SSC JHT Recruitment 2025: Official Notification Out Check Eligibility, Salary & Post Details
SSC JHT Recruitment 2025:- अभी हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Hindi Translators (CHT) Examination 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से SSC के द्वारा विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों में Junior Hindi Translator, Junior Translation Officer, Junior Translator, Senior Hindi Translator, और Senior Translator के […]

SSC JHT Recruitment 2025:- अभी हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Hindi Translators (CHT) Examination 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से SSC के द्वारा विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों में Junior Hindi Translator, Junior Translation Officer, Junior Translator, Senior Hindi Translator, और Senior Translator के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
SSC के द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 05 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया था जिसके बाद से इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जो अभी वर्तमान में 26 जून 2025 तक जारी रहने वाली है।
गर आप भी भर्ती के तहत निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परंतु अगर आपको भर्ती के तहत आवेदन करे की प्रक्रिया के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है या फिर आप भर्ती से जुड़ी हुई अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
SSC JHT Recruitment Official Notification 2025 Overview
Name of Article | SSC JHT Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organisation Name | Staff Selection Commission |
Post Name | Various Post |
Total Post | Not Updated |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 05 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 26 June 2025 |
Official Notification | SSC JHT Recruitment Official Notification 2025 PDF |
Official Website | https://ssc.gov.in/ |
SSC JHT Recruitment Online Form 2025
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 जून 2025 को संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (SSC JHT 2025) के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, ट्रांसलेटर और सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) जैसे पदों को भरना है। इस साल इस भर्ती के तहत कुल 437 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
अगर भर्ती के लिए निर्धारित की गई शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेज़ी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, साथ ही अनुवाद में डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में 2 से 3 वर्षों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा भर्ती के तहत आवेदन करने एक लिए उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अधिकतम आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले पेपर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा लिया जाएगा जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद पेपर-2 वर्णनात्मक परीक्षा और फिर उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। जिसके बाद भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-बी के तहत नॉन-गैज़ेटेड पदों पर नियुक्त किया जाएगा, जहां उन्हें सातवें वेतन आयोग के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह वेतन दिया जाएगा, जबकि वरिष्ठ अनुवादक पदों के लिए ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
SSC JHT Vacancy 2025 Post Details
Post Code | Name of the Post | Pay Level | Pay Scale |
A | Junior Translation Officer (JTO) in CSOLS | Level-6 | ₹35,400–1,12,400 |
B | Junior Translation Officer (JTO) in AFHQ | Level-6 | ₹35,400–1,12,400 |
C | Junior Hindi Translator (JHT)/JTO/Junior Translator in various ministries | Level-6 | ₹35,400–1,12,400 |
D | Senior Hindi Translator (SHT)/Senior Translator (ST) in various ministries | Level-7 | ₹44,900–1,42,400 |
E | Sub-Inspector (Hindi Translator) in CRPF | Level-6 | ₹35,400–1,12,400 |
SSC JHT JTO Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार SSC JHT Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करें एक लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
SSC JTO Bharti 2025 Educational Qualification:-
Post Type | Educational Qualification |
Junior Hindi Translator / JTO | Master’s in Hindi/English OR any subject with Hindi/English as an elective + Diploma in Translation or 2 years of translation experience |
Senior Hindi Translator / ST | Same as above + 3 years of translation experience |
Sub-Inspector (Hindi Translator) | Same as above + Physical and Medical Standards applicable for CRPF |
SSC SHT Bharti 2025 Age Limit:-
- Minimum Age: 18 Years
- Maximum Age: 30 Years
SSC JTO & ST Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC | 3 years |
PwBD (UR) | 10 years |
PwBD (OBC) | 13 years |
PwBD (SC/ST) | 15 years |
Ex-Servicemen (UR/OBC/SC/ST) | 3–8 years (as per rule) |
SSC JHT Recruitment Selection Process 2025
SSC JHT भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया को कुल चार चरणों में बाँटा गया है। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी पेपर-1 में शामिल होना होगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा से संबंधित 100-100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी पेपर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जो कि एक वर्णनात्मक परीक्षा होगी। इसमें हिंदी से अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद तथा दोनों भाषाओं में एक-एक निबंध लिखवाया जाएगा।
पेपर-2 में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहाँ उनकी शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण आदि से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अंतिम चरण में सभी पात्र उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सेवा के लिए उपयुक्त हैं। इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
SSC JHT Bharti Exam Pattern 2025
SSC JHT भर्ती 2025 की परीक्षा दो चरणों पेपर-1 और पेपर-2 में आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर-1 एक कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इस पेपर में दो भाग होंगे, पहला भाग सामान्य हिंदी और दूसरा भाग सामान्य अंग्रेज़ी का होगा। दोनों भागों में 100-100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा, यानी पेपर-1 कुल 200 अंकों का होगा। इसके साथ ही परीक्षा के तहत निगेटिव मर्किंग भी की जाएगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे की अवधि प्रदान की जाएगी, हालांकि दिव्यांग उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।
इसके बाद पेपर-2 लिया जाएगा जो एक वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों को हिंदी से अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी से हिंदी में अनुवाद करना होगा और दोनों भाषाओं में एक-एक निबंध लिखना होगा। यह पेपर भी 200 अंकों का होगा और इसकी समय अवधि भी 2 घंटे की प्रदान की जाएगी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 2 घंटे 40 मिनट की अवधि प्रदान की जाएगी।
Paper I (Computer-Based Test) | |||
Subject | No. of Questions | Marks | Duration |
General Hindi | 100 | 100 | 2 hours (or 2h 40m for scribe) |
General English | 100 | 100 |
Paper II (Descriptive) | ||
Subject | Marks | Duration |
Translation & Essay | 200 | 2 hours (or 2h 40m for scribe) |
SSC JHT Vacancy Syllabus 2025
भर्ती के तहत उम्मीदवारों को नौकरी प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा को देना होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को भर्ती के लिए निर्धारित किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार पहले तैयारी करनी होगी। एसएससी भर्ती 2025 के तहत पेपर I और पेपर II उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया पाठ्यक्रम कुछ इस प्रकार है –
Paper I (CBT) Exam:-
General Hindi | समास, संधि, उपसर्ग और प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम शब्द, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, वाक्य संरचना, वर्तनी, काल, वचन, लिंग, क्रिया और विशेषण, हिंदी गद्यांश, हिंदी व्याकरण का सामान्य ज्ञान |
General English | Articles (a, an, the), Verbs और Tenses, Prepositions, Error Detection, Sentence Completion, Fill in the blanks, Vocabulary, Synonyms & Antonyms, Idioms & Phrases, Sentence Structure, Grammar Usage |
Paper II (Descriptive) Exam:-
- Translation from Hindi to English and vice versa
- Essay in both Hindi and English
SSC JHT Bharti 2025 Exam Centres
भर्ती के तहत जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन के दौरान ही अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा, जहां पर वे परीक्षा देना चाहते हैं। वर्तमान में इस भर्ती के तहत विभिन्न रीज़न में परीक्षा केंद्र कुछ इस प्रकार उपलब्ध हैं जिन्हें उम्मीदवार भर्ती के तहत आवेदन करते समय सिलेक्ट कर सकते हैं –
Region | States Covered | Major Centres |
Central Region | Bihar, Uttar Pradesh | Patna, Lucknow, Varanasi, Kanpur, Prayagraj |
Eastern Region | West Bengal, Odisha, Jharkhand | Kolkata, Bhubaneswar, Ranchi |
KKR Region | Karnataka, Kerala, Lakshadweep | Bengaluru, Thiruvananthapuram |
Northern Region | Delhi, Rajasthan, Uttarakhand | Delhi, Jaipur, Dehradun |
Southern Region | Andhra Pradesh, Tamil Nadu, Telangana, Puducherry | Chennai, Hyderabad, Vijayawada |
Western Region | Maharashtra, Gujarat, Goa, Daman & Diu | Mumbai, Ahmedabad, Pune |
SSC JHT Recruitment Previous Year Cut Off Marks
हर बार भर्ती के तहत परीक्षा पूरी होने के बाद SSC द्वारा परिणाम के साथ भर्ती के लिए कट-ऑफ मार्क्स जारी किए जाते हैं जिसमें जो भी उम्मीदवार कट-ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक लाते हैं उनका भर्ती के तहत चयन किया जाता है। अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आप पिछले साल SSC द्वारा जारी किए गए कट-ऑफ मार्क्स से एक मोटा-मोटा अनुमान लगा सकते हैं की इस बार भर्ती के लिए कट-ऑफ कितने मार्क्स तक जा सकती है। पिछले वर्ष SSC द्वारा जारी किए गए कट-ऑफ मार्क्स कुछ इस प्रकार हैं –
Category | Cut Off Marks |
General | 150.75 |
OBC | 150.75 |
EWS | 131.25 |
SC | 126.75 |
ST | 96.50 |
OH | 115.50 |
HH | 75.75 |
VH | 42.00 |
Other PWD | 40.00 |
SSC JHT Recruitment Online Form Application Fee 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए कुछ न कुछ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। SSC भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों को कुछ इस तरह आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा –
Category | Application Fee |
General (UR) | ₹100/- |
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen | Nil |
Female Candidates | Nil |
How to Fill Online Form for SSC JHT Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार SSC JHT Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी जो इस प्रकार हैं –
- भर्ती के तहत अपना आवेदन करें एके लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको ऊपर दिये गए Login or Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पॉपअप खुलकर आएगा यहाँ पर आपको New User ? Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फोरम खुलकर आएगा । यहाँ पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करना है और फिर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके पोर्टल पर लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको प्राप्त हुई लॉगिन डिटेल्स को मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने का एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इस एप्लिकेशन फॉर्म को आपको ध्यानपूर्वक भर्ना है और साथ ही में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपने आवेदन के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
Important Dates
Event | Dates |
Official Notification | 05 June 2025 |
Online Registration Begins | 05 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 26 June 2025 |
Last Date for Fee Payment | 27 June 2025 |
Online Application Form Correction Begins | 01 July 2025 |
Last Date for Online Application Form Correction | 02 July 2025 |
CBT Examination | 12 August 2025 |
Important Links
Online Application Form | Click Here to Apply Now (Direct Link) |
Official Notification | SSC JHT Recruitment Official Notification 2025 PDF |
Official Website | https://ssc.gov.in/ |
SSC JHT Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
SSC JHT भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन कब जारी किया गया है?
SSC JHT भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किया गया है।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल कितने पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी?
इस भर्ती के तहत कुल 437 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी, हालांकि पोस्ट वाइज संख्या बाद में अपडेट की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है।
भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक के तौर पर हिंदी या अंग्रेज़ी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, या किसी भी विषय में मास्टर डिग्री के साथ अनुवाद डिप्लोमा या 2-3 साल का अनुभव होना चाहिए।