What is BLIS? Bachelor of Library and Information Science Course 2025 – Know complete information and difference between BLIS & B.Lib.I.Sc.
Bachelor of Library and Information Science Course: इस कोर्स को BLIS या B.Lib.I.Sc. (Bachelor of Library and Information Science) के नाम से जाना जाता है, यह 1 साल का स्नातक स्तर का कोर्स है। कुछ कॉलेजों में इस कोर्स को BLIS और कुछ में B.Lib.I.Sc. के नाम से पढ़ाया जाता है, पर दोनों का पूरा […]

Bachelor of Library and Information Science Course: इस कोर्स को BLIS या B.Lib.I.Sc. (Bachelor of Library and Information Science) के नाम से जाना जाता है, यह 1 साल का स्नातक स्तर का कोर्स है। कुछ कॉलेजों में इस कोर्स को BLIS और कुछ में B.Lib.I.Sc. के नाम से पढ़ाया जाता है, पर दोनों का पूरा नाम एक ही है Bachelor of Library and Information Science और दोनों में एक जैसी ही डिग्री होती है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो लाइब्रेरी मैनेजमेंट, सूचना प्रबंधन, और डिजिटल संसाधनों के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
अगर आप भी किताबों, नए शोध करने या जानने और सूचना प्रणालियों में रुचि रखते हैं, और इसके लिए कोई कोर्स ढूढ़ रहे हैं, तो BLIS कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। Bachelor of Library and Information Science कोर्स में लाइब्रेरी साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, कैटलॉगिंग, क्लासिफिकेशन और डिजिटल लाइब्रेरी जैसे विषय शामिल होते है। इस कोर्स में कुछ कॉलेज सैद्धांतिक पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप भी करवाते हैं, जिससे छात्रों को वास्तविक कार्य का अनुभव मिलता है।
आज के इस डिजिटल समय में, सूचनाओं की मैनेजमेंट और उनकी सही संभाल बहुत जरुरी हो गई है। जिस कारण लाइब्रेरी और सूचना केंद्रों में अच्छे और कुशल पेशेवरों की मांग भी बढ़ गई है। BLIS कोर्स न केवल आपको लाइब्रेरी को मैनेज करने के बारे में सीखता है, बल्कि एक रचनात्मक और सम्मानजनक करियर भी देता है। यदि आप भी BLIS करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख में Bachelor of Library and Information Science कोर्स के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से मिलेगी।
Bachelor of Library and Information Science Course: Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
BLIS (Bachelor of Library and Information Science) / B.Lib.I.Sc. |
Course Level |
Undergraduate |
Course Duration |
1 Year (2 Semesters) or 3 Years (in some institutions) |
Minimum Eligibility |
Bachelor’s Degree in any stream with minimum 50% marks (45% for SC/ST/OBC, varies by institution) |
Minimum Marks Required |
At least 50% in Bachelor’s Degree (45% for reserved categories) |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance Exam-Based (CUET, AMU BLIS Entrance, Calcutta University BLIS Entrance, etc.) |
Age Limit |
No upper age limit (minimum 17 years, varies by institution) |
Main Subjects |
|
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹2 LPA – ₹6 LPA |
Top Job Profiles |
Librarian, Information Officer, Cataloguer, Archivist, Digital Resource Manager |
Top Recruiters |
Universities, Public Libraries, Archives, Government Institutions, Corporate Information Centers |
Eligibility Criteria for BLIS Admission
Bachelor of Library and Information Science कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम (Science, Commerce, या Arts) में स्नातक डिग्री पूरी होनी चाहिए। BLIS कोर्स के लिए अधिकतर colleges में कम से कम 50% उत्तीर्ण अंक मांगे जाते हैं, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए।
कुछ विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा जैसे CUET, AMU BLIS Entrance या Calcutta University BLIS Entrance देनी पड़ती है, और कुछ कॉलेज merit-based एडमिशन भी देते हैं, जिसमें स्नातक के मार्क्स के आधार पर सिलेक्शन होती है। आयु सीमा की बात करें, तो ज्यादातर कॉलेजों और इंस्टीटूट्स में आयु सीमा नहीं है, पर कुछ कॉलेजों Minimum 17 साल की उम्र ज़रूरी होती है। कुछ विश्वविद्यालयों में, जैसे IGNOU आदि में, स्नातक डिग्री के साथ-साथ लाइब्रेरी में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव या एक साल का डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस भी माँगा जाता है।
Also Read…
- Top 10 Best Courses After Post Graduation for High Salary in 2025 – पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद क्या करें
- TCS iOn Young Professional Course: TCS iOn दे रहा है घर बैठे बिलकुल फ्री मे Young Professional Course करने और सर्टिफिकेट पाने का सुनहरा मौका, जाने कैसे अपना रजिस्ट्रैशन?
- Govt Free Courses Online With Certificates: करना चाहते है सरकारी फ्री ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेज तो ये है आपके लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म्स
- MBA Vs MCA Salary Comparison: पाना चाहते है हाई सैलरी जॉब तो जाने एमबीए और एमसीए कोर्से मे से कौन सा बेहतर कोर्स
- Free Online Digital Marketing Course with Certificates by Government : अब घर बैठे बिलकुल फ्री मे करें ये कोर्स और पायें सर्टिफिकेट
How to Get Admission in BLIS Course?
BLIS कोर्स में एडमिशन के लिए पूरी प्रोसेस सस्थाओं या कॉलेजों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। अक्सर colleges merit-based या entrance exam-based एडमिशन देते हैं। नीचे admission का सारा प्रोसेस step-by-step दिया गया है:
- Step 1: सबसे पहले, आपको जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है, उसके entrance exam का फॉर्म भरना होगा या डायरेक्ट एडमिशन फॉर्म भरना होगा। Private College में अगर सीट्स ज़्यादा हैं और कैंडिडेट्स कम हैं, तो शायद आपका admission स्नातक के अंक के आधार पर हो सकता है।
- Step 2:अगर entrance exam होता है, तो आपको उसमें हिस्सा लेना होगा। Exams में सामान्य ज्ञान, लाइब्रेरी साइंस, सूचना प्रबंधन और बेसिक अंग्रेजी/हिंदी से ही सवाल आते हैं।
- Step 3:अगर आप एंट्रेंस एग्जाम में पास होते है तो उसके बाद आपके documents (एंट्रेंस एग्जाम marks, स्नातक की marksheet, caste certificate, etc.) चेक किये जायेंगे। इसके बाद आपको fees और course details के बारे में बताया जाता है। कुछ सरकारी कॉलेजों में SC/ST/OBC के लिए फीस में छूट देते हैं, जो कॉलेज की पालिसी पर depend करता है।
- Step 4: कुछ कॉलेज में Admission form को कॉलेज के coordinator द्वारा चेक किया जाता है और उस पर coordinator के signatures भी होते हैं।
- Step 5: आख़िरी स्टेप में, आप अपना फॉर्म और फीस कॉलेज के admission office में जमा करवाए। इसके बाद आपका admission process पूरा हो जाता है।
BLIS Course Fees Structure: Government and Private Universities
BLIS कोर्स की फीस हर संस्थान में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह ज्यादा हो सकती है।
Type of College |
Annual Fee |
---|---|
Government College/University |
₹10,000 – ₹30,000 per year |
Private College/University |
₹30,000 – ₹1,50,000 per year |
उदाहरण के लिए, IGNOU में BLIS कोर्स की कुल फीस लगभग ₹8,100 (1 साल के लिए) है, जबकि मंगलायतन यूनिवर्सिटी में यह ₹30,000 प्रति सेमेस्टर्स हो सकती है।
Bachelor of Library and Information Science Course Duration and Pattern
BLIS कोर्स की अवधि ज्यादातर कॉलेजों में 1 साल की होती है, जो सेमेस्टर्स या वार्षिक दोनों में कॉलेज के हिसाब से हो सकता है। सेमेस्टर्स वाले कोर्स में 2 सेमेस्टर होते हैं, जहाँ हर सेमस्टर 6 महीने का होता है। हर सेमस्टर में 4–6 subjects होते हैं, जिनमें सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल दोनों तरह की पढ़ाई होती है। Course के दौरान assignments, प्रोजेक्ट्स और कुछ कॉलेजों में Internships भी होती है।
BLIS Regular and Distance Learning: Which One is Better?
BLIS कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तो आप रोज कॉलेज जा कर Bachelor of Library and Information Science Course कर सकते है या फिर कुछ ऐसे विश्वविद्यालय है जो BLIS कोर्स में Distance Learning भी उपलब्ध करवाते है जैसे भारत का प्रसिद्ध Indira Gandhi National Open University (IGNOU), Acharya Nagarjuna University और Dr. B.R. Ambedkar Open University में BLIS कोर्स की Distance Learning सुविधा उपलब्ध करवाता है। ये डिस्टेंस लर्निंग उन लोगों के लिए बेहतर है जो नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं।
BLIS Subjects and Syllabus Details (Year & Semester-wise)
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
---|---|---|---|---|
1st Year |
Semester 1 |
Library Management, Information Sources, Cataloging and Classification |
Library Software Practice |
Group Assignment on Information Retrieval |
1st Year |
Semester 2 |
Digital Libraries, Information Retrieval, Library Automation |
Digital Library Lab |
Project on Library Management Systems |
Career Options After BLIS – Salary, Hiring, and Job Roles
BLIS कोर्स पूरा करने के बाद आप कई क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं, जैसे:
-
लाइब्रेरियन (Librarian): लाइब्रेरी संग्रह का प्रबंधन और उपयोगकर्ताओं की सहायता करना।
-
सूचना अधिकारी (Information Officer): सूचना केंद्रों में डेटा प्रबंधन।
-
कैटलॉगर (Cataloguer): किताबों और सामग्री को व्यवस्थित करना।
-
आर्काइविस्ट (Archivist): ऐतिहासिक दस्तावेजों का संरक्षण।
-
डिजिटल रिसोर्स मैनेजर (Digital Resource Manager): डिजिटल लाइब्रेरी और डेटाबेस प्रबंधन।
शीर्ष संगठन जैसे विश्वविद्यालय, सार्वजनिक लाइब्रेरी, सरकारी संस्थान और कॉरपोरेट सूचना केंद्र BLIS ग्रेजुएट्स को नियुक्त करते हैं। शुरुआती वेतन आमतौर पर 2 लाख से 6 लाख प्रति वर्ष होता है, जो अनुभव और स्किल्स के साथ बढ़ सकता है।
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Description |
---|---|---|
Entry-Level |
₹2 – ₹6 LPA |
Freshers starting as Librarian, Library Assistant, or Information Officer |
Mid-Level |
₹6 – ₹10 LPA |
3–5 years experience in roles like Digital Librarian, Archivist |
Senior-Level |
₹10 – ₹15 LPA |
7+ years of experience in roles like Library Manager, Information Analyst |
Top Organizations |
₹5 – ₹8 LPA (starting) |
Universities, Government Libraries, Archives, Corporate Information Centers |
Higher Studies After BLIS
BLIS कोर्स के बाद अगर आप आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स चुन सकते हैं:
-
MLIS (Master of Library and Information Science)
-
MA in Information Studies
-
Certificate in Digital Library Management
-
Certificate in Archival Studies
-
PhD in Library and Information Science
Top 7 BLIS Colleges in India (2025)
Bachelor of Library and Information Science (BLIS) Course – FAQ
What is the full form of BLIS?
BLIS stands for Bachelor of Library and Information Science, also known as B.Lib.I.Sc. in some institutions. It is a 1 year undergraduate degree focused on library management and information science.
What is the eligibility criteria for taking admission in BLIS?
You must have a Bachelor’s Degree from any stream with at least 50% marks (45% for SC/ST/OBC, varies by institution). Some universities require entrance exams like CUET or university-specific tests.
What is the fee of BLIS degree?
In government colleges/universities, the fee ranges from ₹10,000 to ₹30,000 per year, and in private colleges/universities, it ranges from ₹30,000 to ₹1,50,000 per year.
Is it necessary to know specific subjects for BLIS?
No, any stream is acceptable for a Bachelor’s Degree, but knowledge of organizational skills, basic IT, or social sciences can be helpful. Basic English/Hindi proficiency is required.
What should I do after BLIS?
You can work in libraries, archives, or information centers, or pursue MLIS for advanced roles. Internships in reputed organizations can enhance your skills and job prospects.