Karnataka Post Office Recruitment 2025: Notification Out for Postal Assistant and Sorting Assistant Promotion Exam
Karnataka Post Office Recruitment 2025:- भारतीय डाक विभाग, कर्नाटक सर्किल ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट (सर्किल ऑफिस/रीजनल ऑफिस), पोस्टल असिस्टेंट (पोस्ट ऑफिस) और सॉर्टिंग असिस्टेंट (रेलवे मेल सर्विस) पदों पर पदोन्नति के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती केवल विभागीय कर्मचारियों के लिए है और […]

Karnataka Post Office Recruitment 2025:- भारतीय डाक विभाग, कर्नाटक सर्किल ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट (सर्किल ऑफिस/रीजनल ऑफिस), पोस्टल असिस्टेंट (पोस्ट ऑफिस) और सॉर्टिंग असिस्टेंट (रेलवे मेल सर्विस) पदों पर पदोन्नति के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती केवल विभागीय कर्मचारियों के लिए है और इसका उद्देश्य योग्य कर्मचारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति प्रदान करना है।
इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू कर दी गई जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। भर्ती के तहत इस परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत कुल 129 रिक्तियों को भरा जाएगा जिनमें पोस्टल असिस्टेंट (सर्किल ऑफिस एवं रीजनल ऑफिस) के लिए 5 पद, पोस्टल असिस्टेंट (पोस्ट ऑफिस) के लिए 114 पद और सॉर्टिंग असिस्टेंट (रेलवे मेल सर्विस) के लिए 10 पद निर्धारित की गई है। अगर आप इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप इस भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
Karnataka Post Office Recruitment Notification 2025 – Overview
Post Name | Karnataka Post Office Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Karnataka Post Office |
Post Name | Postal Assistant (CO/RO), Postal Assistant (PO), Sorting Assistant (RMS) |
Total Post | 129 |
Application Mode | Offline |
Offline Application Begins | 09-06-2025 |
Last Date for Application Submission | 02-07-2025 |
Official Notification | Karnataka Post Office Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://www.indiapost.gov.in/ |
Karnataka Post Office Postal Assistant Bharti Online Form 2025
भारतीय डाक विभाग, कर्नाटक सर्किल ने सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने हेतु आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती एक प्रमोशनल परीक्षा है, जिसका उद्देश्य पहले से कार्यरत विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर देना है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 129 पद भरे जाएंगे, जिसमें 5 पद पोस्टल असिस्टेंट (सर्किल ऑफिस एवं रीजनल ऑफिस), 114 पद पोस्टल असिस्टेंट (पोस्ट ऑफिस) और 10 पद सॉर्टिंग असिस्टेंट (रेलवे मेल सर्विस) के निर्धारित किए गए हैं। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए भी सीटें आरक्षित की गई हैं।
इस भर्ती के तहत केवल वही कर्मचारी पात्र हैं, जिन्होंने लेवल 1, 2 या 3 में तीन, पांच या आठ वर्षों तक की सेवा पूरी की हो, या फिर जिन्होंने नियमित रूप से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के रूप में सेवाएं दी हों। इस भर्ती के तहत पोस्टल असिस्टेंट पदों के लिए दो श्रेणियों A और B के अंतर्गत पात्रता निर्धारित की गई है, जिनके अनुसार भर्ती के तहत प्राथमिकता केवल श्रेणी A के उम्मीदवारों को दी जाएगी, जबकि श्रेणी B के कर्मचारियों को केवल आवश्यकतानुसार भर्ती के तहत शामिल किया जाएगा।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया के लिए परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में किया जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच, अनुशासनात्मक क्लियरेंस, और पात्रता की पुष्टि संबंधित डिवीजनों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा की जाएगी। भर्ती के लिए यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें एक लिखित परीक्षा और बाद में डेटा एंट्री स्किल टेस्ट (DEST) शामिल होंगे।
Karnataka Post Office Postal Assistant Vacancy 2025
Name of the Post | Total Post | Pay Level |
Postal Assistant (CO/RO) | 5 | Level-4 |
Postal Assistant (PO) | 114 | Level-4 |
Sorting Assistant (RMS) | 10 | Level-4 |
Karnataka Post Office Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार Karnataka Post Office Postal Assistant Bharti 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Karnataka Post Office Bharti 2025 Educational Qualification:-
Post Name | Required Educational Qualification |
All Posts (PA/SA) | Officials working in Level 1/2/3 with required service duration in the Department. No external direct recruitment mentioned for LDCE 2025. |
For Gramin Dak Sevaks | Must be holding Level 1/2/3 posts with GDS experience as specified. |
Karnataka Post Office Bharti 2025 Age Limit:-
Category | Maximum Age |
For LDCE Candidates | Not applicable (as it’s for departmental promotion) |
GDS (if considered) | Up to 40 years |
Karnataka Post Office Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC | 3 years |
PwBD | As per DoPT guidelines |
Karnataka Post Office Recruitment Selection Process 2025
कर्नाटक पोस्ट ऑफिस भर्ती 2025 के तहत चयन प्रक्रिया सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) के माध्यम से की जाएगी, जो केवल विभागीय कर्मचारियों के लिए निर्धारित है। इस परीक्षा के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट (सर्किल ऑफिस, पोस्ट ऑफिस) और सॉर्टिंग असिस्टेंट (रेलवे मेल सर्विस) के पदों पर पदोन्नति दी जाएगी। भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन चरणों में किया जाएगा जिसमें पहला चरण लिखित परीक्षा का है। इस चरण में उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, गणितीय क्षमता, अंग्रेजी और डाक से संबंधित ज्ञान की जांच की जाएगी।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में डेटा एंट्री स्किल टेस्ट (DEST) होगा जिसमें उम्मीदवारों की कंप्यूटर पर टाइपिंग और डेटा एंट्री क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा और इसमें सफल होने के बाद ही अंतिम चयन होगा। भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर किया जाएगा, अर्थात् उम्मीदवार की परीक्षा में प्राप्त अंक और उसकी वरीयता के अनुसार कैडर/डिवीजन का आवंटन किया जाएगा।
Karnataka Post Office Recruitment Exam Pattern 2025
Paper | Subject | Marks | Duration | Type | Remarks |
Paper-I | General Knowledge, Reasoning, Maths | 100 | 2 Hours | Objective (MCQ) | One composite paper covering all topics |
Paper-II | Local Language Test | Removed | – | – | Removed as per latest update (29-05-2024) |
DEST | Data Entry Skill Test | Qualifying | 15 Minutes | Typing Test | Conducted after written exam |
Documents Required for Karnataka Post Office Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Application Form (Annexure-I)
- Two recent passport-size photos
- Self-attested community certificate
- PwBD Certificate
- Service Record details
- Vigilance/Disciplinary Clearance Certificate
- Penalty Details (if any)
- Reference Option Form (at DEST stage)
How to Fill Application Form for Karnataka Post Office Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी –
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा जो आपको एप्लिकेशन फॉर्म में मिल जाएगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको उसकी एक प्रिंटआउट कॉपी निकलवा लेनी है।
- प्रिंटआउट कॉपी निकलवाने के बाद आपको उसे ध्यानपूर्वक सही से भरना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको उसके साथ में सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अटैच कर लेना है।
- अंत में आपको अपने इस एप्लिकेशन फॉर्म को अपने Divisional Office / Controlling Unit में 2 जुलाई 2025 से पहले जमा कर देना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release | 09-06-2025 |
Offline Application Begins | 09-06-2025 |
Last Date to Apply (Divisional Office) | 02-07-2025 |
Application Verification Deadline (RO) | 07-07-2025 |
Admit Card Issuance | 14-07-2025 |
Date of Exam | 20-07-2025 (Sunday) |
Important Links
Application Form | Download Now |
Official Notification | Karnataka Post Office Bharti Notification 2025 PDF |
Official Website | https://www.indiapost.gov.in/ |
Karnataka Post Office Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
कर्नाटक पोस्ट ऑफिस एलडीसीई 2025 क्या है?
यह एक सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) है, जो कर्नाटक पोस्टल सर्किल के तहत कार्यरत विभागीय कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट पदों पर पदोन्नति दी जाती है।
इस परीक्षा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस परीक्षा के लिए वे सभी विभागीय कर्मचारी जो लेवल 1, 2 या 3 में नियमित सेवा कर रहे हैं और आवश्यक सेवा शर्तों को 01 जनवरी 2025 तक पूरा करते हैं, इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
क्या ग्रामीण डाक सेवक (GDS) इस भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, वे ग्रामीण डाक सेवक जिन्होंने नियमित रूप से लेवल 1, 2 या 3 में नियुक्ति प्राप्त की है और पात्र सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं, वे भी श्रेणी B के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत लिखित परीक्षा कब आयोजित होगी?
भर्ती के तहत लिखित परीक्षा 20 जुलाई 2025 (रविवार) को सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।