व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज: पूरी लिस्ट और आसान गाइड (2025)
व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज – आज के समय में बड़े पैमाने पर लोग अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए व्यापार शुरू करने से पहले कुछ Important Documents को समझना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको व्यापार के लिए सभी जरूरी दस्तावेज की एक guide प्रस्तुत करने जा […]

व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज – आज के समय में बड़े पैमाने पर लोग अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं। इसके लिए व्यापार शुरू करने से पहले कुछ Important Documents को समझना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको व्यापार के लिए सभी जरूरी दस्तावेज की एक guide प्रस्तुत करने जा रहे हैं, इसके बाद गलत या अधूरी जानकारी के कारण आपके व्यापार में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।
व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज – Overview
Important Documents | Importance | For Which Business |
आधार कार्ड / पैन कार्ड | पहचान और बैंक वेरिफिकेशन के लिए | सभी प्रकार के व्यवसाय |
GST रजिस्ट्रेशन | टैक्स भरने और इनवॉइस जनरेट करने के लिए | ₹20 लाख+ टर्नओवर या ई-कॉमर्स |
व्यवसाय स्थान प्रमाण | बिजनेस एड्रेस साबित करने के लिए | सभी फिजिकल/होम बेस्ड बिजनेस |
करंट अकाउंट दस्तावेज | बिजनेस लेन-देन के लिए बैंक खाता | सभी |
Udyam/MSME पंजीकरण | सरकारी योजनाओं में लाभ के लिए | छोटे और मझोले व्यवसाय |
Shop & Establishment लाइसेंस | लोकल अथॉरिटी से व्यापार की अनुमति | दुकान/ऑफिस आधारित बिजनेस |
FSSAI लाइसेंस | खाद्य व्यवसाय संचालन के लिए | फूड बिजनेस, रेस्टोरेंट, होम शेफ |
Partnership Deed / Incorporation Certificate | फर्म/कंपनी की कानूनी पहचान के लिए | Partnership, LLP, Pvt Ltd |
Trade License | नगर पालिका से व्यापार परमिशन | शहरी क्षेत्रों में दुकान/ऑफिस |
Import Export Code (IEC) | अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए | आयात/निर्यात व्यवसाय |
Must Read
- 2025 में शुरू करें ये छोटे बिजनेस – कम निवेश में बड़े मुनाफे वाले आइडिया!
- E-Waste कैसे करें Recycle? जानिए कमाई का ग्रीन बिजनेस आइडिया
व्यापार के प्रकार के अनुसार जरूरी दस्तावेज
आपको मालूम होना चाहिए कि व्यापार के प्रकार के अनुसार अलग-अलग दस्तावेज की जरूरत होती है। किस तरह के business में किस तरह के दस्तावेज की जरूरत होती है उसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
Proprietorship
प्रोपराइटरशिप का अर्थ एकल स्वामित्व वाला बिजनेस होता है। इसका मतलब की इस व्यापार का एक आदमी मालिक होता है और वह पूरी तरह से इसे स्वयं चलता है और इसके सभी प्रकार के फायदे (profit) और नुकसान (loss) के लिए वह जिम्मेदार होता है। इस व्यापार में अगर किसी भी प्रकार की जोखिम (risk) आती है तो वह व्यक्ति ही जिम्मेदार होता है।
- यह सबसे आसान बिजनेस फॉर्म होता है छोटा व्यवसाय इसी रूप में शुरू किया जाता है।
- इसमें सबसे कम दस्तावेज की जरूरत होती है।
Partnership firm
यह व्यापार दो या दो से अधिक लोगों के साथ मिलकर शुरू किया जाता है। इसमें किसी व्यक्ति के पास कितना व्यापारी के हिस्सा होगा इसे पहले ही निर्धारित करना होता है। इस तरह के व्यापार में अगर किसी प्रकार की जोखिम आती है तो उसे दोनों व्यक्ति मिलकर उठाते हैं।
- इसके लिए partnership deed की जरूरत होती है।
- किस व्यक्ति का कितना बिजनेस पर अधिकार है यह पहले से निर्धारित करना होता है। मुनाफा और नुकसान उसी हिसाब से तय होता है।
Private Limited Company
यह एक व्यावसायिक इकाई है जिसका स्वामित्व निजी रूप से होता है। इसका मतलब कंपनी के शेयरधारकों के अनुसार board members बनते हैं और उन सभी shareholders की यह कंपनी होती है। लेकिन यह कंपनी का अपना पैन कार्ड और अपना बैंक अकाउंट होता है और कंपनी की अपनी investment or property होती है अगर किसी प्रकार का नुकसान होता है तो कंपनी की पूंजी से उसका वहन किया जाता है।
- इसका रजिस्ट्रेशन MCA के तहत होता है।
- इसमें सबसे ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत होती है और एक लंबी कानूनी प्रक्रिया होती है।
व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज – The List
एक बिजनेस शुरू करने के लिए कौन-कौन से मुख्य दस्तावेजों की जरूरत होती है उसकी एक सूची नीचे दी गई है –
- Aadhar Card and Pan Card – सभी फाउंडर्स और बिजनेस के नाम पर आधार कार्ड और पैन कार्ड का होना जरूरी है। इसके बाद बैंक के नाम पर और founders के नाम पर बैंक अकाउंट और जीएसटी होना जरूरी है।
- Business Address Proof – बिजनेस के एड्रेस पर बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट, और जरूरत के अनुसार NOC जरूरी है। यह दस्तावेज उस बिजनेस के लिए भी जरूरी है जिस घर से शुरू किया जा रहा है।
- GST Registration – अगर आपका गुड्स बिजनेस है तो सालाना turn-over ₹40 लाख और सेवा बिजनेस है तो सालाना टर्नओवर ₹20 लाख होने पर जीएसटी रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यह ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए भी अनिवार्य है।
- Bank Account for Business – कंपनी के payment के लिए अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए। इसके लिए करंट अकाउंट खोलना होगा और केवाईसी करवाना होगा जिसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो पैन कार्ड आधार कार्ड और बिजनेस के registration की जरूरत होगी।
- MSME Registration – छोटे और मध्यम व्यवसाययों के लिए यह रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसमें लोन और सरकारी योजना का लाभ मिलता है।
- Shop & Establishment License – आपको नगर निगम (municipality) स्थानीय प्रशासन से एक शॉप एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस लेना होता है जो दुकान या ऑफिस चलाने के लिए अनिवार्य होता है।
- FSSAI Licence – अगर आप रेस्टोरेंट, किराना, होममेड फूड बेचने या फूड डिलीवरी करने का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए केंद्रीय और स्टेट दोनों के तरफ से FSSAI का licence लेना होता है।
- Trade Licence – किसी अधिकृत व्यापार संचालन के लिए ट्रेड लाइसेंस की जरूरत होती है। इसकी आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग जगह के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
- Partnership Deed – यह कानूनी पहचान और रजिस्टर्ड बिजनेस के लिए जरूरी होता है जो आपका बिजनेस को एक कानूनी पहचान देता है और पार्टनर से बिजनेस के हिस्सेदारी को सत्यापित करता है।
- Import Export Code – अगर आप आयात निर्यात का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सबसे जरूरी दस्तावेज है जिसे आप कस्टम कार्यालय से जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
कुछ अतिरिक्त लाइसेंस की जरूरत होती है
कुछ ऐसे लाइसेंस और दस्तावेज है जिनकी जरूरत ऑप्शनल है लेकिन कुछ समय बाद भी आप इसे बनवा सकते हैं –
- Fire NOC – आप अपना जो व्यवसाय चला रहे हैं वहां आग लगने की संभावना नहीं है यह इस बात को सत्यापित करता है।
- Environment NOC – आपके व्यवसाय से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं है यह इस बात को सत्यापित करता है।
- ESIC और EPFO – आपके व्यवसाय में 10 साल से अधिक समय से काम करने वाले कर्मचारियों को यह लाइसेंस बनवाना होता है जिसे आप विभिन्न प्रकार के कुछ सुविधा देंगे।
- ISO Certificate – आपके ब्रांड की वैल्यू को बढ़ाने और उसे सरकारी मंजूरी देने के लिए इस सर्टिफिकेट की जरूरत होती है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में बताया है जिसे किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले बनवाना चाहिए। अगर बताए गए सभी दस्तावेज की चेक लिस्ट पूरी हो जाती है तब आपका बिजनेस बिना किसी रूकावट के बढ़िया से चल सकता है। इसके लिए आपको अपने कुछ सुझाव या सवाल पूछने हैं तो कमेंट सेक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।