Bihar ASHA Worker Recruitment 2025: Apply for 396 ASHA Worker Posts in Bihar Now!
Bihar ASHA Worker Recruitment 2025:– बिहार राज्य के सुपौल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 396 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 343 पद ग्रामीण क्षेत्रों तथा 53 पद शहरी क्षेत्रों के […]

Bihar ASHA Worker Recruitment 2025:– बिहार राज्य के सुपौल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 396 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 343 पद ग्रामीण क्षेत्रों तथा 53 पद शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इस भर्ती के तहत केवल महिला उम्मीदवारों को ही पात्र माना गया है और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र के लिए आम सभा (Gram Sabha/Aam Sabha) में चयनित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सुपौल द्वारा 07 मई 2025 को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया गया था जिसके बाद से ही भर्ती के तहत ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जिसमें वर्तमान में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 तक विभिन्न ब्लाकों के आधार पर निर्धारित की गई है।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो आप भी इस भर्ती के तहत अपना आवेदन हमारे द्वारा नीचे इसी लेख में बताई गई आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकती हैं।
Bihar ASHA Worker Recruitment Official Notification 2025 – Overview
Name of Article | Bihar ASHA Worker Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | District Health Committee Supaul |
Post Name | ASHA Worker |
Total Post | 343 |
Application Mode | Offline |
Offline Application Begins | 07 May 2025 |
Last Date for Offline Application Submission | 30 June 2025 |
Official Notification | Bihar ASHA Worker Vacancy Notification 2025 PDF |
Official website | https://supaul.nic.in/ |
Bihar ASHA Worker Vacancy 2025
अभी हाल ही में बिहार राज्य के सुपौल जिले में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा कुल 396 आशा कार्यकर्ता पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा की गई है। इस भर्ती का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है। हमारे जो भी पाठक उम्मीदवारों ने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से की जा रही है, जिसके लिए आवेदन की शुरुआत 7 मई 2025 से हो चुकी है और प्रत्येक ब्लॉक के अनुसार अलग-अलग अंतिम तिथियाँ निर्धारित की गई हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 343 पद ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एवं 53 पद शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न ब्लाकों के तहत अलग-अलग संख्या में रिक्तियां घोषित की गई हैं। भर्ती के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए यह 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन आम सभा (Gram Sabha / Aam Sabha) के माध्यम से किया जाएगा, जो कि विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तिथियों को आयोजित की जाएंगी।
Bihar ASHA Worker Post Details
Block Name | Rural ASHA Posts | Urban ASHA Posts |
Basantpur | 40 | 13 |
Chattapur | 32 | — |
Kishanpur | 28 | — |
Maraona | 38 | — |
Nirmali | 7 | 12 |
Pipra | 20 | — |
Pratapganj | 18 | — |
Raghopur | 35 | — |
Saraigarh Bhaptiyahi | 33 | — |
Supaul Sadar | 69 | 28 |
Triveniganj | 23 | — |
Total | 343 | 53 |
Bihar ASHA Worker Recruitment 2025 Eligibility Criteria
हमारे बिहार राज्य के जो भी इच्छुक महिला उम्मीदवार बिहार आशा भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहती हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पत्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Bihar ASHA Worker Bharti 2025 Educational Qualification:-
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए।
Bihar ASHA Worker Bharti 2025 Age Limit:-
- कम से कम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
Bihar ASHA Worker Bharti 2025 Other Eligibility:-
- इस भर्ती के तहत केवल वही महिलाएं ही अपना आवेदन कर सकती हैं उस गाँव की स्थायी निवासी हों।
- भर्ती के तहत किसी भी अविवाहित लड़कियों को आशा के रूप में नहीं नियुक्त किया जाएगा।
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी या अर्धसरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- यदि उम्मीदवार मुखिया, पंचायत के सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला परिषद की सदस्य, आँगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका इत्यादि के पद पर कार्य कर रही है तो वह भर्ती के तहत अपना आवेदन नहीं कर सकती हैं।
- भर्ती के तहत एक से अधिक महिलाओं की समान योग्यता होने पर विधवा, अलग रही रही महिला, तलाकशुदा, या प्रशिक्षित दाई को प्राथमिकता दी जाएगी।
- भर्ती के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को नियुक्ति दी जाएगी जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होंगी।
How to Apply for Bihar ASHA Worker Recruitment 2025
बिहार आशा भर्ती 2025 के तहत जो भी इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन करना चाहती हैं वह अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकती हैं –
- भर्ती के तहत अपना आवेदन करें एक लिए सबसे पहले सभी को भर्ती की आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को डाउनलोड करना होगा।
- भर्ती की आधिकारिक नोटिफ़िकेशन डाउनलोड करने के बाद आपको उसमें एक आवेदन फॉर्म देखने को मिलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको इसके साथ में सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अटैच करना होगा।
- अंत में आपको अपना यह एप्लिकेशन फॉर्म जिला स्वास्थ्य समिति, सदर अस्पताल परिसर, सुपौल के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release | 07 May 2025 |
Offline Application Start Date | 07 May 2025 |
Last Date to Apply | 30 June 2025 (varies by block – see notification for block-wise dates) |
Important Links
Official Notification | Bihar ASHA Worker Recruitment Notification 2025 PDF |
Official Website | https://supaul.nic.in/ |
Bihar ASHA Worker Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
बिहार आशा वर्कर भर्ती 2025 किस जिले के लिए निकाली गई है?
यह भर्ती बिहार राज्य के सुपौल जिले के लिए निकाली गई है।
इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
इस भर्ती के तहत कुल 396 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें से 343 ग्रामीण क्षेत्र और 53 शहरी क्षेत्र के लिए हैं।
इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार जो संबंधित पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी हों, वे ही आवेदन कर सकती हैं।
बिहार आशा वर्कर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है
बिहार आशा वर्कर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है।
क्या इस भर्ती में अविवाहित लड़कियां आवेदन कर सकती हैं?
नहीं, अविवाहित लड़कियों को आशा वर्कर पद के लिए नियुक्त नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा शहरी क्षेत्र के लिए 25 से 45 वर्ष है।