IHMCL Recruitment 2025: Apply Online for 49 Engineer (ITS) Vacancies via GATE 2025 Score – Notification, Eligibility, Salary & Application Process
IHMCL Recruitment 2025:- अभी हाल ही में भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (Indian Highways Management Company Limited – IHMCL) ने IHMCL इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को जारी किया है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को कंपनी के द्वारा बीते 2 मई 2025 को जारी जारी कर दिया गया था। यह भर्ती […]

IHMCL Recruitment 2025:- अभी हाल ही में भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (Indian Highways Management Company Limited – IHMCL) ने IHMCL इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को जारी किया है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को कंपनी के द्वारा बीते 2 मई 2025 को जारी जारी कर दिया गया था। यह भर्ती इंजीनियर (ITS – Intelligent Transport Systems) के पदों के लिए की जा रही है, जिसमें कुल 49 रिक्तियां घोषित की गई हैं।
यह भर्ती उम्मीदवारों को बहुत ही अच्छी सरकारी नौकरी प्रदान करने वाली है, जिसमें उम्मीदवारों का चयन GATE Score 2025 के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के लिए 21, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 13, SC के लिए 7, ST के लिए 3 और EWS के लिए 5 पद आरक्षित किए गए है।
इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक नोटिफ़िकेशन के जारी होने के बाद 02 मई 2025 से शुरू हो गई थी जो वर्तमान में 02 जून 2025 तक जारी रहेगी।
यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो GATE 2025 की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी क्षेत्र में इंजीनियरिंग की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने में रुचि रखते हैं तो आपके लिए आज का हमारा यह लेख बहुत ही महत्त्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज के अपने इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी को विस्तारपूर्वक प्रदान करेंगे।
अतः आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें और साथ ही में अगर आपको आज के इस लेख में हमारे द्वारा प्रदान की जानकारी सही लगे तो इसे अन्य लोगों तक भी शेयर करें जिससे इस भर्ती की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों को प्राप्त हो सके।
IHMCL Engineer Recruitment Notification 2025:-
Name of Article | IHMCL Recruitment 2025 |
Article Type | All Indian Job Notifications |
Organization Name | Indian Highway Management Company Limited (IHMCL) |
Post Name | Engineer |
Total Post | 49 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 02 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 02 June 2025 |
Official Notification | Download Official Notification PDF |
Official Website | https://ihmcl.co.in/ |
IHMCL Vacancy 2025:-
इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने देश भर में इंजीनियर (ITS) के कुल 49 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। यह भर्ती GATE 2025 के स्कोर के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 49 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 21 पद, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के लिए 13, एससी के लिए 7, एसटी के लिए 3 और ईडब्ल्यूएस के लिए 5 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, 1 पद दिव्यांगजनों (PwBD) के लिए आरक्षित है।
इन पदों के लिए IHMCL के द्वारा वेतनमान E-1 ग्रेड के अंतर्गत ₹40,000 से ₹1,40,000 तक का निर्धारित किया गया है जिसमें उम्मीदवार को लगभग ₹84,000 प्रति माह का वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसमें महंगाई भत्ता, हाउस रेंट और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और पूर्व सैनिकों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। भर्ती के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आईटी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
IHMCL Engineer Post Details 2025:-
Post Name | Engineer (ITS) |
Grade/Pay Scale | E-1 Grade (₹40,000 – ₹1,40,000) IDA Pattern |
UR Vacancies | 21 |
OBC (NCL) Vacancies | 13 |
SC Vacancies | 7 |
ST Vacancies | 3 |
EWS Vacancies | 5 |
Total Vacancies | 49 |
PwBD Reservation | 1 post (included in total) |
IHMCL Engineer Vacancy Eligibility Criteria:-
हमारे देश के जो भी युवा नागरिक IHMCL Engineer भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार IHMCL इंजीनियर भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनके पास नीचे दिये गए संबंधित विषयों में इंजीनियर की डिग्री होनी चाहिए –
- Information Technology
- Computer Science
- Electronics and Communications
- Electrical
- Instrumentation
- Data Science
- Artificial Intelligence
Age Limit:-
- Minimum Age: 21 years
- Maximum Age: 30 years
Age Relaxation:-
Category | Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC (Non-Creamy Layer) | 3 years |
Central Govt. employees (3 years continuous service) | 5 years |
Domiciled in J&K (01.01.1980 to 31.12.1989) | 5 years |
PwBD (General) | 10 years |
PwBD (OBC) | 13 years |
PwBD (SC/ST) | 15 years |
Ex-Servicemen | Period of military service + 3 years (conditions apply) |
IHMCL Engineer Selection Process:-
इस भर्ती प्रक्रिया में कोई अलग से लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं कराया जाएगा। भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन GATE 2025 में प्राप्त किए गए स्कोर के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ने निम्न में से किसी एक विषय में Gate Exam 2025 में भाग लिया हो-
- Computer Science & IT (CS)
- Electronics & Communication (EC)
- Electrical Engineering (EE)
- Instrumentation Engineering (IN)
- Data Science & Artificial Intelligence (DA)
How to Online Apply for the IHMCL Recruitment 2025:-
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक IHMCL भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए नीचे हमारे द्वारा बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को सबसे पहले IHMCL की आधिकारिक वैबसाइट https://ihmcl.co.in/ पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का होम पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मेन मेनू में दिये गए Career के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Engineer (ITS- Intelligent Transport Systems) के सेक्शन में दिये गए Applicant Portal के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने कुछ इस तरह का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा यहाँ पर आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड को एंटर करके अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- पोर्टल में रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है ।
- जिसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक सही से भरना है
- एप्लिकेशन फॉर्म को भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट को प्राप्त कर लेना है।
- इस प्रकार आपका इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates:-
Event | Date & Time |
Notification Release Date | 02 May 2025 |
Online Application Begins | 02 May 2025 (10:00 AM) |
Last Date to Submit Online Application | 02 June 2025 (06:00 PM) |
Important Links:-
Online Apply | Direct Link |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://ihmcl.co.in/ |
IHMCL Engineer भर्ती 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
यह भर्ती भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा इंजीनियर (ITS - Intelligent Transport Systems) पदों के लिए निकाली गई है।
इस भर्ती के तहत कुल 49 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास शैक्षणिक योग्यता के तौर पर Information Technology, Computer Science, Electronics & Communication, Electrical, Instrumentation, Data Science या Artificial Intelligence जैसे विषयों में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन GATE 2025 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसलिए भर्ती के लिए GATE स्कोर आवश्यक है।
इस भर्ती के तहत इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को E-1 ग्रेड के तहत ₹40,000 – ₹1,40,000 रुपए प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
नहीं, भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल GATE 2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन 2 मई 2025 से शुरू हो चुके हैं जो अभी आने 2 जून 2025 तक जारी रहेंगे।
IHMCL भर्ती 2025 किसके लिए निकाली गई है?
कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
क्या भर्ती के लिए GATE स्कोर आवश्यक है?
इन पदों के लिए उम्मीदवार को कितना वेतन प्रदान किया जाएगा।
क्या भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कोई परीक्षा या इंटरव्यू होगा?
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे और आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या रहेगी?