NDA 2026: UPSC NDA 1 and NDA 2 Exam Dates (Out), Notification, Application, Eligibility
NDA 2026: Union Public Service Commission (UPSC) के द्वारा National Defence Academy (NDA) Examination 2026 का आयोजन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार Indian Armed Forces में अधिकारी बनने योग्य एवं इच्छुक है, वह इस प्रमुख प्रवेश परीक्षा को दे सकते है। इस परीक्षा के जरिए आप Indian Army, Navy and Air Force में NDA Officer […]

NDA 2026: Union Public Service Commission (UPSC) के द्वारा National Defence Academy (NDA) Examination 2026 का आयोजन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार Indian Armed Forces में अधिकारी बनने योग्य एवं इच्छुक है, वह इस प्रमुख प्रवेश परीक्षा को दे सकते है। इस परीक्षा के जरिए आप Indian Army, Navy and Air Force में NDA Officer बन सकते है, और आप Combat Skills, Leadership Skills and Technical Proficiency के साथ लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पाकर भारतीय सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर करने का मौका पा सकते है।
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी लोगों को NDA 2026 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी NDA Officer बनकर भारतीय सशस्त्र बलों का नेतृत्व करना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।
NDA 2026: Overview
Name of Exam | National Defence Academy (NDA) Exam |
Exam Year | 2026 |
Conducting Authority | Union Public Service Commission (UPSC) |
Exam Frequency | Twice a Year |
Exam Mode | Offline (Pen & Paper Based) |
Total Vacancies | Around 400 |
Level of Exam | National Level |
Mode of Application | Online Only |
Application Fee | ₹100 |
Application Process | Through Online Mode |
Official Website | upsc.gov.in |
UPSC NDA 1 and NDA 2 2026
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को स्टूडेंस को जो कक्षा 12वीं पास है, या करने करने वाले है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से UPSC NDA 2026 के बारे में बताएंगे। जिससे आप सभी को एनडीए ऑफिसर परीक्षा के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो पाएगा, और आप अपने घर बैठे ऑनलाइन ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।
Read Also…
- UPSC NDA 1 Syllabus 2025 | Paper 1 & 2 Exam Pattern, Subject-wise Syllabus, Weightage
- UPSC NDA Salary 2026: UPSC NDA परीक्षा पास करने के बाद इतनी होती है सैलरी, जाने पूरा स्ट्रक्चर
- UPSC NDA 2 Syllabus 2025: Latest New Exam Pattern & Subject Wise Detailed Syllabus?
- NDA Previous Year Question Paper: PDF Links Available For NDA &; NA Papers, Download Here
- NDA Vs CDS: सेना में अफसर बनने के लिए कौन ज्यादा बेहतर विकल्प है
- Indian Army Officer Job Without NDA/CDS: बिना NDA / CDS के पाये भारतीय सेना मे ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जाने क्या है पूरी रिपोर्ट?
- UPSC NDA Cutoff 2025: जाने क्या जायेगा यूपीएसी एनडीए कट ऑफ और कैसे करें कट ऑफ लिस्ट चेक
यदि आप भी NDA Form 2026 Apply Online करना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान पूर्वक और अंत तक पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम इस लेख में यूपीएससी एनडीए भर्ती परीक्षा के बारे में पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप सभी अभ्यार्थी इस लेख को पूरे अंत तक और ध्यान से जरूर पढ़ें।
Important Dates of NDA Exam 2026
Event | NDA 1 2026 Dates | NDA 2 2026 Dates |
---|---|---|
Notification Release | 10th December 2025 | 20th May 2026 |
Application Form Starts | 10th December 2025 | 20th May 2026 |
Last Date to Apply | 30th December 2025 | 9th June 2026 |
Application Correction (OTR) | 2nd Week of January 2026 | 2nd Week of June 2026 |
Application Withdrawal | 2nd Week of January 2026 | 2nd Week of June 2026 |
Admit Card Release | 4th Week of March 2026 | 4th Week of August 2026 |
Exam Date | 12th April 2026 | 13th September 2026 |
Result Announcement | 1st Week of May 2026 | September 2026 |
SSB Interview | May / June 2026 | October 2026 |
UPSC NDA 2026 Application Fee
NDA 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। इस परीक्षा में आवेदन के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- निर्धारित किया गया है। जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और JCOs/NCOs/ORs के वार्ड्स के लिए शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान मास्टरकार्ड, वीज़ा, रूपे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI आदि के माध्यम से किया जा सकता है। वहीं ऑफलाइन भुगतान SBI बैंक की चालान प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
Category / Mode | Details |
---|---|
Application Fee (General category) | ₹100 |
SC/ST Candidates | Exempted (No Fee) |
Female Candidates | Exempted (No Fee) |
Wards of JCOs/NCOs/ORs | Exempted (No Fee) |
Payment Modes | Online and Offline |
Online Payment Options | Debit/Credit Card (Master, Visa, Rupay), UPI etc. |
Offline Payment Option | SBI Bank Challan |
NDA 2026 Eligibility Criteria
NDA 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इन मानदंडों में राष्ट्रीयता, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, लिंग और वैवाहिक स्थिति तथा शारीरिक मानक शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा होगा, ताकि वह एनडीए परीक्षा के चयन प्रक्रिया में शामिल हो सके।
NDA Exam 2026 के लिए Eligibility Criteria निम्नलिखित है:
NDA 2026 Educational Qualification
NDA 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। आर्मी विंग के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं, वायुसेना और नौसेना विंग के लिए उम्मीदवार भौतिकी, रसायन और गणित विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास होने चाहिए। एनडीए 2026 के लिए वैसे छात्र जो इस बार 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।
- Army Wing (NDA): Must have passed 10+2 or equivalent exam from a recognized board.
- Air Force & Naval Wings (NDA & NA): Must have passed 12th with Physics, Chemistry, and Mathematics from a recognized state or central board.
- Appearing Candidates: Students appearing in the 12th exam in 2026 are also eligible to apply.
NDA 2026 Age Limit
NDA 2026 के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही पात्र हैं। NDA 1 के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2007 से 1 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। वहीं NDA 2 के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 2008 से 1 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए।
- Gender: Both male and female candidates are eligible to apply.
- Marital Status: Only unmarried candidates can apply.
- NDA 1 Age Limit: Candidate must be born between 2nd July 2007 and 1st July 2010.
- NDA 2 Age Limit: Date of birth should be between 2nd January 2008 and 1st July 2011.
NDA 2026 Physical Standards
NDA 2026 Exam में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट होना आवश्यक है। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद सभी उम्मीदवारों को विस्तृत Medical Test से गुजरना होता है। इस मेडिकल परीक्षा का आयोजन इसलिए किया जाता है कि, उम्मीदवार सैन्य प्रशिक्षण और सेवाओं के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। यदि किसी उम्मीदवार में कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या, विकृति या शारीरिक कमी पाई जाती है, तो उसे इस भर्ती में अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
- उम्मीदवार को शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।
- मेडिकल परीक्षण NDA लिखित परीक्षा पास करने के बाद अनिवार्य होता है।
- ऊंचाई और वजन UPSC द्वारा तय मानकों के अनुसार होना चाहिए।
- दृष्टि क्षमता सामान्य होनी चाहिए (6/6 या 6/9), स्थायी दृष्टिदोष अस्वीकृत।
- छाती का विस्तार कम से कम 5 सेमी होना चाहिए।
- किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी या विकृति नहीं होनी चाहिए।
- सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए।
- हड्डियों, रीढ़ और जोड़ों में कोई स्थायी विकार नहीं होना चाहिए।
NDA Selection Process 2026
NDA 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, SSB इंटरव्यू, और चिकित्सा परीक्षण शामिल है। सबसे पहले UPSC द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा होती है, उसके बाद इसमें सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाता है, जिसमें उनकी संपूर्ण शारीरिक और मानसिक फिटनेस की जांच की जाती है। इन तीनों चरणों में सफल होने पर उम्मीदवार को NDA में प्रवेश मिलता है।
- Written Examination
- SSB Interview (Services Selection Board Interview)
- Medical Examination
NDA Officer Salary in Hindi
NDA से Training प्राप्त करने के बाद जब उम्मीदवार NDA Officer के पद पर नियुक्त होता है, तो उसे प्रशिक्षण के दौरान हर महीने लगभग ₹56,100 की स्टाइपेंड (वेतन) मिलती है। इसके बाद जब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हो जाती है तब उसका प्रारंभिक वेतनमान ₹56,100 से ₹1,77,500 तक होता है।
इस पद पर जैसे-जैसे प्रमोशन होती है, सैलरी भी बढ़ती जाती है। इसके अलावा एनडीए ऑफिसर को महंगाई भत्ता, सैन्य भत्ता, यात्रा भत्ता, राशन भत्ता और अन्य सुविधाएं भी अलग से मिलती हैं।
Require Documents for NDA Exam 2026 Registration
NDA 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इस भर्ती परीक्षा में आवेदन करते समय लगने वाले सभी दस्तावेजों की लिस्ट निम्नलिखित है-
- Passport-size Photograph
- Signature
- 10th/12th Marksheet (Educational Qualification)
- Proof of Date of Birth (DOB)
- Caste Certificate (If Applicable)
- Disability Certificate (If Applicable)
- Nationality Proof (For Foreign Nationals)
- Identity Proof (Aadhar Card/Passport/Driving License)
- Mobile Number and Email Id, etc.
How To Apply Online for NDA 2026?
आप सभी अगर इस NDA 2026 के लिए रेजिस्ट्रैशन करना चाहते है, तो आप नीचे में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रैशन कर सकते है। UPSC NDA 2026 Registration Link नीचे के टेबल मे दिए गए है-
Step 1: New Registration
- NDA Registration 2026 करने के लिए आपको सबसे पहले UPSC के आधिकारिक वेबसाईट पर आना है।
- ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप मेनू के सेक्शन में दिए गए One Time Registration (OTR) for Examinations के विकल्प पर क्लिक कर देंगे।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, अगर आप पहली बार रेजिस्ट्रैशन कर रहे है तो दिए गए New Registration के ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे।
- उसके बाद आपके सामने Registration Form आएगा, जिसमें मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही भर लेंगे।
- सभी जानकारी को भरने के बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रैशन पूरा कर लेंगे।
- रेजिस्ट्रैशन पूरा होने के बाद आप Registration No. and Password को सेव करके रख लेंगे।
Step 2: Login and Apply Online
- NDA Application Form 2026 भरने के लिए आप रेजिस्ट्रैशन पूरा होने के बाद इसके लॉगिन पेज पर आएंगे।
- उसके बाद आप रेजिस्ट्रैशन के बाद प्राप्त Registration Number और Password को दर्ज करके Login कर लेंगे।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने Application Form आएगा, जिसमें मांगे गए सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर लेंगे।
- सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों के स्कैन कॉपी को अपलोड कर लेंगे।
- फिर उसके बाद आप इस आवेदन फॉर्म में अपने द्वारा दिए गए सभी जानकारी को एक बार ध्यान से मिला लेंगे।
- सभी जानकारी सही पाए जाने पर आप अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर लेंगे।
- उसके बाद आप Submit के बटन पर क्लिक करके आवेदन पूरा कर लेंगे।
- अंत में, प्राप्त आवेदन फॉर्म के पावती के प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।
Conclusion
हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से NDA 2026 के बारे में सभी जानकारी को पूरे विस्तार में सही-सही तरीके से बताए है। 12वीं पास योग्य उम्मीदवार जो भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में करियर बनाने का सपना देख रहे है उनके लिए NDA 2026 एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित अवसर है। आप सभी इस भर्ती परीक्षा के लिए हमारे द्वारा ऊपर में बताए गए आसान प्रक्रिया को फॉलो करके NDA 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एनडीए 2026 से संबधित अधिक जानकारी के लिए आप UPSC के आधिकारिक वेबसाईट विज़िट कर सकते है।
यदि आप सभी को आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर जरूर करें ताकि वह भी इस तरह के लेख को आसानी से प्राप्त कर सके। इस लेख से जुड़ी कोई भी अन्य प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Note: इस लेख में दी गई सभी जानकारी UPSC द्वारा जारी किए गए Exam Calendar 2026 और अन्य आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है। हमने सभी तथ्यों की पुष्टि करने के लिए सरकारी वेबसाइट्स और प्रकाशित नोटिफिकेशन्स का संदर्भ लिया है, ताकि जानकारी सही और अपडेटेड रहे।
यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है लिखा गया है। इस लेख में हमारा किसी भी प्रकार के आधिकारिक निर्णय नहीं है। NDA 2026 से जुड़ी किसी भी प्रकार के जानकारी के लिए, हम सभी उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हमेशा नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की सलाह देते हैं।
Important Links
NDA 2026 Apply Online | Link Active Soon |
Official Notification | Release Soon |
Exam Calendar Download | Download Calendar |
Official Website | Visit Website |
Telegram Channel | Join Channel |
Homepage | BiharHelp |
FAQs’ – UPSC NDA 2026
NDA 2026 क्या है?
NDA (National Defence Academy) एक प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन UPSC द्वारा भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में अधिकारियों के लिए किया जाता है।
NDA 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
NDA 2026 के लिए आवेदन UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाता है।
NDA 2026 की परीक्षा कब होगी?
NDA 1: 12 अप्रैल 2026 NDA 2: 13 सितंबर 2026
NDA 2026 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। SC/ST, महिला उम्मीदवारों और JCO/NCO/ORs के वार्ड्स के लिए शुल्क में छूट है।
क्या NDA 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए?
हाँ, NDA 2026 के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
NDA 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
NDA 1: 2 जुलाई 2007 से 1 जुलाई 2010 के बीच जन्मे NDA 2: 2 जनवरी 2008 से 1 जुलाई 2011 के बीच जन्मे
NDA 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आर्मी विंग के लिए 12वीं पास या समकक्ष और वायु सेना और नौसेना के लिए 12वीं में गणित, रसायन और भौतिकी विषय होना चाहिए।
क्या NDA 2026 में महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, NDA 2026 में महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।
NDA 2026 के लिए शारीरिक मानक क्या हैं?
उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है। इसका मूल्यांकन मेडिकल परीक्षा के दौरान किया जाएगा।
NDA 2026 में कितनी पदों पर भर्ती होंगी?
NDA 2026 में लगभग 400 पद पर भर्ती होंगी।
NDA 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
NDA 1 के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे। NDA 2 के लिए आवेदन 20 मई 2026 से शुरू होंगे।
NDA 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
NDA 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 है। NDA 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 है।
NDA 2026 के लिए SSB इंटरव्यू कब होगा?
NDA 1: मई/जून 2026 NDA 2: अक्टूबर 2026
NDA 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ही क्यों है?
NDA 2026 की आवेदन प्रक्रिया UPSC के द्वारा पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें।
NDA 2026 में कौन से पद होते हैं?
NDA परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को भारतीय सेना, वायु सेना, और नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है।
NDA 2026 के बाद किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा?
NDA परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को NDA अकादमी, पुणे में कठोर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
NDA 2026 के लिए मेडिकल परीक्षण कब होगा?
NDA 2026 के मेडिकल परीक्षण का आयोजन लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के बाद किया जाएगा।