MBBS Course Details 2025: Eligibility, NEET Admission, Fees, Salary & Top Colleges After 12th

MBBS Course: MBBS भारत में चिकित्सा क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोर्स MBBS माना जाता है।। MBBS यानी Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery, ये चिकित्सा क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोर्स में से एक है। अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और लोगों की सेवा […]

मई 3, 2025 - 10:41
 0  14.2क
MBBS Course Details 2025: Eligibility, NEET Admission, Fees, Salary & Top Colleges After 12th

MBBS Course: MBBS भारत में चिकित्सा क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोर्स MBBS माना जाता है।। MBBS यानी Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery, ये चिकित्सा क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोर्स में से एक है। अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और लोगों की सेवा करना चाहते है, तो MBBS आपके लिए सही ऑप्शन हो सकता है। यह कोर्स न केवल आपको मेडिकल फील्ड में General Physician बनते हैं, विशेषज्ञता (Specialization) MD/MS से मिलती है, बल्कि समाज में एक अच्छा सम्मान देने के साथ-साथ अच्छी कमाई का लाभ भी देता है।

आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाये, एक डॉक्टर की जरूरत हमेशा रहती है। अगर आप 12वीं के बाद मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां आपको MBBS कोर्स की पूरी जानकारी मिलेगी जैसे योग्यता, फीस, सैलरी, और करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

MBBS Course Details 2025

MBBS Course – Overview

Parameter

Course Details

Course Name

MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery)

Course Level

Undergraduate (UG)

Course Duration

5.5 Years (4.5 Years Academic + 1 Year Internship)

Minimum Eligibility

Passed 12th Grade (Science Stream with PCB – Physics, Chemistry, Biology)

Minimum Marks Required

At least 50% marks (40% for reserved categories)

Admission Process

Entrance Exam-Based (NEET-UG mandatory)

Entrance Exams

NEET-UG (National Eligibility cum Entrance Test)

Age Limit

Minimum 17 years (no upper age limit)

वर्तमान में NEET-UG के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

Main Subjects

  • Anatomy
  • Physiology
  • Biochemistry
  • Pharmacology
  • Pathology
  • Medicine
  • Surgery
  • Pediatrics
  • Obstetrics & Gynecology

Average Course Fees

  • Government Colleges: ₹25,000 – ₹1,50,000 per year
    Private Colleges: ₹5,00,000 – ₹25,00,000 per year

Average Starting Salary

₹6 LPA – ₹12 LPA

लेकिन शुरुआती MBBS डॉक्टरों की सरकारी नौकरी में Level 10 के अनुसार ₹60,000 से ₹80,000/माह होती है (plus allowances)

Top Job Profiles

General Physician, Surgeon, Pediatrician, Cardiologist, Neurologist, Gynecologist

Top Recruiters

Government Hospitals, Private Hospitals, Clinics, NGOs, Research Institutes

12वीं के बाद MBBS Course कैसे करें?

भारत में MBBS कोर्स में Admission लेने के लिए सभी छात्रों को NEET-UG (National Eligibility cum Entrance Test) की परीक्षा देनी पड़ती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद ही आप MBBS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। छात्रों को NEET की परीक्षा में अच्छे अंक लाना जरूरी है, ताकि आप अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन ले सके। क्योंकि NEET के अंकों के आधार पर ही काउन्सलिंग होगी और छात्रों को सीट अल्लोत्मेंट करवाई जाएगी।

कुछ निजी कॉलेजों में कम अंकों पर भी प्रवेश मिल सकता है, लेकिन प्रतिष्ठित संस्थानों/कॉलेजों के लिए आपको अच्छा स्कोर लाना जरूरी है। NEET की तैयारी के लिए आपको भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पर ध्यान देना होगा।

Also Read…

Eligibility Criteria for MBBS Admission

MBBS Course एक अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जिसकी अवधि (Duration) लगभग 5.5 साल की है, जिसमें 4.5 साल की अकादमिक पढ़ाई होती है और 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल होती है। MBBS Cours में दाखिला लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं जरूरी हैं:

  • शैक्षिक योग्यता: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और आरक्षित वर्ग के लिए कम से कम 40% अंक होने चाहिए। साथ में 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम(PCB – Physics, Chemistry, Biology) के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: NEET-UG के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। और MBBS के लिए NEET-UG एग्जाम में कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

MBBS Course Admission Process 2025

  • NEET-UG रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर रजिस्टर करें।
  • NEET-UG परीक्षा दें: NEET-UG की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है जो साल में सिर्फ एक बार होती है। अच्छे से पढ़ाई करके इस परीक्षा में अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करें।
  • काउंसलिंग में भाग लें: अपने NEET स्कोर के आधार पर काउंसलिंग होगी, NEET स्कोर के आधार पर ही आपको कॉलेज मिलेगा, अगर आपका NEET-UG का स्कोर अच्छा है तो आप अपना पसंदीदा कॉलेज खुद भी चुन सकते है।
  • अगर छात्र भारत में सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में सीट नहीं प्राप्त कर पाते, तो वे विदेश (जैसे रूस, यूक्रेन, फिलीपींस आदि) से भी MBBS कर सकते हैं। भारत लौटने पर उन्हें FMGE परीक्षा पास करनी होती है।
  • दस्तावेज सत्यापन: कॉलेज मिलने के बाद कॉलेज में आपके डॉक्यूमेंट चेक किये जायँगे, जैसे 12वीं की मार्कशीट, NEET स्कोरकार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज।
  • फीस जमा करें: कॉलेज की जो भी फीस होगी जो कॉलेज द्वारा निर्धारित की जाती है, उससे जमा करके अपना प्रवेश पक्का करें।

नोट: NEET-UG 2025 Exam: NEET-UG 2025 का एग्जाम दो दिन बाद 4 मई, 2025 को होने वाला है। आप अधिक जानकारी के लिए Biharhelp.in पर पढ़ सकते है।

MBBS Course Fees Structure: Government vs Private Colleges

MBBS कोर्स की फीस हर एक कॉलेज और स्थान के हिसाब से अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में MBBS कोर्स की फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में MBBS कोर्स की फीस काफी ज्यादा हो सकती है।

Type of College

Annual Fee

Government College/University

₹25,000 – ₹1,50,000 per year

Private College/University

₹5,00,000 – ₹25,00,000 per year

कुछ टॉप सरकारी कॉलेज जैसे AIIMS दिल्ली में MBBS Course की फीस बहुत कम होती है, जो लगभग ₹5,000 से 8,000 पूरे कोर्स अवधि के लिए होती है। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह ₹50 लाख से ₹60 लाख तक भी हो सकती है।

विदेश में MBBS की फीस 20 लाख से 60 लाख तक होती है, लेकिन रिटर्निंग स्टूडेंट्स को भारत में प्रैक्टिस के लिए FMGE पास करना जरूरी होता है।

MBBS Course

MBBS Syllabus Overview

MBBS कोर्स को 9 सेमेस्टर में बंटा जाता है और इसे तीन टाइप्स में पढ़ाया जाता है:

  • Pre-Clinical Phase (पहला वर्ष): पहले साल Anatomy, Physiology, Biochemistry विषयों को पढ़ाया जाता है।
  • Para-Clinical Phase (दूसरा वर्ष): दूसरे साल Pathology, Microbiology, Pharmacology, Forensic Medicine जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है।
  • Clinical Phase (तीसरा से अंतिम वर्ष): लास्ट में तीसरे और चौथे साल General Medicine, Surgery, Pediatrics, Obstetrics & Gynecology, Orthopedics, Psychiatry, Ophthalmology, ENT की पढ़ाई होती है।
  • इंटर्नशिप: और आखिर में इंटर्नशिप होती है जिसमे छात्रों को विभिन्न विभागों में व्यावहारिक ट्रेनिंग होती है, जैसे मेडिसिन, सर्जरी, और कम्युनिटी मेडिसिन इत्यादि।

MBBS Degree पूरा करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

MBBS Course पूरा करने के बाद MBBS डॉक्टर की शुरुआती सैलरी ₹6 लाख से ₹12 लाख प्रति वर्ष हो सकती है। और आपके अनुभव के साथ यह सैलरी ओर बढ़ती जाती है। निजी अस्पतालों में शुरुआती वेतन कम हो सकता है पर MBBS डॉक्टर्स साथ में अपना निजी क्लीनिक भी साथ में शुरू कर सकते है। और सरकारी अस्पतालों में वेतन ओर भी ज्यादा हो सकता है।

Higher Studies After MBBS

MBBS के बाद अगर आप अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं या विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स कर सकते हैं:

  • MD (Doctor of Medicine): मेडिसिन, पेडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, आदि

  • MS (Master of Surgery): जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ENT, आदि

  • MBA (Hospital and Healthcare Management)

  • MPH (Master of Public Health)

  • Diploma Courses: डर्मेटोलॉजी, गायनोकोलॉजी, आदि

  • Fellowship Programs: कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, आदि

  • “MBBS के बाद छात्र रिसर्च, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन, मेडिकल एजुकेशन, हेल्थ टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी करियर बना सकते हैं।”
  • “इंटर्नशिप के दौरान ₹15,000 से ₹25,000 तक स्टाइपेंड मिलता है, जो कॉलेज और राज्य पर निर्भर करता है।”

Top 10 MBBS Colleges In India

  1. All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhi

  2. Christian Medical College (CMC), Vellore

  3. Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education & Research (JIPMER), Puducherry

  4. King George’s Medical University (KGMU), Lucknow

  5. Maulana Azad Medical College (MAMC), Delhi

  6. Banaras Hindu University (BHU), Varanasi

  7. Armed Forces Medical College (AFMC), Pune

  8. Kasturba Medical College, Manipal

  9. Madras Medical College, Chennai

  10. Grant Medical College, Mumbai

निष्कर्ष

MBBS Course उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। उन्हें हमने इस आर्टिकल में Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery(MBBS) के बारे में विस्तार से बताया है और साथ में MBBS course की फीस से लेकर भारत के Top 10 MBBS Colleges के बारे मे भी बताया है, जिससे आप आसानी से  टॉप कॉलेज्स के बारे में जान सकते है।

अन्त, हमें उम्मीद है कि, आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट जरूर करें।

Direct Links

Join Our Telegram Group Click Here

NEET-UG 2025 Admit Card

Biharhelp.in

FAQ – MBBS Course

क्या MBBS करने के लिए NEET जरूरी है?

हां, भारत में MBBS में दाखिला लेने के लिए NEET-UG पास करना अनिवार्य है।

MBBS Course के लिए NEET में कितने अंक चाहिए?

कटऑफ हर साल बदलती है, लेकिन सामान्य वर्ग के लिए 500-600+ अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 400-500 अंक आमतौर पर जरूरी होते हैं।

क्या MBBS Admission बिना NEET के हो सकता है?

नहीं, भारत में MBBS के लिए NEET-UG अनिवार्य है। बिना NEET के दाखिला संभव नहीं है।