AIIMS Nagpur Recruitment 2025 Official Notification Out for 58 Faculty Group-A Posts
AIIMS Nagpur Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर ने अभी हाल ही में फैकल्टी ग्रुप-A पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जर कर दिया है। इस भर्ती के तहत Professor, Additional Professor, Associate Professor और Assistant Professor जैसे उच्च शैक्षणिक पदों के लिए कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जो […]

AIIMS Nagpur Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर ने अभी हाल ही में फैकल्टी ग्रुप-A पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जर कर दिया है। इस भर्ती के तहत Professor, Additional Professor, Associate Professor और Assistant Professor जैसे उच्च शैक्षणिक पदों के लिए कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जो विभिन्न मेडिकल, सुपर-स्पेशलिटी, डेंटल और नॉन-मेडिकल विभागों में भरी जाएंगी।
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से की जाएगी। भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भर्ती के आधिकारिक नोटिफ़िकेशन के जारी होने के बाद 17 मई 2025 से ही शुरू हो चुकी है और भर्ती के तहत अभी यह आवेदन प्रक्रिया आगे 16 जून 2025 जारी रहेगी। जिसमें आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 23 जून 2025 तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से AIIMS नागपुर को भेजना होगा।
अगर आप भी भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं परंतु आपको नहीं पता है आपको भर्ती के लिए आवश्यक एप्लिकेशन फॉर्म, ऑनलाइन गूगल फॉर्म इत्यादि कहाँ से प्राप्त होंगे तो आपको आज के हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि हमने अपने इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी को विस्तारपूर्वक कवर किया हुआ है।
AIIMS Nagpur Faculty Group A Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | AIIMS Nagpur Recruitment 2025 |
Article Type | AIIMS Job Notification |
Organization Name | All India Institute of Medical Sciences Nagpur (AIIMS), Magpur |
Post Name | Faculty |
Group | Group A |
Total Post | 58 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 17 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 16 June 2025 |
Last Date to Submit Application Hard Copy | 23 June 2025 |
Official Notification | AIIMS Nagpur Faculty Group A Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://aiimsnagpur.edu.in/ |
AIIMS Nagpur Faculty Group A Vacancy 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नागपुर ने फैकल्टी (ग्रुप-A) पदों की भर्ती की प्रक्रिया बीते 17 मई 2025 से शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत एम्स नागपुर के द्वारा कुल 58 पदों को भरा जाएगा, जिसमें Professor, Additional Professor, Associate Professor और Assistant Professor जैसे कई महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं, जिन्हें भर्ती के तहत चयन के बाद जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डेंटिस्ट्री, बायोस्टैटिस्टिक्स, पल्मोनरी मेडिसिन, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, रेडियोलॉजी आदि जैसे विभागों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS तथा संबंधित विषय में MD/MS/DNB या सुपर-स्पेशलिटी पदों के लिए DM/MCh डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही डेंटिस्ट्री विभाग के पदों के लिए MDS तथा बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग के पदों के लिए MSc और PhD जैसी शैक्षणिक योग्यताएं भी अनिवार्य हैं।
अगर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह पूर्णतः पदों के आधार पर निर्धारित की गई है जिसमें Professor और Additional Professor के लिए अधिकतम आयु 58 वर्ष तथा Associate Professor और Assistant Professor के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
AIIMS Nagpur Faculty Group A Vacancy Post Details
Post | Number of Vacancies |
Professor | 11 |
Additional Professor | 11 |
Associate Professor | 18 |
Assistant Professor | 18 |
Total | 58 |
Department & Category Wise Post Details | ||||
Department | Professor | Additional Professor | Associate Professor | Assistant Professor |
Anaesthesiology | – | – | 1 (UR) | – |
Biochemistry | 1 (OBC) | – | – | – |
Biostatistics | – | 1 (UR) | – | – |
Cardiology | – | 1 (OBC) | – | – |
Cardiothoracic Surgery | – | 2 (1 UR, 1 SC) | 2 (1 UR, 1 SC) | – |
Dentistry (Prosthodontics) | – | – | – | 1 (ST) |
Dermatology | 1 (SC) | – | – | – |
ENT | 1 (OBC) | 1 (UR) | – | – |
Endocrinology & Metabolism | – | 1 (SC) | 2 (1 UR, 1 ST) | – |
Gastroenterology (Medical) | 1 (UR) | 1 (UR) | 1 (ST) | – |
General Surgery | – | – | – | 2 (OBC) |
Hospital Administration | 1 (ST) | – | – | 1 (SC) |
Medical Biotechnology | – | – | 1 (ST) | – |
Medical Haematology | – | 1 (UR) | 1 (EWS) | – |
Medical Oncology | 1 (UR) | – | 1 (EWS) | 2 (1 UR, 1 OBC) |
Neonatology | – | 1 (SC) | – | 1 (OBC) |
Nephrology | 1 (OBC) | 1 (ST) | – | – |
Neurology | 1 (UR) | 1 (UR) | 1 (OBC) | 1 (ST) |
Neurosurgery | 1 (UR) | – | 1 (UR) | – |
Nuclear Medicine | – | 1 (OBC) | 1 (ST) | 1 (SC) |
Paediatric Surgery | – | – | 1 (ST) | – |
Psychiatry | 1 (EWS) | – | – | 1 (SC) |
Pulmonary Medicine | – | 1 (SC) | – | 1 (SC) |
Radio-diagnosis | – | 1 (UR) | 2 (1 OBC, 1 EWS) | – |
Rheumatology & Clinical Immunology | – | – | 1 (OBC) | 1 (UR) |
Surgical Gastroenterology | 1 (OBC) | – | 1 (OBC) | 1 (OBC) |
Surgical Oncology | – | – | 1 (SC) | 1 (EWS) |
Transfusion Medicine | – | 1 (EWS) | – | – |
Urology | 1 (UR) | – | 2 (1 UR, 1 OBC) | – |
Total | 11 | 11 | 18 | 18 |
AIIMS Nagpur Faculty Group A Post Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार AIIMS Nagpur Faculty Group A Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
AIIMS Nagpur Faculty Group A Post Educational Qualification:-
Post | Specialty Type | Required Qualification |
Professor | Medical Specialties |
|
Super Specialties |
|
|
Additional Professor | Medical Specialties | – MBBS- MD/MS/DNB in relevant subject |
Super Specialties |
|
|
Associate Professor | Medical Specialties |
|
Super Specialties |
|
|
Assistant Professor | Medical Specialties |
|
Super Specialties |
|
|
Dentistry |
|
|
Biostatistics (Non-Medical) |
|
AIIMS Nagpur Faculty Group A Post Required Experience:-
Post | Experience | Other Requirements |
Professor |
|
|
Additional Professor |
|
|
Associate Professor |
|
|
Assistant Professor |
|
|
Dentistry (Asst. Prof) |
|
|
Biostatistics (Addl. Prof) |
|
|
AIIMS Nagpur Faculty Group A Post Age Limit:-
Post | Maximum Age Limit |
Professor | 58 years |
Additional Professor | 58 years |
Associate Professor | 50 years |
Assistant Professor | 50 years |
Deputation: Additional Prof. | 56 years |
Deputation: Professor | 58 years |
Contract (Retired Faculty) | Up to 70 years |
AIIMS Nagpur Faculty Group A Post Age Relaxation:-
- Age Relaxation is Applicable as per the AIIMS Nagpur & Government Rules.
Nagpur Faculty Group A Vacancy Selection Process 2025
AIIMS नागपुर फैकल्टी ग्रुप-A भर्ती 2025 के अंतर्गत उम्मीदवारों चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता और अनुभव के आधार पर की जाएगी। जिसमें सबसे पहले सभी उम्मीदवारों के द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी और सभी आवश्यक दस्तावेजों, शैक्षणिक योग्यताओं, अनुभव और रिसर्च पब्लिकेशन के आधार पर पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो AIIMS नागपुर में ही आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि, समय और स्थान की जानकारी उम्मीदवारों को बाद में प्रदान की जाएगी। इस इंटरव्यू के दौरान सफल हुए उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
How to Fill Nagpur Faculty Group A Vacancy Online Application Form 2025
हमारे जो भी पाठक उम्मीदवार भाई भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करना होगा –
Step 1: Application Fee Payment:-
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा जिसके लिए आपको हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करना है।
- यहाँ पर आपको ऊपर एक transaction id दिख रही होगी इसे आपको नोट कर लेना है जो आपको बाद में काम आएगी।
- सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको नीचे दिये गए Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने यहाँ पर कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर जिस भी माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहते हैं उसे सिलैक्ट करके आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- ध्यान दें यहाँ पर भी आपको ऊपर दिये गए Oerder ID नंबर को नोट कर लेना है।
- जब आप एक बार आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान कर देंगे तो आपको आवेदन प्रक्रिया के दूसरे स्टेप के लिए तैयार हो जाएंगे और आप हमारे द्वारा दूसरे स्टेप में बताए गए प्रोसैस को फॉलो कर सकते हैं।
Step 2: Submit Google Form:-
- भर्ती के तहत एप्लिकेशन फी का भुगतान करने के बाद दूसरे स्टेप में आपको हमारे द्वारा दिये गए Direct Google Form Link पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का गूगल फॉर्म खुलकर आएगा यहाँ पर आपको इसे ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- ध्यान दें की यहाँ पर आपको एप्लिकेशन फॉर्म में आवेदन शुल्क का विवरण दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको अवश्य ही भरना होगा।
- यहाँ पर आपको Application fee – Transaction Reference Number एंटर करने का ऑप्शन मिलेगा जहां पर आपको नोट किए गए transaction id को एंटर करना होगा।
- अंत में आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है और एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- जिसके आपको आवेदन प्रक्रिया के स्टेप 3 को पूरा करना है जो इस प्रकार है।
Step 2: Submit Application Form Hard Copy:-
- भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया के दोनों स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपको नीचे हमारे द्वारा दिये Important Links के सेक्शन में दिये गए Annexure A & B डाउनलोड करने होंगे। जिनमें आपको एप्लिकेशन फॉर्म देखने को मिल जाएंगे।
- आपको इन एप्लिकेशन फॉर्म की प्रिंटआउट निकलवा लेनी है।
- प्रिंटआउट निलवाने के बाद आपको इन्हें ध्यानपूर्वक भर्ना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको इनके साथ आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच करना है।
- अंत में आपको इन्हें स्पीड पोस्ट के माध्यम से आधिकारिक पते The Executive Director & CEO AIIMS Nagpur Administrative Block, Plot No. 2, Sector-20, MIHAN, Nagpur – 441108, Maharashtra पर भेज देना है।
- इस तरह आपका एम्स नागपुर भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
AIIMS Nagpur Faculty Group A Vacancy 2025 Application Fee
Category | Application Fee |
General / OBC / EWS | ₹2,000 |
SC / ST | ₹500 |
PwD (Persons with Disabilities) | Exempted |
Retired Faculty (Contractual Basis) | Exempted |
Deputation Applicants | Exempted |
Important Dates
Event | Date |
Official Notification | 16 May 2025 |
Walk-in Application Submission & Document Verification | 29 May 2025 |
Interview Date | 29 May 2025 |
Last Date to Apply | 29 May 2025 |
Important Links
AIIMS Nagpur Online Form | Google Form (Direct Link) |
Official Notification | AIIMS Nagpur Faculty Group A Vacancy Notification PDF |
Application Form PDF | Download Now |
Annexure A | Download Now |
Annexure B | Download Now |
Annexure C | Download Now |
Application Fee Pre-payment Link | Click Here to Pay Application Fee |
Official Website | https://aiimsnagpur.edu.in/ |
AIIMS Nagpur Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
AIIMS नागपुर भर्ती 2025 किन पदों के लिए निकली है?
यह भर्ती प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे फैकल्टी ग्रुप-A पदों के लिए है। कुल 58 पदों पर विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 16 जून 2025 है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मेडिकल पदों के लिए MBBS के साथ संबंधित विषय में MD/MS/DNB, सुपर-स्पेशलिटी पदों के लिए MBBS + DM/MCh/DNB, डेंटल पद के लिए BDS + MDS (Prosthodontics) और बायोस्टैटिस्टिक्स पदों के लिए MSc + PhD अनिवार्य है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु पदों के आधार पर निर्धारित की गई है, जिसमें Professor और Additional Professor के लिए अधिकतम आयु 58 वर्ष तथा Associate Professor और Assistant Professor के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन किस आधार पर किया जाएगा ?
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।