Indian Army Agniveer Selection Process 2025: Army Agniveer Bharti 2025 Phase 1 and Phase 2 Selection Process, Common Entrance Exam Pattern & Recruitment Rally
Indian Army Agniveer Selection Process 2025: Join Indian Army के द्वारा Agnipath Yojana के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैसे सभी उम्मीदवार जो इस इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए है, उन सभी को इस पद के चयन प्रक्रिया से परिचित होना बेहद ही जरूरी है। सभी […]

Indian Army Agniveer Selection Process 2025: Join Indian Army के द्वारा Agnipath Yojana के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैसे सभी उम्मीदवार जो इस इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए है, उन सभी को इस पद के चयन प्रक्रिया से परिचित होना बेहद ही जरूरी है। सभी उम्मीदवारों का पता होना चाहिए की अग्निवीर भर्ती के लिए चयन कैसे होती है, और चयन प्रक्रिया में क्या-क्या शामिल है।
इसलिए आज हम इस आर्टिकल में Indian Army Agniveer Selection Process 2025 के बारे में बताएंगे। यदि आप भी इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हुए है, या करना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही उपयोगी है। इसलिए आप इसे पूरे ध्यान से अंत तक पढ़ें।
Indian Army Agniveer Selection Process 2025: Overview
Conducting Body | Join Indian Army |
Scheme Name | Agnipath Yojana |
Post Name | Agniveer |
Article Name | Indian Army Agniveer Selection Process 2025 |
Article Category | Selection Process |
Selection Process | Phase 1 – Common Entrance Exam (CEE) Phase 2 – Recruitment Rally |
Official Website | www.joinindianarmy.nic.in |
Army Agniveer Bharti 2025 Selection Process
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी उम्मीदवारों जो इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन किए है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Army Agniveer Bharti 2025 Selection Process के बारे में बताने वाले है। जिससे आप सभी को इस भर्ती के चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त हो पाएगा।
Read Also…
- Air Force Agniveer Ki Tayari Kaise Kare: वायु सेना अग्निवीर की तैयारी कैसे करे
- Indian AIR Force Agniveer Syllabus PDF Download – Get Subject-Wise Syllabus and Exam Pattern
- Indian Army Agniveer Exam Date 2025 Out: Army Agniveer Common Entrance Exam Date Released, How to Check & Download?
- Agnipath Yojana Kya Hai: Eligibility Criteria, Benefits, Documents And How To Apply
- Army Agniveer Cut Off : इंडियन आर्मी अग्निवीर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जाने पिछले साल का कट ऑफ?
- Agniveer Documents Required: अग्निवीर के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Indian Army Agniveer Exam Date 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, जाने कब होगी भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड
- Army Rally Agniveer Documents List: अग्निवीर भर्ती में जाने से पहले ये सब डॉक्यूमेंट जरूर बना ले
- Indian Army Agniveer Syllabus 2025: Exam Pattern, Subject-Wise Syllabus & Selection Process
यदि आप भी जानना चाहते है की Army Agniveer Selection Process में क्या-क्या है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान से और अंत तक पढ़ें। क्योंकि इस लेख में हम इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के चयन प्रक्रिया के बारे में पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।
Indian Army Agniveer Selection Process 2025
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। इस भर्ती में सबसे पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) देनी होंगे, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (जैसे: दौड़, पुल-अप्स, खाई कूद, आदि), शारीरिक माप और चिकित्सा परीक्षण शामिल होते हैं। और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है। अंत में तीसरे चरण में मेरिट सूची के आधार पर उपयुक्त उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाता है।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण शामिल हैं, जो की निम्न है-
- Online Common Entrance Exam (CEE): यह कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा।
- Recruitment Rally (Physical Test and Medical Examination): इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस, ऊंचाई, वजन, छाती माप, 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स, डिच कूद और जिग-जैग बैलेंस जैसी शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। सभी उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण भी किया जाएगा। और आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली के समय ही उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की सत्यता की जांच की जाएगी।
- Final Selection: CEE और शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसमें इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन किया जाएगा।
Indian Army Agniveer Common Entrance Exam (CEE) 2025
Indian Army Agniveer 2025 चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। चरण 1 में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और चरण 2 में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना अग्निवीर 2025 में लिखित परीक्षा का पैटर्न पद के अनुसार भिन्न होता है, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, और तार्किक क्षमता जैसे विषय शामिल होते हैं।
Phase 1: Computer Based Examination (CEE)
पहले चरण में पूरे देश में कंप्यूटर आधारित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित की जाएगी। इसके लिए भारतीय सेना द्वारा एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और प्रत्येक उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
CEE में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे। आवेदन की श्रेणी के अनुसार, उम्मीदवारों को एक घंटे में 50 प्रश्न या दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने होंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन किया जाएगा, प्रत्येक गलत उत्तर पर कुल अंकों का 25% काटा जाएगा। अलग-अलग परीक्षा सत्रों में प्रश्नपत्र की कठिनाई के स्तर में अंतर को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवारों के प्राप्तांक को सामान्यीकृत (Normalized) किया जाएगा।
Subject | No. of Questions | Max Marks |
---|---|---|
Soldier Clerk | ||
– | 50 questions | Not specified |
Soldier GD | ||
General Knowledge | 15 | 30 |
General Science | 15 | 30 |
Maths | 15 | 30 |
Logical Reasoning | 5 | 10 |
Total | 50 | 100 |
Soldier Technical | ||
General Knowledge | 10 | 40 |
Maths | 15 | 60 |
Physics | 15 | 60 |
Chemistry | 10 | 40 |
Total | 50 | 200 |
ध्यान दे: यदि आप Soldier Clerk पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको 50 प्रश्न एक घंटे में हल करने होंगे, जबकि Soldier GD और Soldier Technical पदों के लिए अलग-अलग विषय और अंक निर्धारित हैं। सभी पदों के लिए गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन लागू होता है। यह परीक्षा भारतीय सेना अग्निपथ योजना के तहत भर्ती का पहला और महत्वपूर्ण चरण है।
Typing Test for Agniveer Office Assistant/SKT
Agniveer Office Assistant/Store Keeper Technical (SKT) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन CEE के दौरान ही लिया जाएगा। इस टेस्ट में अंग्रेज़ी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) की गति अपेक्षित है। केवल वे उम्मीदवार जो टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण (Phase II) में बुलाया जाएगा।
Indian Army Agniveer Recruitment Rally 2025
चरण 2: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली (Phase 2)
उपलब्ध रिक्तियों के अनुपात में उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके लिए चयनित उम्मीदवार Join Indian Army की वेबसाइट से चरण 2 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें निर्धारित तिथि और समय पर चयनित भर्ती रैली स्थल पर नीचे दिए गए दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों और उनकी दो सत्यापित फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करना होगा:
- Admit Card
- Recent passport size photograph
- Educational Certificate
- Domicile Certificate
- Caste Certificate
- Religion Certificate
- Character Certificate
- Unmarried Certificate
- Relationship Certificate for SOS/SOEX/SOW/SOWW Candidates
- NCC Certificate
- Sports Certificate
- PAN Card and Aadhaar Card, etc.
Physical Fitness Test – PFT
भारतीय सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से फिट होना आवश्यक है। इसके लिए भर्ती रैली के दौरान निम्नलिखित परीक्षण किए जाते हैं:
- 1.6 किमी दौड़
- बीम (Pull Ups)
- 9 फीट खाई कूद (9 Feet Ditch)
- ज़िग-ज़ैग बैलेंस
- 9 फीट खाई कूद और ज़िग-ज़ैग बैलेंस में केवल योग्यता प्राप्त करनी होती है।
- अग्निवीर (टेक्निकल) और अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल) पदों के उम्मीदवारों को केवल परीक्षणों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Test | Criteria/Group | Performance | Marks / Status |
---|---|---|---|
1.6 Km Running | Group 1 | Up to 5 Min 30 Secs | 60 Marks |
Group 2 | 5 Min 31 Secs – 5 Min 45 Secs | 48 Marks | |
Pull Ups (Beam) | – | 10 Pull Ups | 40 Marks |
– | 9 Pull Ups | 33 Marks | |
– | 8 Pull Ups | 27 Marks | |
– | 7 Pull Ups | 21 Marks | |
– | 6 Pull Ups | 16 Marks | |
9 Feet Ditch | All Groups | Must Jump | Need to Qualify |
Zig-Zag Balance | All Groups | Must Maintain Balance | Need to Qualify |
Physical Measurement Test – PMT
जो उम्मीदवार PFT में सफल होते हैं, वे PMT के लिए आगे बढ़ते हैं। आप सभी को बता दे की शारीरिक माप सेना द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी। यह परीक्षण रैली स्थल पर ही होगा।
Adaptability Test
PFT में सफल सभी उम्मीदवारों को एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की अनुकूलता परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा इस बात की जांच करती है कि उम्मीदवार भारतीय सेना की विविध भौगोलिक, मौसमीय और अभियान स्थितियों में कार्य करने के लिए उपयुक्त है या नहीं।
Medical Examination
PFT और PMT में सफल उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण सेना की मेडिकल टीम द्वारा रैली स्थल पर ही किया जाएगा। यह परीक्षण सेना के मौजूदा चिकित्सा मानकों और नीति के अनुसार होगा।
यदि कोई उम्मीदवार चिकित्सकीय रूप से अयोग्य पाया जाता है, तो उसे विशेषज्ञ समीक्षा के लिए सैन्य अस्पताल (MH) भेजा जाएगा। उम्मीदवार को 5 दिनों के भीतर निर्दिष्ट सैन्य अस्पताल में रिपोर्ट करना होगा और चिकित्सा समीक्षा 7 दिनों के भीतर पूरी की जानी चाहिए।
Indian Army Agniveer Final Selection
Indian Army Agniveer Recruitment की अंतिम चयन प्रक्रिया चरण 1 (Online CEE) और चरण 2 (भर्ती रैली) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होती है। जो उम्मीदवार दोनों चरणों में सफल होते हैं, उनके अंकों और योग्यता के अनुसार एक मेरिट सूची तैयार की जाती है। इस मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को को भर्ती के लिए चयनित किया जाता है।
यदि सभी मानदंड, जैसे लिखित परीक्षा में सफलता, शारीरिक एवं चिकित्सा फिटनेस, और प्रमाणपत्र सत्यापन पूरी तरह से संतोषजनक पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार को अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में शामिल किया जाता है। इसके बाद चयनित अग्निवीरों को बेसिक सैन्य प्रशिक्षण (Basic Military Training) के लिए प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाता है।
Conclusion
हम आप सभी को इस लेख में Indian Army Agniveer Selection Process 2025 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी को सही-सही तरीके से आप सभी उम्मीदवारों के साथ में साझा किए है। भारतीय आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहाँ वे न केवल देश की सेवा कर सकते हैं, बल्कि अपने जीवन में अनुशासन, साहस और नेतृत्व गुण भी विकसित कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत, शारीरिक फिटनेस और सही तैयारी आवश्यक है। जो छात्र समर्पित होकर तैयारी करेंगे, वे ही इस कठिन लेकिन सम्मानित यात्रा में सफल हो सकते हैं।
अगर आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने उन सभी दोस्तों और उम्मीदवारों के साथ में शेयर कर दे, जो इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन किए है। इस लेख से जुड़ी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे डायरेक्ट नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
Note: हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध सभी जानकारी सटीक और विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है और नियमित रूप से अपडेट की जाती है ताकि आपको नवीनतम और सही जानकारी मिल सके। यदि आपको किसी भी जानकारी में त्रुटि या समस्या प्रतीत होती है, तो कृपया हमें तुरंत सूचित करें ताकि हम उसे शीघ्र सुधार सकें। हमारी कोशिश रहती है कि सभी कंटेंट गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप हों ताकि आपके समर्थन और विश्वास हमारे साथ बना रहे।
Important Links
Indian Army Official Website | Visit Website |
Telegram Channel | Join Channel |
Homepage | BiharHelp |
FAQs’ – Indian Army Agniveer 2025
अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
अग्निवीर पद मुख्य रूप से टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, और अन्य श्रेणियों में होते हैं।
अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया कितने चरणों में होती है?
चयन प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में होती है – ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) और भर्ती रैली (Physical Test & Medical Exam)।
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) क्या है?
यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।
CEE में कितने प्रश्न होते हैं और समय कितना दिया जाता है?
50 प्रश्नों के लिए 1 घंटा और 100 प्रश्नों के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
क्या CEE में नकारात्मक अंकन होता है?
हाँ, हर गलत उत्तर पर 25% नकारात्मक अंक कटेंगे।
अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए क्या विशेष परीक्षा होती है?
हाँ, टाइपिंग टेस्ट भी होता है, जिसमें अंग्रेज़ी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
भर्ती रैली में उम्मीदवारों को क्या-क्या टेस्ट देना होता है?
शारीरिक दक्षता परीक्षण (1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स, 9 फीट खाई कूद, जिग-जैग बैलेंस), शारीरिक माप और चिकित्सा परीक्षण।
शारीरिक दक्षता परीक्षण में पास होने के लिए आवश्यक समय क्या है?
ग्रुप 1 के लिए 1.6 किमी दौड़ का समय 5 मिनट 30 सेकंड तक होना चाहिए।
पुल-अप्स में अधिकतम अंक कितने हैं?
10 पुल-अप्स पर 40 अंक मिलते हैं।
9 फीट खाई कूद और जिग-जैग बैलेंस का क्या महत्व है?
यह दोनों परीक्षण केवल योग्यता के लिए होते हैं, जिनमें पास होना जरूरी है।
शारीरिक माप (PMT) में क्या जांच होती है?
ऊंचाई, वजन और छाती माप सेना द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार जांचे जाते हैं।
अनुकूलता परीक्षण (Adaptability Test) क्या होता है?
यह एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होती है जो उम्मीदवार की विभिन्न भौगोलिक और मौसमीय परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता जांचती है।
चिकित्सा परीक्षण कब और कहाँ होता है?
भर्ती रैली के दौरान रैली स्थल पर सेना की मेडिकल टीम द्वारा किया जाता है।
अगर कोई उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट में फेल हो जाता है तो क्या होगा?
उसे विशेषज्ञ जांच के लिए सैन्य अस्पताल भेजा जाएगा।
अंतिम चयन किस आधार पर होता है?
CEE, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा जांच और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाता है।
चयनित उम्मीदवारों को क्या मिलेगा?
बेसिक सैन्य प्रशिक्षण के बाद अग्निवीर के रूप में सेना में शामिल किया जाता है।
भर्ती रैली में किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
Admit Card, फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, PAN कार्ड, आधार कार्ड आदि।
अग्निपथ योजना क्या है?
यह भारतीय सेना की नई योजना है जिसमें युवाओं को चार साल के अनुबंध पर अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती किया जाता है।
अग्निवीर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है, पद के अनुसार भिन्नता हो सकती है।