JPSC APP Recruitment 2025 Official Notification Out – Check Eligibility, Selection Process & Exam Pattern
JPSC APP Recruitment 2025:- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Prosecutor – APP) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन दो भागों में जारी किया गया है जिसमें विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत 26 बैकलॉग पदों पर भर्ती […]

JPSC APP Recruitment 2025:- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Prosecutor – APP) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन दो भागों में जारी किया गया है जिसमें विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत 26 बैकलॉग पदों पर भर्ती की जाएगी और विज्ञापन संख्या 06/2025 के अंतर्गत 134 रेगुलर पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती खासकर उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने कानूनी क्षेत्र में अपनी पढ़ाई पूरी की हुई है और अब वह झारखंड राज्य सरकार के तहत सरकारी अभियोजन सेवा में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं युवा उम्मीदवारों में से एक हैं तो आप भी इस भर्ती के तहत Backlog पदों के लिए 24 जून 2025 और Regular पदों के लिए 29 जून 2025 के बाद अपना आवेदन कर सकते हैं।
परंतु अगर आपको भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया की कोई भी जानकारी नहीं है तो आप आज के हमारे इस लेख में बताई गई आवेदन प्रक्रिया को पढ़कर इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JPSC APP Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | JPSC APP Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Jharkhand Public Service Commission (JPSC) |
Post Name | Assistant Public Prosecutor (APP) |
Total Post | 160 |
Backlog Post | 26 |
Regular Post | 134 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | Eligible Candidates From Jharkhand State |
Official Notification | Backlog Posts || Regular Posts |
Official Website | https://www.jpsc.gov.in/ |
Jharkhand APP Vacancy 2025
अभी हाल ही में Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने Assistant Public Prosecutor (APP) की भर्ती के लिए दो महत्त्वपूर्ण नोटिफ़िकेशन जारी किए हैं जिसमें कुल 160 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इस भर्ती की नोटिफ़िकेशन के तहत कुल पदों में 134 पद रेगुलर सेवा के लिए निर्धारित किए गए हैं और 26 पद बैकलॉग सेवा के लिए निर्धारित किए गए हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने एक लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून (एलएलबी) की डिग्री होना आवश्यक है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर संचालन का प्रमाणपत्र होना भी जरूरी है। इसके अलावा भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की है।
इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम में रखी गई है, जिसकी शुरुआत बैकलॉग पदों के लिए 24 जून 2025 और नियमित पदों के लिए 29 जून 2025 से की जाएगी जो क्रमशः 15 जुलाई और 21 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।
JPSC APP Vacancy 2025 Post Details
Post Name | Backlog Post | Regular Post |
Assistant Public Prosecutor (APP) | 26 | 134 |
Jharkhand Assistant Public Prosecutor (APP) Vacancy 2025 Eligibility Criteria
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार झारखंड अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Jharkhand Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 Educational Qualification:-
- इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से Law Graduate (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।
- इच्छुक उम्मीदवार के पास Computer Operation का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Jharkhand Assistant Public Prosecutor Bharti 2025 Age Limit:-
Category | Maximum Age Limit | PwBD Age Limit |
General/EWS (Male) | 35 years | 45 years |
BC-I / BC-II (Male) | 37 years | 47 years |
All Women | 38 years | 48 years |
SC/ST (Male & Female) | 40 years | 50 years |
Jharkhand APP Recruitment Selection Process 2025
झारखंड सहायक लोक अभियोजक (APP) भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। भर्ती के तहत सबसे पहले, उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होगा जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर कुल रिक्तियों के 13 गुना (1:13) उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
भर्ती के तहत मुख्य परीक्षा में आठ लिखित पेपर होंगे जिसमें सामान्य हिंदी, अंग्रेज़ी, निबंध, सामान्य अध्ययन और विधि विषय (जैसे भारतीय दंड संहिता, साक्ष्य अधिनियम, संविधान और दंड प्रक्रिया संहिता) जैसे विषय शामिल होंगे। इस परीक्षा के तहत जो भी उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें फिर भर्ती के तहत चयन के लिए अंतिम चरण अर्थात् इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 50 अंकों का होगा।
अंत में भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा।
Jharkhand APP Recruitment Exam Pattern 2025
Pre Exam Pattern | ||||
Paper | Subject | Marks | Duration | Level |
01 | General Studies | 100 | 2 hours | General |
02 | Law Subject | 200 | 2 hours | Law Graduate |
Mains Exam Pattern | ||||
Paper No. | Subject | Marks | Duration | Level |
1 | General Hindi | 100 | 3 hours | Graduate |
2 | English | 100 | 3 hours | Graduate |
3 | Essay Writing | 100 | 3 hours | Graduate |
4 | General Studies | 100 | 3 hours | Graduate |
5 | Indian Penal Code (IPC) | 200 | 3 hours | Law Graduate |
6 | Indian Evidence Act | 200 | 3 hours | Law Graduate |
7 | Indian Constitution | 200 | 3 hours | Law Graduate |
8 | Code of Criminal Procedure | 200 | 3 hours | Law Graduate |
Documents Required for Jharkhand APP Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार Jharkhand APP Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- LLB Degree
- Certificate of registration as Advocate
- Certificate of Computer Operation
- Caste certificate
- PwBD certificate
- Domicile certificate
- Experience certificate
- Valid ID proof
How to Fill Online Application Form for Jharkhand APP Recruitment 2025
हमारे झारखंड राज्य के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह भर्ती के तहत Backlog पदों के लिए 24 जून 2025 और Regular पदों के लिए 29 जून 2025 के बाद अपना आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए वह हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा जहां पर आपको दो ऑप्शन Click here to apply Online Application Form for the Recruitment of Assistant Public Prosecutor (Backlog), Advt.No.-05/2025 और Click here to apply Online Application Form for the Recruitment of Assistant Public Prosecutor (Regular), Advt.No.-06/2025 का आपको ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- आपको यहाँ पर उस ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके लिए आप अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Click Here for New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको इसे सेव करना है जिसके बाद आपका पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा और आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
- पोर्टल की लॉगिन डिटेल्स मिलने के बाद आपको इनकी मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को एंटर करना है और साथ ही में सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और एप्लिकेशन फॉर्म की फ़ाइनल प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Jharkhand Assistant Public Prosecutor Recruitment Application Fee 2025
Category | Application Fee |
BC-I / BC-II | ₹600 + bank charges |
Jharkhand SC/ST | ₹150 + bank charges |
PwBD (≥40% disability) | Exempted |
PwBD (<40% disability) | Not exempted |
Important Dates
Event | Backlog Post | Regular Post |
Notification Date | 17 June 2025 | 19 June 2025 |
Application Start Date | 24 June 2025 | 29 June 2025 |
Last Date to Apply | 15 July 2025 (5 PM) | 21 July 2025 (5 PM) |
Last Date for Fee Payment | 16 July 2025 (5 PM) | 22 July 2025 (5 PM) |
Important Links
Online Application Form | Click Here for Backlog Posts || Click Here for Regular Posts |
Official Notification | Backlog Posts || Regular Posts |
Official Website | https://www.jpsc.gov.in/ |
JPSC APP Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
क्या यह भर्ती केवल झारखंड राज्य के लिए है?
हाँ, यह भर्ती केवल झारखंड राज्य के लिए है और इस भर्ती के तहत नियुक्ति झारखंड में ही होगी।
इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी ?
इस भर्ती के तहत कुल 160 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी जिसमें 134 पद रेगुलर सेवा के लिए और 26 पद बैकलॉग सेवा के लिए निर्धारित किए गए हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने एक लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
आवेदन करने एक लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून स्नातक (LLB) की डिग्री होनी चाहिए।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत नियमित पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 और बैकलॉग पदों के लिए 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।