DGO Course Details 2025: Eligibility, NEET-PG Test, Admission, Fees, Salary & Top Colleges – DGO Ultimate 2025 Guide to Success
DGO Course: DGO यानि Diploma in Gynecology and Obstetrics, DGO Course भारत के चिकित्सा क्षेत्र में एक विशेष और अत्यधिक मांग वाला पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स को MBBS या BAMS के बाद किया जाता है। यह कोर्स उन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए डिज़ाइन/बनाया गया है जो डॉक्टर महिलाओं के स्वास्थ्य, खासकर गर्भावस्था, प्रसव […]

DGO Course: DGO यानि Diploma in Gynecology and Obstetrics, DGO Course भारत के चिकित्सा क्षेत्र में एक विशेष और अत्यधिक मांग वाला पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है। इस कोर्स को MBBS या BAMS के बाद किया जाता है। यह कोर्स उन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए डिज़ाइन/बनाया गया है जो डॉक्टर महिलाओं के स्वास्थ्य, खासकर गर्भावस्था, प्रसव (childbirth)और प्रजनन स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं।
अगर आप MBBS या BAMS के बाद गायनोकोलॉजी और ऑब्स्टेट्रिक्स में करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए कोर्स ढूढ़ रहे हैं, तो DGO course आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कोर्स न केवल आपको मेडिकल फील्ड में एक विशेषज्ञ चिकित्सक बनने का मौका देता है, बल्कि समाज में एक अच्छा सम्मान देने के साथ-साथ अच्छी कमाई का लाभ भी देता है।
महिलाओं के स्वास्थ्य के इस क्षेत्र/field में हमेशा ही कुशल विशेषज्ञों की जरूरत रहती है। चाहे आप सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बन जाए या अपना निजी क्लिनिक शुरू करें, या फिर शैक्षणिक क्षेत्र में प्रोफ़ेसर के रूप में योगदान दें, DGO कोर्स से मेडिकल क्षेत्र में आपको सब जगह काम मिलेगा। इस लेख में हम DGO कोर्स के बारे में विस्तार से बात करेंगे, जिसमें आपको DGO कोर्स की पूरी जानकारी मिलेगी जैसे योग्यता, फीस, सैलरी, और करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
DGO Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
Diploma in Gynecology and Obstetrics (DGO) |
Course Level |
Postgraduate (PG) Diploma |
Course Duration |
2 Years |
Minimum Eligibility |
MBBS or BAMS degree from a recognized institute |
Minimum Marks Required |
At least 50% marks in MBBS/BAMS (40% for reserved categories) |
Admission Process |
Entrance Exam-Based (NEET-PG) |
Entrance Exams |
NEET-PG |
Age Limit |
Minimum 21 years (no upper age limit) |
Main Subjects |
Gynecology, Obstetrics, Reproductive Health, Maternal Care, Gynecologic Oncology |
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹5 LPA – ₹15 LPA |
Top Job Profiles |
Obstetrician, Gynecologist, Family Planning Consultant, Lecturer, Clinic Associate |
Top Recruiters |
Government Hospitals, Private Hospitals, Clinics, Research Institutes, NGOs |
DGO Course क्या है?
DGO का मतलब है Diploma in Gynecology and Obstetrics, यह 2 साल का पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स है जो की MBBS या BAMS ग्रेजुएशन के बाद किया जाता है। यह कोर्स गायनोकोलॉजी (महिलाओं के प्रजनन अंगों से संबंधित चिकित्सा) और ऑब्स्टेट्रिक्स यानि (गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल) के विशेषज्ञ चिकित्सक बनने के लिए किया जाता है।
इस कोर्स में छात्रों को महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को जानने के बारे में, उनका उपचार करने के लिए कुशल बनाया जाता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए है जो कम टाइम में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, क्योंकि यह MD/MS की तुलना में छोटी अवधि का होता है।
DGO Course कैसे करें?
भारत में DGO कोर्स भारत में Admission लेने के लिए सभी छात्रों को NEET-PG (National Eligibility cum Entrance Test for Postgraduate) राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा को फिर से देना होगा। इन परीक्षाओं में अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। ताकि आप एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सके। NEET-PG स्कोर के आधार पर ही काउंसलिंग होती है। काउंसलिंग MCC (Medical Counselling Committee) या राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है।
Eligibility Criteria for DGO Admission
DGO कोर्स एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स है, जिसकी अवधि (Duration) लगभग 2 साल की होती है, जिसमे सैद्धांतिक पढ़ाई (मतलब किसी एक विषय के सिद्धांत, नियमों और कॉन्सेप्ट्स पर फोकस होता है) और इसके साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जाता है। छात्रों को DGO कोर्स में अस्पतालों और क्लीनिकों में हैंड्स-ऑन अनुभव दिया जाता है, जहां वे प्रसव, सर्जरी, और अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं। DGO Course में दाखिला लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं जरूरी हैं:
- शैक्षिक योग्यता: छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से MBBS या BAMS डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए और आरक्षित वर्ग के लिए कम से कम 40% होने चाहिए।
- इंटर्नशिप: और MBBS या BAMS कोर्स के बाद 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए। और उम्मीदवार को भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) या संबंधित राज्य चिकित्सा परिषद के साथ रजिस्टर्ड किया होना चाहिए।
- आयु सीमा: NEET-PG के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, और कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
DGO Course Admission Process 2025
- NEET-PG रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in पर रजिस्टर करें।
- NEET-PG परीक्षा दें: NEET-PG की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है जो साल में सिर्फ एक बार होती है। अच्छे से पढ़ाई करके इस परीक्षा में अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें।
- काउंसलिंग में भाग लें: अपने NEET स्कोर के आधार पर MCC या राज्य स्तर की काउंसलिंग होगी, NEET स्कोर के आधार पर ही आपको कॉलेज मिलेगा, अगर आपका NEET-PG का स्कोर अच्छा है तो आपका एडमिशन अच्छे टॉप कॉलेज में होगा।
- दस्तावेज सत्यापन: आवंटित कॉलेज में अपने दस्तावेज जैसे MBBS मार्कशीट, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, NEET-PG स्कोरकार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करें।
- फीस जमा करें: कॉलेज की जो भी फीस होगी जो कॉलेज द्वारा निर्धारित की जाती है, उससे जमा करके अपना प्रवेश पक्का करें।
DGO Course Fees Structure: Government vs Private Colleges
DGO कोर्स की फीस हर एक कॉलेज और स्थान के हिसाब से अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह काफी अधिक हो सकती है।
Type of College |
Annual Fee |
---|---|
Government College/University |
₹50,000 – ₹1,00,000 per year |
Private College/University |
₹5,00,000 – ₹15,00,000 per year |
कुछ टॉप सरकारी कॉलेजों जैसे Government Medical College, Latur में DGO Course की फीस कम होती है, जो लगभग ₹3-5 लाख पूरे कोर्स अवधि के लिए तक हो सकती है। जबकि निजी कॉलेजों में यह ₹30 लाख तक भी हो सकती है।
DGO Syllabus Overview
DGO कोर्स का सिलेबस 4 सेमेस्टर (2 साल) में बांटा गया है, जिसमें सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलू शामिल हैं:
-
First Year (Obstetrics Focus): Maternal Anatomy, Maternal Physiology, Obstetrics Anesthesia, Labor and Fetal Development, High-Risk Pregnancies, Postnatal Care.
-
Second Year (Gynecology Focus): Malformations of Female Reproductive Organs, Gynecologic Oncology, Endometriosis, Infertility Management, Diseases of the Urinary System, Endoscopy in Gynecology.
-
Practical Training: Clinical workshops, surgical training (e.g., hysterectomy, cesarean section), labor ward practicals, and antenatal/postnatal ward training.
-
Research Component: Research study on clinical pathology related to female reproductive organs.
DGO Course के बाद कितनी सैलरी मिलती है?
DGO कोर्स पूरा करने के बाद डॉक्टर की शुरुआती सैलरी ₹6 लाख से ₹12 लाख प्रति वर्ष हो सकती है। और जैसे – जैसे अनुभव बढ़ता है अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी ₹20 लाख या उससे अधिक भी हो सकती है। निजी अस्पतालों में शुरुआती वेतन कम हो सकता है पर MBBS DGO डॉक्टर्स साथ में अपना निजी क्लीनिक भी साथ में शुरू कर सकते है। और सरकारी नौकरियों में सैलरी ₹80,000 से ₹1,50,000 प्रति माह साथ में अन्य भत्ते भी मिलते है।
Higher Studies After DGO
DGO के बाद अगर आप अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध हैं:
-
MD/MS in Obstetrics and Gynecology: गायनोकोलॉजी और ऑब्स्टेट्रिक्स में गहराई से विशेषज्ञता।
-
PhD in Gynecology: रिसर्च और शैक्षणिक करियर के लिए।
-
Fellowship Programs: Gynecologic Oncology, Maternal-Fetal Medicine, Reproductive Endocrinology।
Top 10 Colleges for DGO in India
निष्कर्ष
Diploma in Gynecology and Obstetrics (DGO) उन मेडिकल ग्रेजुएट्स स्टूडेंट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हमने DGO कोर्स की पूरी जानकारी दी है, जिसमें प्रवेश प्रक्रिया, फीस, सिलेबस, और करियर ऑप्शन से लेकर भारत के Top 10 Colleges के बारे मे भी बताया है, जिससे आप आसानी से टॉप कॉलेज्स के बारे में जान सकते है।
अन्त, हमें उम्मीद है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट जरूर करें।
Direct Links
Join Our Telegram Group | Click Here |
Website |
Biharhelp.in |
FAQ – DGO Course
क्या DGO कोर्स के लिए NEET-PG जरूरी है? हां, भारत में DGO में प्रवेश के लिए NEET-PG पास करना अनिवार्य है। |
DGO कोर्स के लिए NEET-PG में कितने अंक चाहिए? कटऑफ हर साल बदलती है, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए 50वां पर्सेंटाइल और आरक्षित वर्ग के लिए 40वां पर्सेंटाइल आमतौर पर जरूरी होता है। |
क्या DGO और MD अलग हैं? हां, DGO एक 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है, जबकि MD एक 3 साल का मास्टर्स डिग्री कोर्स है, जो अधिक गहन और व्यापक होता है। |