MPSC Recruitment 2025 Notification for Assistant Commissioner Animal Husbandry: Apply Now for 311 Posts
MPSC Recruitment 2025:- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अभी हाल ही में पशुपालन विभाग में बम्पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत MPSC के द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर (Assistant Commissioner – Animal Husbandry) के कुल 311 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार पशु चिकित्सा विज्ञान में पोस्ट […]

MPSC Recruitment 2025:- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अभी हाल ही में पशुपालन विभाग में बम्पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत MPSC के द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर (Assistant Commissioner – Animal Husbandry) के कुल 311 पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार पशु चिकित्सा विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और उन्हें इस क्षेत्र में काम करने का अनुभव है, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते 20 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी है जो अभी 9 जून 2025 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹719 और पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनाथ, तथा दिव्यांग उम्मीदवारों ₹449 का आवेदन शुल्क देना होगा।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं या आप इस भर्ती से जुड़ी हुई अन्य आवश्यक जानकारियों को प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें और यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगे तो इसे अन्य लोगों तक भी शेयर करें।
MPSC Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | MPSC Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Maharashtra Public Service Commission (MPSC) |
Post Name | Assistant Commissioner |
Total Post | 311 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 09 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 09 June 2025 |
Official Notification | MPSC Assistant Commissioner Recruitment 2025 Notification PDF |
Official Website | https://mpsc.gov.in/ |
MPSC Assistant Commissioner Vacancy 2025
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अभी हाल ही में पशुपालन विभाग के लिए असिस्टेंट कमिश्नर (Assistant Commissioner – Animal Husbandry) के 311 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती महाराष्ट्र सरकार के कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग के अंतर्गत ग्रुप-A (Class-1) अधिकारी पदों के लिए की जा रही है। यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जिन्होंने पशु चिकित्सा विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री प्राप्त की हुई है और उन्हें इस क्षेत्र में काम करने का अनुभव है।
अगर अभर्ती के लिए निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए और कम से कम 5 वर्षों का पशुपालन क्षेत्र में कार्य अनुभव जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार को राज्य पशुचिकित्सा परिषद या भारतीय पशुचिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि पिछड़े वर्ग के पर्याप्त अनुभवी उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते, तो सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अनुभव की अवधि में 40% तक की अतिरिक्त छूट प्रदान करेगी। इसके साथ ही भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई जिसमें सरकार द्वारा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म की जांच, आवश्यकता होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। अगर भर्ती के तहत स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं होता, तो चयन सिर्फ इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा। जिसमें सफल हुए उम्मीदवारों को असिस्टेंट कमिश्नर के पदों पर नियुक्त क्या जाएगा यहाँ पर उन्हें ₹60,000 से ₹1,90,800 प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाएगा।
MPSC Assistant Commissioner Animal Husbandry Post Details
Post Name | Assistant Commissioner – Animal Husbandry |
Group/Category | Group-A (Gazetted Officer Class-1) |
Department | Agriculture, Animal Husbandry, Dairy Development, and Fisheries Department |
Service | Maharashtra Animal Husbandry Services |
Total Number of Vacancies | 311 |
Job Location | Maharashtra (across various districts) |
Notification Number | 105/2025 |
Organization | Maharashtra Public Service Commission (MPSC) |
Pay Scale | S-22: ₹60,000 – ₹1,90,800/- plus other allowances as per govt. rules |
MPSC Assistant Commissioner Eligibility Criteria 2025
हमारे महाराष्ट्र राज्य के जो भी इच्छुक उम्मीदवार MPSC Assistant Commissioner Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
MPSC Assistant Commissioner Animal Husbandry Educational Qualification 2025:-
- इच्छुक उम्मीदवारों के पास पास किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार का Indian Veterinary Council Act, 1984, Maharashtra Veterinary Practitioners Act, 1971, State Veterinary Council के तहत पंजीकरण होना चाहिए ।
- इच्छुक उम्मीदवारों के पास पशुपालन क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए जिसमें पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को अनुभव में 40% तक की छूट भी प्रदान की जाएगी।
MPSC Assistant Commissioner Animal Husbandry Age Limit:-
Category | Min Age | Max Age |
Open/Unreserved | 18 Years | 38 years |
Backward Class / EWS / Orphan | 43 years | |
Sportsperson (Open & Reserved) | 43 years | |
Ex-Servicemen & Officers (Emergency/Short Term) | Military + 3 Y | |
PwD | 45 years | |
Maharashtra Govt Employees | No upper limit |
MPSC Recruitment Application Fees 2025
Category | Application Fee |
Open (Unreserved) | ₹719/- |
Backward Classes (BC) | ₹449/- |
Economically Weaker Section (EWS) | ₹449/- |
Orphan | ₹449/- |
Persons with Disabilities (PwD) | ₹449/- |
How to Apply for MPSC Assistant Commissioner Recruitment 2025
हमारे महाराष्ट्र राज्य के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार नागरिक MPSC Animal Husbandry Assistant Commissioner Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर्ण अचाहते हैं उनको भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- MPSC Bharti 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको दिये गये New User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर आएगा।
- यहाँ पर आपको ऑनलाइन फोरम देखने को मिलेगा।
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फोरम में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करना होगा और अंत में Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपका यहाँ पर पोर्टल में रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक हो जाएगा और यहाँ पर आपकी लॉगिन डिटेल्स क्रिएट हो जाएंगी।
- पोर्टल में रजिस्ट्रेशन होने के बाद अब आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा इसमें मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको सही से दर्ज करनी होगी।
- सभी आवश्यक जानकारी दर करने एक बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- दस्तावेजों को अपलोड करने एक बाद आपको आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो आपको बाद में काम आएगी
Important Dates
Event | Date & Time |
Notification Release | 19 May 2025 |
Online Registration Begins | 20 May 2025 (from 2:00 PM) |
Last Date for Online Registration | 09 June 2025 (till 11:59 PM) |
Last Date for Online Fee Payment | 09 June 2025 (till 11:59 PM) |
SBI Challan Generation Deadline | 11 June 2025 (till 11:59 PM) |
SBI Challan Fee Payment Deadline | 12 June 2025 (during bank hours) |
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now (Direct Link) |
Official Notification | MPSC Animal Husbandry Assistant Commissioner Recruitment Notification 2025 |
Official Website | https://mpsc.gov.in/ |
MPSC Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
MPSC Assistant Commissioner भर्ती 2025 क्या है ?
यह भर्ती महाराष्ट्र सरकार के कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट कमिश्नर के पदों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती में कुल कितने पदों पर नियुक्ति होगी?
इस भर्ती में कुल 311 पदों पर असिस्टेंट कमिश्नर (पशुपालन) की भर्ती की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2025 रात 11:59 बजे है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए क्या पात्रता है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने करने के लिए उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए, उम्मीदवार का भारतीय या महाराष्ट्र पशुचिकित्सा परिषद में पंजीकरण होना चाहिए और साथ ही में उसे कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना होना चाहिए।