MPHC Class 4 Recruitment 2025 – हाई कोर्ट में 78 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं/10वीं पास करें आवेदन, बिना परीक्षा होगा चयन – ऐसे करें आवेदन
MPHC Class 4 Recruitment 2025:- अभी हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, जिसमें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा चौथी श्रेणी के कर्मचारी, इंदौर बेंच में लिफ्टमैन और जबलपुर बेंच में ड्राइवर की रिक्तियों को भरा जाएगा। MPHC के द्वारा इस भर्ती […]

MPHC Class 4 Recruitment 2025:- अभी हाल ही में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है, जिसमें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा चौथी श्रेणी के कर्मचारी, इंदौर बेंच में लिफ्टमैन और जबलपुर बेंच में ड्राइवर की रिक्तियों को भरा जाएगा।
MPHC के द्वारा इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 09 मई 2025 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2025 से शुरू कर दी जाएगी जो आगे अभी 29 मई 2025 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही अगर कोई उम्मीदवार भर्ती के तहत आवेदन करते समय आवेदन फोरम में कोई भी गलती कर देता है तो उसमें सुधार करने के लिए उम्मीदवार इस 29 मई 2025 से 1 जून 2025 के बीच में आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी अवसर प्रदान किया जाएगा।
अगर आप भी किसी सरकारी नौकरी की तलाश में तो यह भर्ती आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है जिसका लाभ आप उठा सकते हैं। इसके साथ ही आपको भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जिसकी जानकारी आपको हम आज के अपने इस लेख में प्रदान करने वाले हैं।
अतः मेरा सभी पाठकों से अनुरोध है की अगर वह मध्य प्रदेश हाइ कोर्ट भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो वह हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
MPHC Class 4 Vacancy Notification:-
Name of Article | MPHC Class 4 Recruitment 2025 |
Article Type | All India Job Notification |
Organization Name | High Court of Madhya Pradesh (MPHC) |
Total Post | 78 |
Application Mode | Online |
Online Application Begins | 13 May 2025 |
Last Date for Registration | 29 May 2025 |
Online Correction Window | 29 May to 1 June 2025 |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://mphc.gov.in/ |
MPHC Class 4 Vacancy 2025:-
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) द्वारा ग्रुप 4 (Class 4) पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत लिफ्टमैन, ड्राइवर और ग्रुप डी पदों पर कुल 78 रिक्तियों की घोषणा की गई है। ह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 मई 2025 से शुरू होगी जो 29 मई 2025 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अतिरिक्त मौका प्रदान किया जाएगा जो की 29 मई 2025 से 1 जून 2025 तक जारी रहेगा।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 8वीं कक्षा और अधिकतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ग्रुप डी पद के लिए केवल 8वीं पास होना पर्याप्त है, वहीं लिफ्टमैन के लिए 10वीं पास होने के साथ वायरमैन का लाइसेंस और लिफ्ट संचालन का अनुभव होना चाहिए। ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास और सभी प्रकार के वाहनों को चलाने का अनुभव एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
Read Also..
-
- MPPGCL Trainee Recruitment 2025: Apply Online for 559 Vacancies, Free Application, Stipend Details
- UP Ration Card Me Naam Kaise Jode Online: अब घर बैठे राशन कार्ड मे जोड़े घर के अन्य सदस्योें का नाम मिनटों मे, जाने क्या है पूरी प्रक्रिया औऱ प्रोसेस?
- District Level Vacancy 2025 Bihar: 12वीं पास जिला स्तर की नई भर्ती हुई जारी, जाने आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट?
- RRB ALP CBT 2 Answer Key 2025 (Out): Railway Assistant Loco Pilot CBT 2 Answer Key PDF Download Link, How to Raise Objection?
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह दस्तावेजों की जांच, इंटरव्यू , और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
MPHC Class 4 Various Post Details:-
S. No. | Post Name | Location | UR | OBC | SC | ST | PH | Total | Qualification | Pay Scale |
1 | Class-IV (Contingency Fund Paid) | Principal Seat – Jabalpur | 27 | 06 | 06 | 06 | 2 | 45 | 8th to 12th Pass | As per the Collector Rate |
2 | Class-IV (Contingency Fund Paid) | Bench – Indore | 07 | 01 | 02 | 01 | 0 | 11 | 8th to 12th Pass | As per the Collector Rate |
3 | Class-IV (Contingency Fund Paid) | Bench – Gwalior | 10 | 01 | 02 | 00 | 1 | 13 | 8th to 12th Pass | As per the Collector Rate |
4 | Liftman (Class-IV Cadre) | Bench – Indore | 01 | 00 | 00 | 00 | 0 | 01 | 10th to 12th Pass, Wireman License, Lift Ops | ₹5200–20200 + GP ₹1900 |
5 | Driver (Contingency Fund Regular) | Principal Seat – Jabalpur | 05 | 01 | 01 | 01 | 0 | 08 | 10th to 12th Pass, DL, Experience, Mechanic Pref. | ₹5200–20200 + GP ₹1900 |
MPHC Class 4 Recruitment Eligibility Criteria:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए Madhya Pradesh High Court के द्वारा निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा कारण होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
S. No. | Post Name | Educational Qualification |
1 | Class-IV (Contingency Fund Paid) | 8th to 12th Pass from a recognised school or institution |
2 | Liftman (Class-IV Cadre) | 10th or 12th Pass + Wireman License + Experience operating lifts |
3 | Driver (Contingency Fund Regular) | 10th or 12th Pass + Valid Driving License + Experience required + Mechanic knowledge preferred |
Age Limit:-
- Minimum Age: 18 Years
- Maximum Age: 35 Years
- Age Relaxation: As per the government rules.
MPHC Group 4 Vacancy Selection Procedure:-
एमपी हाई कोर्ट ग्रुप 4 भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह दस्तावेजों की जांच, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
1. दस्तावेजों की जांच:– सबसे पहले, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों और संलग्न दस्तावेजों की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
2. इंटरव्यू:- पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कुल 30 अंकों का होगा और इसमें उम्मीदवारों की व्यवहारिक समझ, अनुभव, और पद के अनुरूप योग्यता को परखा जाएगा।
3. मेडिकल टेस्ट:- इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। इसमें उम्मीदवार की शारीरिक और मानसिक स्थिति की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह नौकरी के लिए उपयुक्त है।
How to Apply Online for the MPHC Recruitment 2025:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको अभी फिलहाल 13 मई 2025 तक का इंतजार करना होगा क्योंकि अभी भर्ती के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जैसे ही 13 मई के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है आप हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहां पर आपको भर्ती के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन मिलेगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है और पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी जिनकी मदद से आपको पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा इसे आपको ध्यानपूर्वक सही भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको आवश्यक एप्लिकेशन फी का भुगतान करना है और एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है।
- इस प्रकार आपका MPHC Group 4 Vacancy 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
MPHC Vacancy 2025 Application Fee:-
Category | Application Fee |
General (Unreserved) | ₹200/- |
SC / ST / OBC / PH (Divyang) | ₹100/- |
Important Dates:-
Events | Dates |
Official Notification Released | 09 May 2025 |
Application Begins | 13 May 2025 |
Last Date for Registration | 29 May 2025 |
Application Form Correction Start | 29 June 2025 |
Last Date for Application Form Correction | 1 June 2025 |
Important Links:-
Online Application | Click Here to Apply |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://mphc.gov.in/ |
MPHC Class 4 Recruitment 2025 – FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):-
MPHC क्लास 4 भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी किया गया है?
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 09 मई 2025 को जारी किया गया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2025 है।
क्या आवेदन फॉर्म में सुधार (correction) का विकल्प मिलेगा?
हाँ, उम्मीदवार 29 मई 2025 से 1 जून 2025 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
भर्ती के तहत कुल कितनी रिक्तियाँ निकाली गई हैं और किन पदों के लिए?
कुल 78 पदों के लिए रिक्तियाँ जारी की गई हैं, जिनमें ग्रुप D, लिफ्टमैन और ड्राइवर शामिल हैं।
क्या इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन प्रक्रिया में केवल दस्तावेज़ों की जांच, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
न्यूनतम योग्यता 8वीं पास है, जबकि कुछ पदों के लिए 10वीं या 12वीं के साथ अतिरिक्त योग्यता और अनुभव आवश्यक है (जैसे लिफ्टमैन और ड्राइवर के लिए)।