Diploma in CSE Course 2025 – Complete Guide on Admission, Syllabus, Fees, Career & Scope in the Tech Industry
Diploma in CSE Course: Diploma in CSE यानि Diploma in Computer Science and Engineering, यह एक 3 साल का Polytechnic Engineering का Diploma Course है, जिसे आप 10वीं के बाद 3 साल में या 12वीं के बाद लेटरल एंट्री के जरिए 2 साल में कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया […]

Diploma in CSE Course: Diploma in CSE यानि Diploma in Computer Science and Engineering, यह एक 3 साल का Polytechnic Engineering का Diploma Course है, जिसे आप 10वीं के बाद 3 साल में या 12वीं के बाद लेटरल एंट्री के जरिए 2 साल में कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, Diploma in CSE कोर्स मुख्य रूप से कंप्यूटर एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी शिक्षा प्रदान करता है, जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग, वेब डिज़ाइन, नेटवर्किंग और डेटाबेस मैनेजमेंट आदि और इन क्षेत्रों में ही अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इस कोर्स में आपको कंप्यूटर साइंस और टेक्नोलॉजी की बेसिक जानकारी दी जाती है। अगर आप 10वीं के बाद एक ऐसा ही कोर्स ढूंढ रहे हैं जो आपको C, C++, JAVA, PYTHON, ASP.Net जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं के साथ-साथ Database Management System (DBMS), ऑपरेटिंग सिस्टम (Windows, Linux), MS Office और कंप्यूटर नेटवर्किंग जैसे महत्वपूर्ण विषय के बारे में सिखाए और भविष्य में काम के ढेर सारे अवसरों के साथ अच्छी कमाई भी प्रदान करे, तो ये कोर्स आपके लिए ही है। हम आपको बता दें कि आप इस कोर्स को 10वीं के बाद और 12वीं के बाद लेटरल एंटरी में कर सकते हैं।
अगर आपकी रूचि भी प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डिज़ाइन, नेटवर्किंग और डेटाबेस मैनेजमेंट में है और आप 10वीं के बाद ही कंप्यूटर साइंस में ट्रेनिंग चाहते हैं, तो Diploma in Computer Science and Engineering आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Diploma in Computer Science and Engineering Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
Diploma in Computer Science and Engineering |
Course Level |
Polytechnic Diploma |
Course Duration |
3 Years (6 Semesters) |
Minimum Eligibility |
10th Grade Pass (with Science and Mathematics) |
Minimum Marks Required |
Minimum 35%-50% Marks |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (JET, Polytechnic Entrance Exams) |
Age Limit |
Minimum 15 Years |
Main Subjects |
|
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹2 LPA – ₹6 LPA |
Top Job Profiles |
Software Developer, Web Developer, IT Support Technician, Network Administrator |
Top Recruiters |
TCS, Infosys, Wipro, HCL, Tech Mahindra |
How to do Diploma in Computer Science and Engineering?
भारत में Diploma in Computer Science and Engineering में admission लेने के लिए छात्रों को JET (Joint Entrance Test), DCECE, AP POLYCET, JEECUP या अन्य राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। Polytechnic में एडमिशन के लिए हर राज्य की अपनी प्रवेश परीक्षा होती है। और सरकारी सस्थानों में एडमिशन के लिए आपको ये प्रवेश परीक्षाए देनी ही पड़ती है। पर ज्यादातर प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन होती है। और 12वीं के बाद आप Diploma in CSE कोर्स में लेटरल एंट्री के जरिये भी एडमिशन ले सकते हैं।
Eligibility Criteria for Diploma in Computer Science and Engineering Admission
Diploma in Computer Science and Engineering में Admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होनी चाहिए, जिसमें विज्ञान (Science) और गणित (Mathematics) अनिवार्य विषय हों। और लेटरल एंट्री के लिए 12वीं पास का certificate होना चाहिए, और साथ में 12वीं पास (Physics, Chemistry, और Mathematics) PCM के साथ होनी चाहिए।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं में कम से कम 35% से 50% अंक मांगे जाते हैं। लेटरल एंट्री के लिए 12वीं में 45% से 55% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: पॉलिटेक्निक कॉलेजों और प्रवेश परीक्षाओं के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। कुछ कॉलेजों में अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तक हो सकती है। लेटरल एंट्री के लिए आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रवेश परीक्षा: भारत के ज्यादातर विश्वविद्यालय और संस्थानों में राज्यों में आधार पर Polytechnic प्रवेश परीक्षाएं जैसे JET, JEECUP (UP Polytechnic), CET Delhi या AP POLYCET होती है।
Also Read…
- Best Computer Science Courses 2025: कम्प्यूटर साईंस के फील्ड मे हाई सैलरी जॉब के साथ बनाना चाहते है करियर तो ये है आपके लिए बेस्ट कोर्सेज की लिस्ट
- MBA Vs MCA Salary Comparison: पाना चाहते है हाई सैलरी जॉब तो जाने एमबीए और एमसीए कोर्से मे से कौन सा बेहतर कोर्स
- Govt Free Courses Online With Certificates: करना चाहते है सरकारी फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेज तो ये है आपके लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म्स
How to Get Admission in Diploma in Computer Science and Engineering Course?
Diploma in Computer Science and Engineering में Admission लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले आपको यह पता करना होगा कि जिस कॉलेज में आप एडमिशन हैं, वो मेरिट के आधार पर एडमिशन दे रहा है या प्रवेश परीक्षा से एडमिशन दे रहा है। फिर उसी हिसाब से पॉलिटेक्निक कॉलेज में आवेदन पत्र भरें। अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो JET, JEECUP या अपने राज्य के अनुसार परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा जरुरी है, तो आपको परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। अच्छे अंक लाने पर आपको टॉप कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 10वीं/12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें आपकी रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है। अगर आपके नंबर अच्छे हैं, तो आपको कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका मिलता है।
- स्टेप 4: दस्तावेज और फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (10वीं मार्कशीट और लेटरल एंट्री के लिए 12वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या उसके प्रॉस्पेक्टस से ले सकते हैं।
Diploma in Computer Science and Engineering Course Fees Structure: Government and Private Polytechnics
Diploma in Computer Science and Engineering की फीस हर कॉलेज में अलग-अलग होती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
College Type |
Annual Fees |
---|---|
Government Polytechnic |
₹10,000 – ₹50,000 per year |
Private Polytechnic |
₹50,000 – ₹2,00,000 per year |
Diploma in Computer Science and Engineering Course Duration and Pattern
Diploma in Computer Science and Engineering का कोर्स 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर होते हैं। हर एक सेमेस्टर 6 महीने का होता है, और परीक्षाएं हर सेमेस्टर के अंत में होती हैं। लेटरल एंट्री 12वीं के बाद 2 साल का ही कोर्स होता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट भी शामिल होते हैं। कोर्स में आपको कम से कम एक माइनर और एक मेजर प्रोजेक्ट करना होता है, जो तीसरे साल में होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है, जो आपको इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल अनुभव देती है।
Diploma in Computer Science and Engineering Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
---|---|---|---|---|
1st Year |
Semester 1 |
Engineering Mathematics, Applied Physics, Fundamentals of Computer Science |
Programming Lab, Computer Fundamentals Lab |
Small Assignment |
1st Year |
Semester 2 |
Programming in C, Data Structures, Operating Systems |
C Programming Lab, OS Lab |
Mini Project on Data Structures |
2nd Year |
Semester 3 |
Computer Networks, Database Management Systems, Object-Oriented Programming |
DBMS Lab, Networking Lab |
Database Project |
2nd Year |
Semester 4 |
Web Development, Software Engineering, Java Programming |
Web Development Lab, Java Lab |
Web Application Project |
3rd Year |
Semester 5 |
Artificial Intelligence Basics, Cloud Computing, Cyber Security |
AI Lab, Cloud Computing Lab |
Minor Project on App Development |
3rd Year |
Semester 6 |
Mobile Computing, Elective Subjects, Project Management |
Mobile App Development Lab |
Major Project |
Internship Opportunities During Diploma in Computer Science and Engineering
Diploma in Computer Science and Engineering में इंटर्नशिप भी बहुत जरुरी होती है। ज्यादातर कॉलेज तीसरे साल या 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाते हैं। ये इंटर्नशिप 1-3 महीने की हो सकती है। कुछ टॉप कॉलेज TCS, Infosys, Wipro, और HCL जैसी कंपनियों के साथ टाई-अप करके इंटर्नशिप करवाते हैं। इंटर्नशिप पेड और अनपेड दोनों हो सकती हैं। यह आपके स्किल्स को बढ़ाने और इंडस्ट्री एक्सपोजर पाने का बेहतरीन मौका होता है।
Career Options After Diploma in Computer Science and Engineering – Salary, Hiring, and Job Roles
Diploma in Computer Science and Engineering पूरा करने के बाद आपके सामने Software Developer, Web Developer, IT Support Technician, Network Administrator जैसे कई करियर विकल्प खुलते हैं। नीचे कुछ जॉब प्रोफाइल और सैलरी रेंज दी गई है:
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
---|---|---|
Entry-Level |
₹2 LPA – ₹6 LPA |
Software Developer, Web Developer, IT Support Technician |
Mid-Level |
₹6 LPA – ₹12 LPA |
After 3–5 years: Full Stack Developer, Network Administrator |
Senior-Level |
₹12 LPA – ₹20 LPA+ |
After 7+ years: Software Engineer, IT Project Manager |
Top Companies Salary |
₹4 LPA – ₹8 LPA (for freshers) |
Premium packages by TCS, Infosys, Wipro, Tech Mahindra |
Top Job Profiles & Recruiters
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
---|---|
Software Developer |
TCS, Infosys, Wipro |
Web Developer |
HCL, Accenture, Cognizant |
IT Support Technician |
IBM, Tech Mahindra, Capgemini |
Network Administrator |
Reliance Jio, Airtel, BSNL |
Higher Studies After Diploma in Computer Science and Engineering
-
B.Tech in Computer Science and Engineering (Lateral Entry)
-
Advanced Diploma in Software Development
-
Certification in Full Stack Development
-
Certification in Cyber Security
-
Certification in Cloud Computing
Top 7 Diploma in Computer Science and Engineering Colleges in India (2025)
Diploma in Computer Science and Engineering Course – FAQs
What is the full form of Diploma in Computer Science and Engineering?
The full form is Diploma in Computer Science and Engineering. It is a 3-year polytechnic-level course.
What is the eligibility to take admission in Diploma in Computer Science and Engineering?
Must have passed 10th with Science and Mathematics as compulsory subjects. Minimum 35%-50% marks are required in some colleges.
What is the fee of Diploma in Computer Science and Engineering?
₹10,000 – ₹50,000 per year in government polytechnics and ₹50,000 – ₹2,00,000 per year in private polytechnics.