Student के लिए Time Management कैसे करें? | पढ़ाई और लाइफ में Balance बनाने की Smart Guide
Time Management for Students – अगर आप एक student है और पढ़ाई और खेल साथ में करना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। आज के student के पास समय की कमी नहीं बल्कि सही उपयोग की कमी है। पढ़ाई social media exam प्रेशर कोचिंग और पर्सनल लाइफ सबको मैनेज करना आसान […]

Time Management for Students – अगर आप एक student है और पढ़ाई और खेल साथ में करना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। आज के student के पास समय की कमी नहीं बल्कि सही उपयोग की कमी है। पढ़ाई social media exam प्रेशर कोचिंग और पर्सनल लाइफ सबको मैनेज करना आसान नहीं होता। इस ब्लॉक में हम जानेंगे कि time management की बेस्ट टेक्निक क्या है, किस प्रकार न सिर्फ ज्यादा पढ़ सकते हैं बल्कि खुद को भी वक्त दे सकते हैं।
Time Management for Students – Overview
Element | Discription |
Study Planner | Daily/Weekly Schedule बनाएं |
Pomodoro Timer | Small Focused Sessions करें |
Time Audit | Track करें कहां Time Waste हो रहा |
Break Time | Mandatory Rest – Mind Fresh रखने के लिए |
Goal Setting | Short + Long Term Target Set करें |
Also Read
- Free में अपने Business का Digital Marketing कैसे करें – आसान और असरदार तरीका
- Freelancing Vs Job – 12वीं या Graduation के बाद कौन सा Career Option बेहतर है?
- 2025 में कम बजट में विदेश में पढ़ाई कैसे करें | Top Scholarship Guide 2025
Time Management for Students क्यों जरूरी है?
Student के लिए Time Management बहुत जरूरी है इसके कुछ जरूरी कारण को नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- Productivity बढ़ाने के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।
- चिंता और Overthinking को कम करने के लिए भी टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।
- पढ़ाई और personal life के बीच balance बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है।
- competetive exam और deadline को आसान बनाने के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी हो जाता है।
- अगर सब कुछ समय पर होता है तो सारी चीजों के लिए आसानी से वक्त मिल जाता है।
एक अच्छा Study Schedule कैसे बनाएं
एक अच्छा study schedule बनाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है –
- चाहे आपका कैसा भी schedule हो उसमें डेली कितना पढ़ना है यह target पहले से तय होना चाहिए। और एक हफ्ते में आप कितना तय कर लेंगे यह आपको पहले से पता होना चाहिए।
- Subject के हिसाब से stall बनाएं जैसे सुबह आपको जो पढ़ना है वह subject और शाम को पढ़ने वाला सब्जेक्ट। आम तौर पर maths जैसे सब्जेक्ट सुबह पढ़ें और थ्योरी के सब्जेक्ट शाम को पढ़ें।
- यह पहले से तय करें कि ज्यादा जरूरी कौन सा टॉपिक है और जो ज्यादा जरूरी है उसे पहले पढ़ें।
Pomodoro Technique का इस्तेमाल करके Focus बढ़ाएं
आपको कितना पढ़ना है यह पहले से तय होना चाहिए और इसके लिए एक खास technique का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें पढ़ाई के साथ ब्रेक जरूरी है।
- आपको एक घंटा या दो घंटा पढ़ाई करना है उसके बाद 10 या 15 मिनट का ब्रेक लेना है।
- ध्यान रहे एक बार में आप उतना पढ़े जितना आप आसानी से बैठ सकते हैं। कुछ लोग 25 मिनट पढ़कर 5 मिनट का ब्रेक भी ले सकते हैं।
- इस तरह आप 4 से 5 बार पढ़ने बैठेंगे तो दिन भर में 6 से 8 घंटे पढ़ लेंगे और बीच-बीच में कुछ ब्रेक भी मिल जाएगा।
- इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ब्रेक को ज्यादा लंबा ना होने दें इसके लिए अपने मोबाइल में अलार्म सेट करें।
- इस तकनीक से अपने मन को फ्रेश रख पाएंगे और रब पढ़ाई में आपका फॉक्स ज्यादा बढ़ेगा।
Time Waste करने से कैसे बचे
अगर आपको अपना time waste होने से बचाना है तो कुछ अन्य खास बातों का ध्यान रखना होगा जिसे नीचे सूचित किया गया है –
- Social Media का एक time fix करें और पढ़ाई के वक्त इसका इस्तेमाल न करें।
- सोशल मीडिया का इस्तेमाल आप रात में आधा घंटा या 1 घंटा के लिए कर सकते हैं।
- फोन को स्टडी टाइम पर साइलेंट या फ्लाइट मोड पर रखें।
- नोटिफिकेशन बंद रखें पढ़ते वक्त किसी भी तरह का नोटिफिकेशन आपको डिस्ट्रक्ट कर सकता है।
- फोन में डु नॉट डिस्टर्ब का ऑप्शन होता है उसका इस्तेमाल करें।
Revision और Practise के लिए Time निकलें
पढ़ाई के साथ-साथ रिवीजन भी बहुत जरूरी है जितना ज्यादा आप रिवीजन और प्रैक्टिस करेंगे आप उतना ज्यादा बेहतर होते जाएंगे –
- हर दिन आपको 15 से 30 मिनट रिवीजन के लिए जरूर रखना है। आपने कल जितना पढ़ा है उसे 30 मिनट के अंदर आज रिवाइज कर लेना है उसके बाद आगे की पढ़ाई करनी है।
- संडे को आप वीकली रिवाइज कर सकते हैं, इसमें आपने जितनी चीजें पढ़ी है उसे बिना देखे पढ़ने की कोशिश करें।
- प्रैक्टिस क्वेश्चन और मॉक टेस्ट के लिए एक टाइम फिक्स करें और हफ्ते में एक बार मॉक टेस्ट जरूर दें।
Time Management के लिए Useful Apps
Time Management करने के लिए कौन-कौन सा ऐप क्या काम कर सकता है इसे नीचे बताया गया है जो आपकी पढ़ाई को और आसान बनाएगा –
Name of App | Uses of App |
Google Calendar | Schedule और Reminder Set करना |
Notion | Notes + Daily Planner |
Forest App | Focus बढ़ाना (Gamified Pomodoro) |
Todoist | Task List + Priority Manage करना |
Multitaskingn से बचें – एक समय में एक काम करें
मल्टीटास्किंग करने के बारे में जब हम सोचते हैं तो इसका नुकसान होता है इस वजह से आपको एक समय पर एक काम करने के बारे में सोचना चाहिए –
- एक साथ बहुत सारे टॉपिक पढ़ने से माइंड कंफ्यूज हो जाता है इस वजह से एक बार में एक ही टॉपिक पढ़ना चाहिए।
- इसको और बेहतर बनाने के लिए आप अपने पढ़ाई के पूरे समय को दो हिस्से में बांट लें जिसमें एक हिस्सा केवल एक सब्जेक्ट को देना होगा।
- आप जो भी पढ़े उसका नोट्स बनाएं और नोट्स बनाते हुए व्हाट्सएप या कोई अन्य एप्लीकेशन ना चलाएं।
- जब आप रिप्लाई करें तो आपने जो नोट्स बनाया है उसे देखते हुए पढ़ी हुई सारी चीजों को याद करें और बोलकर देखें की याद है या नहीं।
Time Management के लिए कुछ प्रो टिप्स
टाइम मैनेजमेंट को और आसान बनाने के लिए कुछ एक्स्ट्रा प्रो टिप नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- 2 मिनट रोल – पढ़ाई में जो काम 2 मिनट के अंदर या तुरंत हो सकता है उसे पहले करके खत्म करें। इसमें नोट्स बनाना रिवाइज करना या फिर कोई होमवर्क करना आ सकता है।
- सुबह जल्दी उठने की आदत डालें – सुबह-सुबह मन बहुत फ्रेश होता है और ज्यादा तेजी से काम करता है इस वजह से आपको सुबह उठने की आदत डालनी होगी और सुबह उठकर पढ़ना होगा।
- ब्रेक को एंजॉय ना करें – अगर आप ब्रेक लेते हैं तो अपने ब्रेक को लंबा ना करें और अपना ब्रेक जितना जल्दी हो सकता है उतना जल्दी खत्म करने की कोशिश करें।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि Time Management for Student कैसे किया जाता है। टाइम मैनेजमेंट कोई magic नहीं है यह एक habit है जो बार-बार प्रेक्टिस करने से develop होती है। अगर आप दिन के 24 घंटे को सही तरीके से plan करते हैं तो आप कोई भी कम समय से ज्यादा achive कर पाएंगे। जब आप टाइम को मैनेज करेंगे तो शुरू में ही आपके छोटे-छोटे बदलाव दिखेंगे जिसे आप आसानी से time master बन जाएंगे याद रहे “जो समय की कद्र करता है समय उसकी कदर करता है।“