Jharkhand Secondary Teacher Vacancy 2025: Official Notification Out for 1373 Vacancies, Online Application Begins on 18 June
Jharkhand Secondary Teacher Vacancy 2025:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JTSTCCE) के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 10 जून 2025 को जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1373 शिक्षण के रिक्त पदों […]

Jharkhand Secondary Teacher Vacancy 2025:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JTSTCCE) के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 10 जून 2025 को जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1373 शिक्षण के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भर्ती के तहत फिलहाल अभी आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है। भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से प्रारंभ की जाएगी जो 17 जुलाई 2025 तक जारी रहने वाली है। हमारे सभी इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं वह JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करने एक लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ B.Ed., B.A.Ed., या B.Sc.Ed. जैसी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, कुछ विषयों जैसे कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सिक्योरिटी के लिए MCA, B.Tech या M.Tech की डिग्री भी मान्य है। इसके अलावा भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।
कुल मिला कर यह भर्ती झारखंड राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। अगर आप भी भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप इस भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
Jharkhand Secondary Teacher Vacancy Notification 2025 – Overview
Name of Article | Jharkhand Secondary Teacher Vacancy 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) |
Post Name | Secondary Teacher |
Exam Name | Jharkhand Trained Secondary Teacher Combined Competitive Examination 2025 |
Total Post | 1373 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 18 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 17 July 2025 |
Official Notification | Jharkhand Secondary Teacher Vacancy Official Notification 2025 PDF |
Official Website | https://jssc.jharkhand.gov.in/ |
JSSC Trained Secondary Teacher Recruitment 2025
झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की बड़ी संख्या में नियुक्तियाँ की जा रही हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 10 जून 2025 को विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा JTSTCCE-2025 की घोषणा की है।
इस भर्ती के तहत कुल 1373 पदों पर माध्यमिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विषय जैसे राजनीति शास्त्र (221 पद), समाजशास्त्र (159), मनोविज्ञान (53), मानवशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, भूगर्भशास्त्र, अप्लायड इंग्लिश, उर्दू, क्षेत्रीय भाषाएं जैसे संथाली, बंगला, मुण्डारी, नागपुरी, उड़िया आदि शामिल हैं इसके अलावा तकनीकी विषयों जैसे कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी एवं डेटा साइंस के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं और साथ ही में विशेष शिक्षा के 150 पद निर्धारित किए गए हैं।
अगर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें , सामान्य विषयों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ B.Ed. या समकक्ष शैक्षणिक प्रशिक्षण होना अनिवार्य है। जबकि कुछ पदों के लिए तीन वर्षीय एकीकृत B.Ed.-M.Ed. भी मान्य है। कंप्यूटर विज्ञान और तकनीकी विषयों के लिए MCA, M.Sc. (आईटी/कंप्यूटर साइंस), B.Tech/M.Tech के साथ शिक्षण प्रशिक्षण अनिवार्य है। इसके अलावा विशेष शिक्षा शिक्षक पद के लिए B.Ed. या इसके समकक्ष डिप्लोमा/प्रोफेशनल कोर्स की आवश्यकता होगी।
इसके अलावा अगर आयु सीमा की बात करें तो, सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है जबकि ओबीसी (पिछड़ा वर्ग) के लिए 42 वर्ष, महिला उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग उम्मीदवारों को 5 वर्षों की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो की एक राज्य स्तरीय परीक्षा होगी जिसमें विषयों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ सामान्य अध्ययन और शैक्षणिक योग्यता पर आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चुने गए उम्मीदवारों को लेवल 6 के अंतर्गत ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
JSSC Secondary Teacher Recruitment 2025 Post Details
Post Name (Subject) | Total Post |
राजनीति शास्त्र (Political Science) | 221 |
समाजशास्त्र (Sociology) | 159 |
मनोविज्ञान (Psychology) | 53 |
मानवशास्त्र (Anthropology) | 21 |
दर्शनशास्त्र (Philosophy) | 19 |
गृह विज्ञान (Home Science) | 96 |
भूगर्भशास्त्र (Geology) | 32 |
अप्लायड इंग्लिश (Applied English) | 54 |
उर्दू (Urdu) | 92 |
संथाली (Santhali) | 83 |
बंगला (Bangla) | 25 |
मुण्डारी (Mundari) | 16 |
हो (Ho) | 26 |
कुडुख (Kudukh) | 24 |
कुरमाली (Kurmali) | 10 |
नागपुरी (Nagpuri) | 21 |
पंचपरगनिया (Panchpargania) | 10 |
खोरठा (Khortha) | 18 |
उड़िया (Oriya) | 4 |
विशेष शिक्षा (Special Education) | 150 |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग (AI & Coding) | 54 |
साइबर सिक्योरिटी एवं डेटा साइंस (Cybersecurity & DS) | 54 |
कम्प्यूटर साइंस (Computer Science) | 131 |
Total | 1373 |
आवेदन शुल्क (Application Fee):
- आवेदन शुल्क:
- सामान्य/EWS/OBC: ₹100
- SC/ST: ₹50
- PwD: निःशुल्क
(नोट: सटीक शुल्क के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।)
Jharkhand Secondary Teacher Recruitment 2025
हमारे जो भी पाठक उम्मीदवार झारखंड सेकेंडरी टीचर भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने एक लिए निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
JSSC Secondary Teacher Bharti 2025 Educational Qualification:-
Post/Subject | Required Educational Qualification |
सभी सामान्य विषय (सामाजिक विज्ञान आदि) | Post-Graduation (50%) + B.Ed. OR B.A.Ed./B.Sc.Ed. OR Master’s (55%) + 3-year integrated B.Ed.-M.Ed. |
भाषाएँ (उर्दू, बंगला, संथाली आदि) | Post-Graduation (50%) + B.Ed. OR B.A.Ed./B.Sc.Ed. OR Master’s (55%) + 3-year integrated B.Ed.-M.Ed. |
विशेष शिक्षा | PG Degree + B.Ed. (Special Education) OR B.Ed. + 1 Yr/2 Yr/PG Diploma in Special Education |
AI & Coding | M.Sc. (CS/IT)/MCA OR M.E./M.Tech (CS/IT) OR B.E./B.Tech + B.Ed. (50%) OR Integrated B.Ed.-M.Ed. |
Cybersecurity & Data Science | M.Sc. (CS/IT)/MCA OR M.E./M.Tech (CS/IT) OR B.E./B.Tech + B.Ed. (50%) OR Integrated B.Ed.-M.Ed. |
Computer Science | M.Sc. (CS/IT)/MCA OR M.E./M.Tech (CS/IT) OR B.E./B.Tech + B.Ed. (50%) OR Integrated B.Ed.-M.Ed. |
JSSC Secondary Teacher Age limit:-
आयु गणना: 1 अगस्त 2025 के आधार पर।
Category | Upper Age Limit |
Unreserved & EWS | 40 Years |
EBC & BC (Male) | 42 Years |
Female (Unreserved/OBC) | 43 Years |
SC/ST (Male & Female) | 45 Years |
PwD (All Categories) | 5 Years Relaxation on Upper Age limit |
JSSC Secondary Teacher Recruitment Selection Process 2025
झारखंड सेकेंडरी शिक्षक भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा (Written Exam) पर आधारित है। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की इंटरव्यू या शारीरिक परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। यह परीक्षा झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JTSTCCE-2025) के तहत आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के शैक्षणिक ज्ञान, विषय संबंधित योग्यता, शैक्षिक विधियों, और सामान्य अध्ययन पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार की होगी और इसमें निगेटिव मर्किंग भी की जा सकती है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहां पर उनकी शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि की जांच की जाएगी।
JSSC Secondary Teacher Recruitment Exam Pattern 2025
झारखंड सेकेंडरी टीचर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से एक लिखित परीक्षा पर आधारित है, जिसका आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, गणितीय क्षमता, झारखंड के सामान्य ज्ञान और संबंधित विषय में विशेषज्ञता का मूल्यांकन करना है। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है और इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं।
यह परीक्षा भागों में आयोजित की जाती है – भाग 1 में सामान्य अध्ययन, तर्कशक्ति, गणित, तथा झारखंड राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं, जिनसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही परीक्षा के भाग भाग 2 में उस विषय से संबंधित 100 प्रश्न होते हैं, जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। यह भाग कुल 300 अंकों का होता है, यानि प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है और इसके लिए भी उम्मीदवार को कुल 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस भर्ती के तहत ली जाने वाली परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार है –
भाग (Section) | विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या (No. of Questions) | कुल अंक (Total Marks) | अवधि (Duration) |
भाग-1 | सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, झारखंड से संबंधित प्रश्न | 100 | 100 | 2 घंटे (120 मिनट) |
भाग-2 | संबंधित विषय (Subject Concerned) | 150 | 300 | 3 घंटे (180 मिनट) |
कुल | — | 250 | 400 | 5 घंटे |
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। (नोट: सटीक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।)
विस्तृत सिलेबस (Detailed Syllabus):
परीक्षा सिलेबस:
– भाग-1: सामान्य ज्ञान (भारत और झारखंड का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, करंट अफेयर्स), तर्कशक्ति, गणित, झारखंड सामान्य ज्ञान।
– भाग-2: संबंधित विषय (जैसे, राजनीति शास्त्र, कंप्यूटर साइंस आदि) से प्रश्न।
परीक्षा केंद्र (Exam Centers):
परीक्षा केंद्र: राँची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो आदि शहरों में (सटीक सूची के लिए नोटिफिकेशन देखें)।
How to Fill Online Form for Jharkhand Secondary Teacher Vacancy 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें उनकी जानकारी के लिए बता दें की अभी भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू की जाएगी। जैसे ही 18 जून के बाद भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाती है उसकी जानकारी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से अवश्य ही प्रदान करेंगे।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release | 10 June 2025 |
Online Application Start | 18 June 2025 |
Last Date to Apply Online | 17 July 2025 |
Last Date for Fee Payment | 19 July 2025 |
Last Date for Uploading Photograph & Signature | 21 July 2025 |
Correction Window | 23 to 25th July 2025 |
लिखित परीक्षा की तारीख: अभी घोषित नहीं की गई है। JSSC जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर तारीख की घोषणा करेगा।
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Online (Direct Link Activates on 18 June 2025) |
Official Notification | Jharkhand Secondary Teacher Recruitment Official Notification 2025 PDF |
Official Notification | https://jssc.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Secondary Teacher Vacancy 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
झारखंड सेकेंडरी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए कुल कितनी रिक्तियाँ जारी की गई हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 1373 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।
झारखंड सेकेंडरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हो रही है?
झारखंड सेकेंडरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होकर 17 जुलाई 2025 तक चलेगी।
इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed, B.A.Ed, या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो और जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच हो, वे अपना आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा ?
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
भर्ती के तहत उम्मीदवार अपना आवेदन कैसे कर सकते हैं ?
भर्ती के तहत उम्मीदवार अपना आवेदन https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।