ECIL GET Recruitment 2025 Notification Out for 80 Vacancies, Check Eligibility, Post Details and More
ECIL GET Recruitment 2025:- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), जो कि परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत भारत सरकार का एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, ने अभी हाल ही में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन Advt. No. 06/2025 अपनी आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से जारी किया […]

ECIL GET Recruitment 2025:- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), जो कि परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत भारत सरकार का एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है, ने अभी हाल ही में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन Advt. No. 06/2025 अपनी आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से जारी किया है।
इस विज्ञापन के तहत ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) के कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न तकनीकी विषय शामिल हैं। भर्ती के लिए यह आधिकारिक विज्ञापन 16 मई 2025 को जारी कर दिया गया था जिसके बाद से ही भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी जो अभी 5 जून 2025 तक जारी रहेगी।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपसे मेरा निवेदन है की आपको अपना आवेदन करने से पहले हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य ही पढ़ें जिससे आपको भर्ती से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जैसे पात्रता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त हो सके और आपको आवेदन के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही अगर आपको आज का हमारा यह लेख अच्छा लगता है यह इसमें प्रदान की गई जानकारी अच्छी लगती है तो इसे आप अन्य लोगों तक अवश्य ही शेयर करें जिससे इस भर्ती की जानकारी अधिक से अधिक युवा उम्मीदवारों को प्राप्त हो सके।
ECIL Graduate Engineer Trainee Official Notification – Overview
Name of Article | ECIL GET Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Electronics Corporation of India Limited (ECIL) |
Post Name | Graduate Engineer Trainee (GET) |
Total Post | 80 |
Disciplines | ECE, CSE, Mechanical, Electrical, Civil, Chemical, Instrumentation |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 16 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 5 June 2025 |
Selection Process | CBT + Interview |
Official Notification | ECIL GET Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://www.ecil.co.in/ |
ECIL GET Vacancy 2025
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने अभी हाल ही में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) के रिक्त पदों पर पात्र उम्मीदवारों के भर्ती किए जाने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 80 रिक्त पद उपलब्ध है, जो विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन के लिए 34 पद, कंप्यूटर साइंस/आईटी के लिए 18 पद, मैकेनिकल के लिए 16 पद, इलेक्ट्रिकल/EEE के लिए 5 पद, सिविल के लिए 3 पद, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 2 पद और केमिकल के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं।
अगर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इसके अनुसार पात्र उम्मीदवार के पास में मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में चार वर्षीय B.E./B.Tech की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। जिसमें SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 10% अंकों अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी यानि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के पास चार वर्षीय B.E./B.Tech की डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1,40,000 के मासिक वेतन पर रखा जाएगा। जहां पर उन्हें एक वर्ष की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी और फिर वे अधिकारी के पद पर स्थायी रूप से नियुक्त होंगे। इसके साथ ही साथ ही चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में 4 साल तक सेवा देने का बांड भरना होगा।
कुल मिलाकर, यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। अगर आप भी किसी ऐसी ही सरकार नौकरी की तलाश में तो आप इस मौके का फाइदा उठा सकते हैं और अपने लिए सरकारी नौकरी को प्राप्त कर सकते हैं।
ECIL Graduate Engineer Trainee Recruitment Post Details
Discipline | Vacancies | UR | EWS | OBC | SC | ST |
ECE / Electronics / E&TC | 34 | 16 | 3 | 9 | 5 | 1 |
CSE / IT | 18 | 9 | 2 | 5 | 2 | 0 |
Mechanical | 16 | 8 | 1 | 4 | 2 | 1 |
Electrical / EEE | 5 | 2 | 1 | 1 | 1 | 0 |
Civil | 3 | 1 | 1 | 1 | 0 | 0 |
Instrumentation (E&I) | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Chemical | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
ECIL Graduate Engineer Trainee Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी युवा उम्मीदवार नागरिक ECIL ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
ECIL GET Recruitment Educational Qualification 2025
Post Name | Required Educational Qualification |
Graduate Engineer Trainee (GET) | 4-year full-time B.E. / B.Tech. degree with First Class (minimum 60% marks aggregate) in the relevant discipline from a recognised University / Institute (approved by AICTE or Government of India). |
ECIL GET Recruitment Age Limit 2025
Category | Maximum Age |
General (UR) | 27 years |
OBC (Non-Creamy Layer) | 30 years |
SC/ST | 32 years |
PwD | 37 years (UR) + respective category relaxation if applicable |
Ex-Servicemen | As per the Govt. of India norms (Service + 3 years) |
J&K Domicile (1980–1989) | 5 years over category limit |
ECIL Graduate Engineer Trainee Selection Process 2025
ECIL ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी। जिसके लिए ECIL के द्वारा उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट दो मुख्य चरणों – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट कुल 100% के लिए बनाई जाएगी जिसमें 85% अंक CBT से लिए जाएंगे और 15% अंक पर्सनल इंटरव्यू से लिए जाएंगे। भर्ती के तहत स्टेप बाई स्टेप चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी –
- Computer-Based Test (CBT)
- Documents Verification
- Personal Interview
- Final Merit List
ECIL Graduate Engineer Trainee Exam Pattern 2025
ECIL ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) भर्ती 2025 के तहत आयोजित की जाने वाली परीक्षा पूरी तरह से बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट की समयावधि यानी कुल परीक्षा को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा के तहत प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को 1 अंक मिलेगा जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा के तहत उम्मीदवारों से उनके इंजीनियरिंग से संबंधित विषयों पर आधारित प्रशीन पूछे जाएंगे।
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को छह शहरों – बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। हालांकि अंतिम परीक्षा केंद्र का निर्धारण ECIL द्वारा किया जाएगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही PWD उम्मीदवारों को परीक्षा के तहत 20 मिनट प्रति घंटे की अतिरिक्त समयावधि दी जाएगी।
Exam Mode | Computer-Based Test (CBT) |
Type of Questions | Objective Type (Multiple Choice Questions – MCQs) |
Total Questions | 100 |
Total Marks | 100 |
Marks per Question | 1 mark |
Negative Marking | 0.25 mark deducted for each wrong answer |
Duration | 120 minutes (2 hours) |
Language of Paper | English & Hindi (English version final in case of discrepancy) |
Subjects Covered | Core Engineering subjects from the candidate’s discipline |
Extra Time for PwD Candidates | 20 minutes per hour extra (as per Govt.. norms) |
How to Fill ECIL Graduate Engineer Trainee Online Application Form 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार ईसीआईएल ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत आपको अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा आएगा।
- यहाँ पर आपको नीचे दिये गए Click here to apply for the posts के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको ड्रॉपडाउन मेनू देखने को मिलेंगी।
- यहाँ पर आपको Advertisement No. वाली मेनू में 06/2025 को सिलैक्ट करना है और Post Applied for के मेनू में GRADUATE ENGINEER TRAINEE को सिलैक्ट करना है।
- अब आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक शुल्कका भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो बाद में आपको काम आएगी।
- इस तरह आपका ऑनलाइन आवेदन ECIL GET भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
ECIL Graduate Engineer Trainee Online Application Fee
Category | Fee |
UR/EWS/OBC | ₹1,000 |
SC/ST/PwD/ECIL Staff | Exempted |
Important Dates
Event | Date & Time |
Notification Release Date | 16 May 2025 |
Start of Online Application | 16 May 2025 (from 2:00 PM) |
Last Date to Apply Online | 5 June 2025 (till 2:00 PM) |
Important Links
Online Apply | ECIL GET Online Application (Direct Link) |
Official Notification | ECIL GET Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://www.ecil.co.in/ |
ECIL GET Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ):-
ECIL GET भर्ती 2025 का आधिकारिक विज्ञापन कब जारी हुआ?
ECIL GET भर्ती 2025 का आधिकारिक विज्ञापन 16 मई 2025 को ECIL की वेबसाइट पर जारी किया गया था।
इस भर्ती के तहत कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
इस भर्ती के तहत कुल 80 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है।
ECIL GET पदों के लिए कौन-कौन सी इंजीनियरिंग ब्रांच पात्र हैं?
ECIL GET पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस/आईटी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल/EEE, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन और केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2025 (दोपहर 2:00 बजे तक) है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 4 वर्षीय B.E./B.Tech डिग्री प्रथम श्रेणी (SC/ST 50%, Others 60%) के साथ होनी चाहिए।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों ₹40,000 – ₹1,40,000 का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।