SMC Clerk Recruitment 2025 Oficial Notification Released for 146 Vacancies
SMC Clerk Recruitment 2025:- सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMC) ने क्लर्क ग्रेड III के पदों के लिए 16 मई 2025 को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है, जिसमें SMC के द्वारा कुल 146 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी सेवा में अपना करियर […]

SMC Clerk Recruitment 2025:- सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMC) ने क्लर्क ग्रेड III के पदों के लिए 16 मई 2025 को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है, जिसमें SMC के द्वारा कुल 146 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सूरत शहर निर्माण एवं विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं।
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2025 को आधिकारिक नोटिफ़िकेशन होने के बाद से ही शुरू हो गई थी जो अभी 31 मई 2025 तक जारी रहेगी। इसलिए हमारा उन सभी पाठकों से विशेष निवेदन है की वह भर्ती के तहत समय रहते ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर लें जिससे उनको बाद में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है, वहीं अगर अनुभव की बात करें तो उम्मीदवारों के पास में प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो सरकारी, अर्ध सरकारी या निजी में हो सकता है।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए आज का हमारा यह लेख बहुत ही महत्त्वपूर्ण होने वाला है इसलिए आज हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य ही पढ़ें।
SMC Clerk Recruitment Official Notification – Overview
Name of Article | SMC Clerk Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Surat Municipal Corporation (SMC), Gujarat |
Post Name | Clerk |
Grade | Grade III |
Total Post | 146 |
Job Location | Surat, Gujarat |
Educational Qualification | Graduraion |
Work Experince | 1 Year |
Maximum Age | 35 Years |
Pay Scale | ₹19,900 – ₹63,200 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 16 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 31 May 2025 |
Official Notification | Surat Municipal Corporation Clerk Notification PDF |
Official Website | https://www.suratmunicipal.gov.in/ |
Surat Municipal Corporation (SMC) Vacancy 2025
सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (SMC) ने क्लर्क ग्रेड III के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 146 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं और जिनके पास प्रशासनिक क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव है, वे इस भर्ती के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जो कर्मचारी पहले से ही सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कार्यरत हैं, उन्हें भी आयु में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी, जिसकी परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी। परीक्षा के तहत सफल उम्मीदवारों को Surat Municipal Corporation में Grade III के तहत Clerk के पद पर नियुक्त किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें प्रारंभिक वेतन के तौर पर ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा जो उनके पद और अनुभव के आधार पर बढ़ता जाएगा।
कुल मिलाकर, SMC क्लर्क भर्ती 2025 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं और प्रशासनिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
SMC Clerk Vacancy 2025 Post Details
Surat Municipal Corporation (SMC) Clerk Post Details | |
Post Name | Clerk |
Grade | Grade III |
Total Vacancies | 146 |
Salary Range | ₹19,900 – ₹63,200 (Pay Matrix Level-2) |
Surat Municipal Corporation (SMC) Clerk Category Wise Post Details | |
Category | Number of Posts |
General (Open/Unreserved) | 61 |
SEBC | 39 |
SC | 14 |
ST | 32 |
Total | 146 |
SMC Clerk Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे गुजरात राज्य के जो भी इच्छुक युवा नागरिक सूरत मुनसिपल कार्पोरेशन क्लर्क भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको SMC के द्वारा निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
SMC Clerk Educational Qualification & Work Experience 2025:-
Educational Qualification | Graduate degree in any discipline from a recognised university |
Work Experience | Minimum 1 year of administrative work experience in a government, semi-government, or private institution |
Age Limit:-
- Maximum Age: 35 Years
- Age Relaxation: As per the Government Rules.
SMC Clerk Selection Process 2025
SMC क्लर्क भर्ती 2025 के तहत पात्र सभी उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीवारों को भर्ती के तहत पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा, उसके बाद लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। परीक्षा में उम्मीदवारों के पास होने के बाद उम्मीदवारों की एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उनकी अंतिम नियुक्ति की जाएगी।
How to Fill SMC Clerk Online Application Form 2025
हमारे गुजरात राज्य के जो भी उम्मीदवार नागरिक SMC क्लर्क भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
- SMC क्लर्क भर्ती 2025 अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे Surat Municipal Corporation की आधिकारिक वैबसाइट https://www.suratmunicipal.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का वैबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- यहाँ पर आपको ऊपर मेन मेनू में दिये गए Recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने फिर से कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Current Recruitments के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Online Apply करने का ऑप्शन मिलेगा।
- यहाँ पर आपको इस पेज पर दिये गए Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फिर से एक पेज खुलकर आएगा यहाँ पर भी आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अबकी बार आपके सामने एक ऑनलाइन लॉगिन फोरम खुलकर आएगा यहाँ पर आपको नीचे दिये गए User Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन Registration form खुलकर आएगा इसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन फोरम भरने के बाद आपको यहाँ पर आपने मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरिफ़ाई करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेना है। इसके बाद आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन के बाद मिली लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- ओरतल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने SMC क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको एप्लिकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में अगर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपसे कोई आवेदन शुल्क लिया जाता है तो उसका आपको भुगतान करना है वरना आपको अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है और उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो आपको भविष्य में काम आएगी।
- इस तरह आपका SMC क्लर्क भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release | 16th May 2025 |
Online Application Start | 16th May 2025 |
Last Date to Apply | 31st May 2025 |
Exam Date | To be announced |
Important Links
Online Apply | SMS Clert Online Application Form 2025 (Direct Link) |
Official Notification | Surat Municipal Corporation Clerk Notification PDF |
Official Website | https://www.suratmunicipal.gov.in/ |
SMC Clerk Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
SMC Clerk Recruitment 2025 के अंतर्गत कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
SMC Clerk Recruitment 2025 के अंतर्गत कुल 146 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।
क्या इस भर्ती के लिए अनुभव आवश्यक है?
हां, आवेदनकर्ता के पास प्रशासनिक क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो सरकारी, अर्ध सरकारी या निजी संस्था से हो सकता है।
SMC Clerk पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
SMC Clerk पद के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छोत भी प्रदान की जाएगी।