BHM Course 2025: Eligibility, Fees, Syllabus, Career Options and Salary – Know complete information about BHM course
BHM Course: BHM का पूरा नाम Bachelor of Hotel Management है। यह एक स्नातक डिग्री का कोर्स है, जिसे आप 12वीं के बाद कर सकते हैं। इस कोर्स को कुछ कॉलेजों में 4 साल में किया जाता है और कुछ कॉलेज इस कोर्स को 3 साल में भी करवाते हैं। अगर आप 12वीं के बाद […]

BHM Course: BHM का पूरा नाम Bachelor of Hotel Management है। यह एक स्नातक डिग्री का कोर्स है, जिसे आप 12वीं के बाद कर सकते हैं। इस कोर्स को कुछ कॉलेजों में 4 साल में किया जाता है और कुछ कॉलेज इस कोर्स को 3 साल में भी करवाते हैं। अगर आप 12वीं के बाद होटल इंडस्ट्री, टूरिज़्म, इवेंट मैनेजमेंट और फूड एंड बेवरेज सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में रुचि रखते हैं और इनमें ही अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो Bachelor of Hotel Management कोर्स आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
BHM कोर्स आपको होटल ऑपरेशन्स, फूड प्रोडक्शन, कस्टमर सर्विस और हाउसकीपिंग जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। साथ ही आप फूड प्रोडक्शन, हॉस्पिटैलिटी मार्केटिंग, इवेंट प्लानिंग और होटल अकाउंटेंसी जैसे क्षेत्रों में ट्रेनिंग ले कर अच्छी सैलरी वाली नौकरी कर सकते हैं। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री भारत में तेजी से बढ़ रही है, जिससे BHM कोर्स वालों की मांग ओर ज्यादा बढ़ने वाली है। यह कोर्स न केवल तकनीकी कौशल सिखाता है, बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स, लीडरशिप, और कस्टमर सैटिस्फैक्शन के साथ – साथ आपकी पर्सनैलिटी को निखारने में मदद करता है।
इस लेख में Bachelor of Hotel Management कोर्स के बारे में आपको पूरी जानकारी मिलेगी, जैसे कि कोर्स की अवधि, योग्यता, फीस, सिलेबस और करियर स्कोप आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी 12वीं के बाद BHM Course करने का सोच रहे हैं, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
Bachelor of Hotel Management (BHM) Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
Bachelor of Hotel Management (BHM) |
Course Level |
Undergraduate Degree |
Course Duration |
4 Years (8 Semesters) |
Minimum Eligibility |
12th Grade Pass (Any Stream with English) |
Minimum Marks Required |
Minimum 45%-50% Marks |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (NCHMCT JEE, CUET, MAH HM CET, etc.) |
Age Limit |
Minimum 17 Years (Upper limit may vary, typically 22-25 years) |
Main Subjects |
Food Production, Front Office Operations, Housekeeping, Hospitality Marketing |
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹3 LPA – ₹8 LPA |
Top Job Profiles |
Hotel Manager, Event Manager, Food & Beverage Manager, Front Desk Officer |
Top Recruiters |
Taj Hotels, Oberoi Group, Marriott, Hyatt, Accor, ITC Hotels |
BHM कोर्स क्या है और इसे क्यों चुनें?
BHM एक प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जिसमे हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट के बारे में सिखाया जाता है। कुछ कॉलेज में इस कोर्स को 3 साल यानि 6 सेमेस्टर में पढ़ाया जाता है और अगर आप गहराई से ज्ञान लेना चाहते हैं तो इस कोर्स को 4 साल यानि 8 सेमेस्टर में करना होगा। जो की कॉलेज के अनुसार निर्भर करता है। कुछ सस्थान जैसे Welcomgroup Graduate School of Hotel Administration (WGSHA), Manipal और SGT University 4 साल का कोर्स करवाते हैं, जबकि IHM Mumbai जैसे कॉलेज 3 साल में ही BHM कोर्स करवाते हैं।
BHM कोर्स छात्रों को होटल इंडस्ट्री, टूरिज़्म और इवेंट मैनेजमेंट में बिशेषता प्रदान करता है। इस कोर्स को करने के बाद आप होटल, रेस्तरां, टूरिज़्म में क्षेत्र में ही रहोगे और विश्वस्तर पर अपना करियर बना सकते हैं। भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण BHM ग्रेजुएट्स की मांग भी होटल चेन्स, क्रूज़ लाइन्स और टूरिज़्म इंडस्ट्री जैसे सेक्टर में बढ़ रही है और इस सेक्टर में अच्छी कमाई भी है। अगर आपकी रूचि Hotel Management में है, तो ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
BHM कोर्स में दाखिला: योग्यता और प्रक्रिया
भारत में Bachelor of Hotel Management में admission लेने के लिए छात्रों को NCHMCT JEE, CUET, MAH HM CET, UPSEE या अन्य राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं देनी पड़ सकती हैं। जिसकी पूरी जानकारी निम्नलिखित हैं:
- शैक्षिक योग्यता: आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। 12वीं किसी भी स्ट्रीम में हो साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स, सभी स्ट्रीम BHM के लिए मान्य हैं। 12वीं में अंग्रेजी विषय के साथ कम से कम 45%-50% अंक होने चाहिए SC/ST/OBC के लिए कुछ छूट हो सकती है।
- आयु सीमा: BHM कॉलेजों और प्रवेश परीक्षाओं के लिए आमतौर पर 17 से 25 वर्ष तक आयु मांगी जाती है। कुछ कॉलेज में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाती है।
- प्रवेश परीक्षा: भारत के ज्यादातर विश्वविद्यालय और संस्थानों में NCHMCT JEE, CUET, MAH HM CET या UGAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही दाखिला मिलता है। कुछ कॉलेजों में मेरिट-बेस्ड पर भी दाखिला हो सकता है।
Also Read…
- Top 10 Best Courses After Post Graduation for High Salary in 2025 – पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद क्या करें
- MBA Vs MCA Salary Comparison: पाना चाहते है हाई सैलरी जॉब तो जाने एमबीए और एमसीए कोर्से मे से कौन सा बेहतर कोर्स
- BEd College Admission 2025: NCTE का देश के सभी बी.एड कॉलेज्स के लिए बड़ा आदेश जारी, सिर्फ बी.एड की पढ़ाई से नहीं चलेगा काम, जाने क्या है?
- Free Online Digital Marketing Course with Certificates by Government : अब घर बैठे बिलकुल फ्री मे करें ये कोर्स और पायें सर्टिफिकेट
BHM कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया
- आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले उस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं, जहां आप दाखिला लेना चाहते हैं वहां चेक करें की एडमिशन Merit-Based पर हो रही है या Entrance Exam-Based। फिर उस हिसाब से एडमिशन फॉर्म या प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरें।
- प्रवेश परीक्षा: यदि आपके कॉलेज में एडिमशन प्रवेश परीक्षा-बेस्ड है, तो आपको NCHMCT JEE, CUET या अन्य राज्य-स्तरीय परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इनमें परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और हॉस्पिटैलिटी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
- काउंसलिंग और मेरिट लिस्ट: प्रवेश परीक्षा या 12वीं में आपको अच्छे अंक लाने होंगे, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान आपके दस्तावेजों की जांच होगी।
- दस्तावेज सत्यापन: इसके बाद काउंसलिंग के दौरान ही आपके 10वीं/12वीं की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड, पहचान पत्र, आरक्षित वर्ग का सार्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज चेक और जमा होंगे। इस दौरान आपको कोर्स की फीस और अन्य जानकारी दी जाएगी।
- फीस जमा: आखिर में आपको दाखिला पक्का होने के बाद कोर्स की फीस जमा करवानी होगी। कुछ विश्वविद्याल आरक्षित SC/ST/OBC वर्गों के लिए फीस में छूट भी देते है। छूट की पूरी जानकारी आपको विश्वविद्यालय की वेबसाइट या प्रॉस्पेक्टस से मिल जाएगी।
BHM कोर्स की फीस और अवधि
BHM कोर्स की फीस हर कॉलेज में अलग-अलग होती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
College Type
|
Annual Fees
|
---|---|
Government Colleges
|
₹30,000 – ₹1,50,000 per year
|
Private Colleges
|
₹1,00,000 – ₹4,00,000 per year
|
अवधि: BHM कोर्स की अवधि कॉलेज के आधार पर 3 साल (6 सेमेस्टर) या 4 साल (8 सेमेस्टर) हो सकती है। 4 साल का कोर्स ज्यादातर उन इंस्टीट्यूट्स में होता है जो ज्यादा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप पर जोर देते हैं।
BHM कोर्स का सिलेबस और विषय
Bachelor of Hotel Management के Subjects और Syllabus कॉलेज और स्टेट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। पर मुख्यता नीचे दिए सब्जेक्ट और सिलेबस के अनुसार ही Bachelor of Hotel Management कोर्स होता है:
Year
|
Subjects
|
Practical/Lab Work
|
---|---|---|
1st Year
|
Food Production Foundation, Front Office Operations, Business Communication
|
Food Production Lab, Front Office Lab
|
2nd Year
|
Housekeeping Management, Food & Beverage Service, Hotel Accountancy
|
Housekeeping Lab, F&B Service Lab
|
3rd Year
|
Hospitality Marketing, Event Management, Financial Management
|
Event Planning Lab, Culinary Arts Lab
|
4th Year (if applicable)
|
Revenue Management, Sustainable Hospitality, Internship
|
Internship (3-6 months), Research Project
|
नोट: 4 साल के कोर्स में अतिरिक्त सेमेस्टर में इंटर्नशिप, रिसर्च प्रोजेक्ट, और इलेक्टिव सब्जेक्ट्स शामिल होते हैं।
BHM Course के दौरान Internship और Practical Opportunities
BHM कोर्स में दौरान इंटर्नशिप कोर्स का जरुरी हिस्सा होता है। यह आमतौर पर आखिरी साल में ही करवाई जाती है, जो कम से कम 3 और ज्यादा से ज्यादा 6 से 8 महीने की होती है। कुछ अच्छे कॉलेज में टॉप होटल चेन्स जैसे Taj, Oberoi, Marriott या रेस्तरां में इंटर्नशिप करवाई जाती है, जिससे आपको इंडस्ट्री का अच्छे से अनुभव मिल जाए। कई कॉलेजों इन कंपनियों के साथ टाई-अप करके छात्रों की प्लेसमेंट भी करते हैं।
BHM के बाद करियर और सैलरी
BHM Course पूरा करने के बाद आपके पास कई करियर विकल्प होते हैं, जैसे होटल मैनेजर, इवेंट मैनेजर, शेफ या फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव। नीचे कुछ लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल और उनकी सैलरी रेंज दी गई है:
Level
|
Salary Range (Per Annum)
|
Job Roles
|
---|---|---|
Entry-Level
|
₹3 LPA – ₹7 LPA
|
Front Office Executive, F&B Supervisor, Chef
|
Mid-Level
|
₹7 LPA – ₹15 LPA
|
After 3–6 years: Hotel Manager, Event Coordinator, Catering Manager
|
Senior-Level
|
₹15 LPA – ₹30 LPA+
|
After 7+ years: General Manager, Director of Operations
|
Top Recruiters
- Taj Hotels
- Oberoi Group
- Marriott International
- Hyatt Hotels
- ITC Hotels
- Accor Group
BHM के बाद Higher Studies
- Master of Hotel Management (MHM)
- MBA in Hospitality Management
- PG Diploma in Event Management
- Certification in Culinary Arts
- Ph.D. in Hospitality & Tourism Management
भारत के टॉप BHM कॉलेज (2025)
- Welcomgroup Graduate School of Hotel Administration (WGSHA), Manipal
- Institute of Hotel Management (IHM), Mumbai
- Institute of Hotel Management (IHM), Bangalore
- SGT University, Gurgaon
- Christ University, Bangalore
- Amity University, Noida
- Graphic Era University, Dehradun
BHM कोर्स – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
BHM का फुल फॉर्म क्या है?
BHM का फुल फॉर्म Bachelor of Hotel Management है। यह 3 या 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है।
BHM कोर्स की अवधि कितनी है?
यह कोर्स 3 साल (6 सेमेस्टर) या 4 साल (8 सेमेस्टर) का हो सकता है, जो कॉलेज पर निर्भर करता है।
BHM के लिए योग्यता क्या है?
12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम से) न्यूनतम 45%-50% अंकों के साथ और अंग्रेजी अनिवार्य विषय हो।
BHM की फीस कितनी है?
सरकारी कॉलेजों में ₹30,000 – ₹1,50,000 प्रति वर्ष और प्राइवेट कॉलेजों में ₹1,00,000 – ₹4,00,000 प्रति वर्ष।
BHM के बाद जॉब प्रोफाइल क्या हैं?
होटल मैनेजर, इवेंट मैनेजर, शेफ, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, और कैटरिंग मैनेजर जैसे जॉब प्रोफाइल उपलब्ध हैं।