BAMS Course Details: Eligibility, NEET, Fees, Salary, Admission Process & Top Colleges After 12th | Hidden Truths, Career Scope
BAMS Course: मेडिकल में BAMS का पूरा नाम Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery है। यह एक स्नातक डिग्री (UG) कोर्स है जो आपको आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी के विषयों में ज्ञान प्रदान करता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो प्राकृतिक उपचार और आयुर्वेद में रूचि रखते है। भारत में MBBS और […]

BAMS Course: मेडिकल में BAMS का पूरा नाम Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery है। यह एक स्नातक डिग्री (UG) कोर्स है जो आपको आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी के विषयों में ज्ञान प्रदान करता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो प्राकृतिक उपचार और आयुर्वेद में रूचि रखते है। भारत में MBBS और BAMS दोनों मेडिकल कोर्स को एक जैसा दर्जा दिया जाता है। अगर आप 12वीं के बाद एक अच्छे मेडिकल कोर्स की तलाश कर रहे है तो BAMS Course एक अच्छा विकल्प हो सकता है। BAMS की पूरी जानकारी के लिए लेख अंत तक पढ़े।
आयुर्वेद, भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसकी मांग आज विश्व स्तर पर बढ़ती जा रही है, जिससे BAMS स्नातकों के लिए करियर के अवसर भी दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। BAMS Course न केवल आपको आयुर्वेदिक चिकित्सा का विशेषज्ञ बनाता है, बल्कि यह आपको मॉडर्न मेडिकल के साथ जोड़कर एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है।
BAMS Course Details – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) |
Course Level |
Undergraduate (UG) |
Course Duration |
5.5 Years (4.5 Years Academic + 1 Year Internship) |
Minimum Eligibility |
Passed 12th Grade (Science Stream with PCB – Physics, Chemistry, Biology) |
Minimum Marks Required |
At least 50% marks (40% for reserved categories) |
Admission Process |
Entrance Exam-Based (NEET-UG mandatory) |
Entrance Exams |
NEET-UG (National Eligibility cum Entrance Test), KEAM (in some states) |
Age Limit |
Minimum 17 years, Maximum 25 years (30 years for reserved categories) |
Main Subjects |
|
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹4 LPA – ₹12 LPA |
Top Job Profiles |
Ayurvedic Doctor, Panchakarma Specialist, Herbal Product Consultant, Researcher |
Top Recruiters |
Ayurvedic Hospitals, Wellness Centers, Patanjali, Dabur, Government Health Centers |
12वीं के बाद BAMS Course कैसे करें? योग्यता, सैलरी, कोर्स और फीस की पूरी जानकारी
BAMS Course की Admission के लिए भारत के सभी विश्वविद्यालय में छात्रों को NEET की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। मतलब भारत में BAMS Course के लिए सिर्फ NEET-UG ही मान्य है। छात्रों को NEET की परीक्षा में अच्छे अंक लाना जरूरी है, ताकि आप अपने चुने हुए कॉलेज में एडमिशन ले सके। क्योंकि NEET के स्कोर के बेसिस पर ही काउन्सलिंग होगी और छात्रों को सीट अल्लोत्मेंट करवाई जाएगी।
कुछ निजी कॉलेजों में कम अंकों पर भी प्रवेश मिल सकता है, लेकिन प्रतिष्ठित संस्थानों/कॉलेजों के लिए आपको अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। NEET की तैयारी के लिए आपको भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पर ध्यान देना होगा।
Also Read…
- Bihar Sports University Librarian Vacancy 2025: बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने निकाली लाईब्रेरियन के पद पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया
- CUET 2025: सीयूईटी 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रैशन प्रक्रिया हुई सुरु, जाने क्या है पूरी रजिस्ट्रैशन प्रक्रिया, किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत और लास्ट डेट?
- NPCIL Kaiga Site Recruitment 2025: NPCIL Kaiga Site के लिए विभिन्न पदों व विघा नई भर्ती हुई जारी, जाने कैसे करना होगा अप्लाई?
- PM Internship Scheme 2025: पी.एम इन्टर्नशिप स्कीम के सेकेंड फेज का सेलेक्शन प्रोसेस हुआ स्टार्ट, जाने किन बातों का रखना होगा ध्यान
Eligibility Criteria for BAMS Admission
BAMS एक 5.5 साल का स्नातक/UG डिग्री कोर्स है। जिसे 12वीं कक्षा के बाद ही किया जाता है, जिसमें 4.5 साल का अकादमिक अध्ययन और 1 साल की कंपल्सरी इंटर्नशिप शामिल होती है। BAMS करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान से कम से कम 50% अंक के साथ 12वीं पास होने चाहिए, आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक होने चाहिए और 12वीं PCB यानि Physics, Chemistry, Biology विषयों के साथ साइंस स्ट्रीम उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
NEET-UG और BAMS के लिए आयु सीमा समान है। जिसमे न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष (सामान्य वर्ग) होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तक छूट दी जाती है।
BAMS Course Admission Process
- NEET-UG परीक्षा दें: NEET-UG की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है जो साल में सिर्फ एक बार होती है। अच्छे से पढ़ाई करके इस परीक्षा में क्वालिफाई करें।
- काउंसलिंग में भाग लें: अपने NEET स्कोर के आधार पर काउंसलिंग होगी, NEET स्कोर के आधार पर ही आपको कॉलेज मिलेगा, अगर आपका NEET स्कोर अच्छा है तो आप अपना कॉलेज खुद भी चुन सकते है।
- दस्तावेज सत्यापन: कॉलेज मिलने के बाद कॉलेज में आपके डॉक्यूमेंट चेक किये जायँगे जैसे 12वीं की मार्कशीट, NEET स्कोरकार्ड, और अन्य जरूरी दस्तावेज।
- फीस जमा करें: कॉलेज की जो भी फीस होगी जो कॉलेज द्वारा निर्धारित की जाती है उससे जमा करके अपना प्रवेश पक्का करें।
नोट: कई निजी कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं, अगर आपके कम अंक आये है तो निजी कॉलेजों में कम अंक वाले छात्रों को भी प्रवेश मिल जाता है। लेकिन बेहतर करियर और अच्छी शिक्षा के लिए आप टॉप और अच्छे कॉलेज ही चुने।
BAMS Course Fees Structure: Government vs Private Colleges
BAMS कोर्स की फीस हर एक कॉलेज और university यूनिवर्सिटी में अलग-अलग है सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में BAMS कोर्स की फीस लगभग 20,000 से लेकर 1,50,000 प्रति वर्ष तक है। वही प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में BAMS कोर्स की फीस 1,00,000 से लेकर 5,00,000 प्रति वर्ष तक है।
Type of College |
Annual Fee |
---|---|
Government College/University |
₹20,000 – ₹1,50,000 per year |
Private College/University |
₹1,00,000 – ₹5,00,000 per year |
BAMS Degree पूरा करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?
BAMS डॉक्टर्स की सैलरी उनके अनुभव, स्थान और नौकरी पर निर्भर करती है। शुरुआती तौर पर BAMS डॉक्टर्स को ₹4 LPA से ₹12 LPA तक सैलरी मिल सकती है। BAMS डॉक्टर्स अपना निजी क्लीनिक भी साथ में शुरू कर सकते है जिससे कमाई ओर भी बढ़ सकती है। अनुभव के साथ सैलरी ₹15 LPA या उससे अधिक हो सकती है।
Higher Studies After BAMS
BAMS करने के बाद अगर आपको आगे पढ़ना है या आप अपनी प्रैक्टिस को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:
Course Name |
---|
MD (Ayurveda) – Specialization in Panchakarma, Shalya Tantra, etc. |
MS (Ayurveda) – Surgical Specialization |
MPH (Master of Public Health) |
MBA (Hospital and Healthcare Management) |
M.Sc (Herbal Science / Clinical Nutrition) |
Fellowship in Panchakarma |
Diploma in Naturopathy and Yoga |
Certificate Course in Ayurvedic Cosmetology |
Top 10 BAMS Colleges In India –
-
Ayurvedic Medical College, Maharashtra
निष्कर्ष
जो भी युवा आयुर्वेद के क्षेत्र मे अपना करियर बनाना चाहते है उन्हें हमने इस आर्टिकल में Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery(BAMS) के बारे में विस्तार से बताया है और साथ में BAMS course की फीस के लेकर भारत के Top 10 BAMS Colleges के बारे मे भी बताया है जिससे आप आसानी से टॉप कॉलेज्स मे दाखिला ले सके।
अन्त, हमें उम्मीद है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट जरूर करें।
Direct Links
Join Our Telegram Group | Website |
Top 10 BAMS Colleges In India |
Biharhelp.in |
FAQ – BAMS Course
क्या BAMS करने के लिए MBBS करना जरूरी है? नहीं, BAMS और MBBS अलग-अलग कोर्स हैं। BAMS आयुर्वेदिक चिकित्सा पर केंद्रित है, जबकि MBBS आधुनिक चिकित्सा पर। दोनों के लिए NEET-UG अनिवार्य है। |
BAMS के लिए NEET में कितने अंक चाहिए? सामान्य वर्ग के लिए NEET में 400-500 अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 300-400 अंक आमतौर पर कट-ऑफ रहते हैं। यह हर साल और कॉलेज के आधार पर बदल सकता है। |
क्या NEET के बिना BAMS में प्रवेश मिल सकता है? नहीं, भारत में BAMS में प्रवेश के लिए NEET-UG अनिवार्य है। बिना NEET के प्रवेश संभव नहीं है। |