | ₹10,700 | |
Turner | ₹11,050 | |
Machinist | ₹11,050 |
BHEL Apprentices Eligibility Criteria 2025
हमारे तमिलनाडु राज्य के जो भी उम्मीदवार BHEL अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम 2025 के तहत अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 1 वर्ष का कार्य करने का प्रशिक्षण प्राप्त करें के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
BHEL Apprentices Educational Qualification 2025:-
Apprentice Type | Educational Qualification | Minimum Marks Required | Passing Years Eligible |
Graduate Apprentice | Full-time Engineering Degree (Mechanical / Civil) | 60% for General/OBC/EWS, 50% for SC/ST | Passed in 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 |
Technician Apprentice | Full-time Diploma in Engineering (Mechanical / Civil) | 60% for General/OBC/EWS, 50% for SC/ST | Passed in 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 |
Trade Apprentice | Full-time ITI in the respective trade (NCVT/SCVT certified) | Minimum pass (No % specified) | Passed in 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 |
BHEL Apprentices Age Limit 2025:-
Category | Minimum Age (Years) | Maximum Age (Years) | Age Relaxation |
General (UR) | 18 | 27 | – |
OBC (Non-Creamy Layer) | 18 | 30 | 3 Years |
SC | 18 | 32 | 5 Years |
ST | 18 | 32 | 5 Years |
EWS | 18 | 27 | – |
PwD (Persons with Disability) | 18 | 37 | 10 Years |
Ex-Servicemen | 18 | As per Govt. norms* | Relaxation as per government rules |
BHEL Apprentice Vacancy 2025 Selection Process
BHEL अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित है और इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन उनके संबंधित शैक्षणिक योग्यता (जैसे BE/B.Tech, डिप्लोमा या ITI) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को 10 मई 2025 से शुरू होने वाले वॉक-इन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां पर उन्हें अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ में उपस्थित होना होगा। BHEL अप्रेंटिस भर्ती के तहत यह वॉक-इन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, BHEL तिरुचिरापल्ली के Human Resource Development Centre में आयोजित किया जाएगा।
How to Fill BHEL Various Trade Apprentice Application Form 2025
हमारे तमिलनाडु राज्य के जो भी युवा उम्मीदवार नागरिक BHEL अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
Application Process for BHEL Trade Apprentice Recruitment 2025:-
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले NAPS Portal पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का होम पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको टॉप राइट कोर्नर में Login / Registration का ऑप्शन मिलेगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने एक Drop Down Menu खुलकर आएगी यहाँ पर आपको Candidates के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Register as a candidate के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर अपनी आवश्यक जानकारियों को एंटर करके खुद को पोर्टल पर Register कर लेना है।
- पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी जिनकी मदद से आपको पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- अब आपके सामने भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा आपको इसे ध्यानपूर्वक सही से भरना है।
- इसके बाद आपको यहाँ पर आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है।
- इस प्रकार आपका इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Application Process for BHEL Graduate & Technician Apprentice Recruitment 2025:-
- इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले नेशनल अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल nats.education.gov.in पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का होम पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मेन मेनू में दिये गए Student के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फिर से एक नया पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फोरम देखने को मिलेगा।
- यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर करके Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों पर आएगी जिसे आपको एंटर करके वेरिफ़ाई कर लेना है।
- OTP वेरिफ़ाई करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरह का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको यहाँ पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को एंटर करना होगा और साथ ही में आवश्यक सभी दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।
- इतना सब करने के बाद आपको नीचे दिये गए सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका यहाँ पर रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक हो जाएगा और आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
- अब आपको प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है जिसके बाद आपके सामने भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही से भरना है और साथ ही में आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपने इस आवेदन फॉर्म को सबमिट करके फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है।
- इस प्रकार आपका इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वा हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date |
Notification Published | 09 May 2025 |
Online Registration Start | 09 May 2025 |
Walk-in-Interview Starts From | 10 May 2025 |
Last Date for Online Registration & Interview | Not Specified |
Important Links
Online Apply | Trade Apprentice || Graduate & Technician Apprentice |
Official Notification | Technician Apprentice || Trade Apprentice || Graduate Apprentice |
Official Website | https://www.bhel.com/ |
BHEL Apprentice Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
BHEL Apprentice भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी हुआ?
BHEL अपरेंटिस भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 09 मई 2025 को जारी किया गया है।
BHEL Apprentice भर्ती 2025 के लिए कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
इस भर्ती के तहत कुल 354 पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के तहत कौन आवेदन कर सकता है ?
यह भर्ती मुख्य रूप से तमिलनाडु राज्य के उम्मीदवारों के लिए है। हालांकि, अगर किसी ट्रेड में पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते, तो अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों को भी अवसर दिया जा सकता है।
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम अभी तक घोषित नहीं की गई है। परंतु BHEL द्वारा तय सीटों की संख्या पूरी होते ही आवेदन प्रक्रिया को कभी भी बंद किया जा सकता है।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा ?
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट आधारित है। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। चयन शैक्षणिक अंकों के आधार पर किया जाएगा।