MDL Recruitment 2025: Apply Online for 523 Trade Apprentice Posts
MDL Recruitment 2025:- अभी हाल ही में बीते 09 जून 2025 को Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने विभिन्न ट्रेड के तहत अप्रेंटिस भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। MDL के द्वारा यह भर्ती Apprenticeship (Amendment) Act, 1973 के अंतर्गत की जा रही है जिसमें कुल 523 पदों की रिक्तियाँ निकाली गई हैं। इन पदों पर पात्र उम्मीदारों की […]

MDL Recruitment 2025:- अभी हाल ही में बीते 09 जून 2025 को Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने विभिन्न ट्रेड के तहत अप्रेंटिस भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। MDL के द्वारा यह भर्ती Apprenticeship (Amendment) Act, 1973 के अंतर्गत की जा रही है जिसमें कुल 523 पदों की रिक्तियाँ निकाली गई हैं। इन पदों पर पात्र उम्मीदारों की एक 1 वर्ष के नियुक्ति की जाएगी जहां पर उन्हें उनके इस कार्यकाल के दौरान काम करने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और साथ ही में उनके खर्चों की पूर्ति के लिए वेतन के तौर पर स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
अगर आप भी इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आपके लिए यह भर्ती आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है जहां पर आप काम करने के प्रशिक्षण साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको प्रदान किए जाने वाले इस प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा जिसकी मदद से आप कहीं पर भी आसानी से नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।
अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के इन सभी फ़ायदों को देखते हुए अगर आप भी MDL Apprenticeship Program 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते परंतु आपको नहीं पता है आपको भर्ती के तहत कैसे आवेदन करना है तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें क्योंकि हमने अपने इस लेख में भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को विस्तारपूर्वक कवर किया हुआ है।
MDL Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | MDL Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Mazagon Dock Shipbuilders Limited |
Post Name | Apprentices |
Total Post | 523 |
Trades | Various |
Application Mode | Online |
Online Application Start | 10 June 2025 |
Online Application End | 30 June 2025 |
Official Notification | MDL Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://mazagondock.in/ |
MDL Bharti Online Form 2025
माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited – MDL), जो की भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक प्रतिष्ठित नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, ने ट्रेड अप्रेंटिस की 523 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत Group A,B और C के तहत विभिन्न Trades के तहत कुल 523 पदों को भरा जाएगा। जिसमें Group A के लिए 194 पद, Group B के लिए 285 और Group C के लिए कुल 44 पद निर्धारित किए गए हैं।
ग्रुप A में Draftsman (Mechanical), Electrician, Fitter, Pipe Fitter, Structural Fitter के पद शामिल हैं जिनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है जिसमें सामान्य विज्ञान और गणित विषय अनिवार्य हैं। वहीं ग्रुप B में Fitter Structural (Ex. ITI), ICTSM, RAC, COPA, Carpenter जैसे ट्रेड्स के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। ग्रुप C के अंतर्गत Rigger और Welder (Gas & Electric) पदों के लिए 8वीं पास उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।
अगर हम भर्ती के लिए निर्धारित की गई आयु सीमा की बात करें तो भर्ती के तहत आयु सीमा ग्रुप के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें ग्रुप A के लिए 15-19 वर्ष, ग्रुप B के लिए 16-21 वर्ष और ग्रुप C के लिए 14-18 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सरकार के नियमानुसार अतिरिक्त छूट भी प्रदान की गई है।
इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहला चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) का होगा जिसमें कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, दूसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन एवं ट्रेड आवंटन का और तीसरा चरण मेडिकल टेस्ट का होगा। जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को इस भर्ती के तहत अंतिम रूप से चुना जाएगा।
MDL Vacancy 2025 Post Details
Group | Trade | Total Posts |
Group A (10th Pass) | Draftsman (Mech.), Electrician, Fitter, Pipe Fitter, Structural Fitter | 194 |
Group B (ITI Pass) | Fitter Structural (Ex. ITI Fitter), Draftsman (Mech.), Electrician, ICTSM, Electronic Mechanic, RAC, Pipe Fitter, Welder, COPA, Carpenter | 285 |
Group C (8th Pass) | Rigger, Welder (Gas & Electric) | 44 |
Total | 523 |
MDL Recruitment Eligibility Criteria 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने एक लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
MDL Bharti 2025 Educational Qualification:-
Group | Educational Qualification |
Group A (10th Pass) | SSC with General Science & Mathematics; 50% for UR/OBC/SEBC/EWS/Divyang/AFC, pass class for SC/ST |
Group B (ITI Pass) | ITI in relevant trades from Govt./recognized institute with 50% (pass class for SC/ST). Final year candidates must qualify by 01-10-2025 |
Group C (8th Pass) | 8th Std under 10+2 system with Science & Math; 50% for UR/OBC/SEBC/EWS/Divyang/AFC, pass class for SC/ST |
MDL Bharti 2025 Age Limit:-
Group | Age Limit |
Group A | 15 to 19 years |
Group B | 16 to 21 years |
Group C | 14 to 18 years |
MDL Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC (NCL) | 3 years |
Divyang (PwD) | 10 years |
MDL Recruitment Selection Process 2025
एमडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। जिसमें पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा (CBT) का है। इस परीक्षा के तहत सभी ग्रुप (A, B, C) के पात्र उम्मीदवारों से उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसे हल करने एक लिए कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, ट्रेड थ्योरी और संबंधित तकनीकी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
भर्ती के तहत दूसरा चरण दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और ट्रेड आवंटन (Trade Allotment) का होगा जहां पर परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को बुलाया जाता है और उनके मूल दस्तावेजों की जांच की जाती है। भर्ती के तहत कायन प्रक्रिया का अंतिम चरण मेडिकल परीक्षण का होगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों मेडिकली रूप से फिट होना अनिवार्य है। जो भी उम्मीदवार इन सभी चरणों में सफल होते हैं उन्हें इस भर्ती के तहत अंतिम रूप से चुना जाता है।
MDL Recruitment Exam Pattern 2025
Group A – 10th Pass | |
Subject | No. of Questions |
English & General Knowledge | 25 |
Physics | 25 |
Chemistry | 25 |
Mathematics | 25 |
Total | 100 |
Group B – ITI Pass | |
Subject | No. of Questions |
English & General Knowledge | 25 |
Trade Theory | 25 |
Workshop Calculation & Science | 25 |
Engineering Drawing | 25 |
Total | 100 |
Group C – 8th Pass | |
Subject | No. of Questions |
English & General Knowledge | 25 |
Physics | 25 |
Chemistry | 25 |
Mathematics | 25 |
Total | 100 |
Documents Required for MDL Bharti 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार इस MDL भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Valid Photo ID proof
- Passport Size Photo
- Signature
- Educational Certificates
- Caste Certificate
-
Non-creamy layer certificate for OBC (NCL)
-
Disability certificate for PwD
- Domicile certificate
- PAN Card
- Bank account details with ECS enabled
How to Fill Online Application Form for MDL Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले NAPS Portal पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का होम पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको टॉप राइट कोर्नर में Login / Registration का ऑप्शन मिलेगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने एक Drop Down Menu खुलकर आएगी यहाँ पर आपको Candidates के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Register as a candidate के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर अपनी आवश्यक जानकारियों को एंटर करके खुद को पोर्टल पर Register कर लेना है।
- पोर्टल पर रजिस्टर करने के बाद आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी जिनकी मदद से आपको पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- अब आपके सामने भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा आपको इसे ध्यानपूर्वक सही से भरना है।
- इसके बाद आपको यहाँ पर आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है।
- इस प्रकार आपका इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
MDL Recruitment 2025 Online Application Fee
Category | Application Fee |
General, OBC, SEBC, EWS, AFC | ₹100 + Bank Charges |
SC/ST/Divyang | Nil |
Important Dates
Event | Date |
Notification Release | 09 June 2025 |
Online Application Start | 10 June 2025 |
Online Application End | 30 June 2025 |
Fee Payment Deadline | 30 June 2025 |
Eligible/Not Eligible List | 07 July 2025 |
Representation Submission | 14 July 2025 |
Admit Card Release | 18 July 2025 |
Online Exam Date | 02 August 2025 |
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now |
Official Notification | MDL Bharti Notification 2025 PDF |
Official Website | https://mazagondock.in/ |
MDL Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
एमडीएल अप्रेंटिस भर्ती 2025 में कितने पदों पर भर्तियाँ निकाली गई हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 523 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्तियाँ की जा रही हैं।
क्या इस भर्ती में केवल आईटीआई पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, इसमें 8वीं, 10वीं और आईटीआई पास तीनों तरह के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें वे आवेदन कर सकते हैं।
क्या एक ही उम्मीदवार ग्रुप A और C दोनों के लिए आवेदन कर सकता है?
हां, उम्मीदवार ग्रुप A और C दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन इसके लिए अलग-अलग फॉर्म भरना आवश्यक है।
क्या भर्ती के तहत चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?
हां, चयन प्रक्रिया में पहला चरण कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) है जिसमें 100 प्रश्न होते हैं।
क्या भर्ती के तहत चयन के लिए मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य है?
हां, अंतिम चरण में उम्मीदवारों को वैद्यकीय परीक्षण से गुजरना होता है और केवल फिट पाए गए अभ्यर्थियों को ही प्रशिक्षण के लिए चुना जाता है।