ICSI Recruitment 2025 – 52 Posts Notification, Apply Online @icsi.edu
ICSI Recruitment 2025:- इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) ने अभी हाल ही में देश के उम्मीदवारों को खुशखबरी देते हुए कुल 52 रिक्त पदों पर भर्ती करने का आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत पात्र उम्मीदवारों की कुछ पदों पर नियुक्तियाँ Regular और कुछ पदों पर Contractual आधार पर की जाएंगी। इस […]

ICSI Recruitment 2025:- इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) ने अभी हाल ही में देश के उम्मीदवारों को खुशखबरी देते हुए कुल 52 रिक्त पदों पर भर्ती करने का आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत पात्र उम्मीदवारों की कुछ पदों पर नियुक्तियाँ Regular और कुछ पदों पर Contractual आधार पर की जाएंगी। इस भर्ती की आधिकारिक नोटिफ़िकेशन ICSI के द्वारा 10 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दी थी जिसके बाद से भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभी यह 2 जून 2025 तक जारी रहेगी।
इस भर्ती के तहत जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, आईटी सिक्योरिटी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव (लॉ, फाइनेंस, एचआर), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डीन, रिसर्च एसोसिएट, एग्जीक्यूटिव (कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम) और अकाउंटेंट जैसे पद शामिल हैं। जिनकी नियुक्ति चयन के बाद ICSI Headquarters New Delhi/Noida, Regional Offices Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Chapter Offices and Training Research Centres Mumbai, Hyderabad, Manesar, Kolkata में की जाएगी।
यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए किसी शानदार अवसर से कम नहीं है जिन्होंने CS, CA, CMA, LLB, MBA, PGDBM, MCA में अपनी पढ़ाई पूरी की है।
अगर आप इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इसमें हमने ICSI भर्ती 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ जैसे पात्रता, पद विवरण, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की हुई है।
ICSI Various Post Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | ICSI Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Institute of Company Secretaries of India (ICSI) |
Post Name | Joint Director (Academics), Information Security Officer, Deputy Director, IT Security Manager and many more |
Post Type | Regular & Contractual |
Total Post | 52 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 10 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 2 June 2025 |
Official Notification | ICSI Vacancy 2025 Official Notification PDF |
Official Website | https://www.icsi.edu/ |
Institute of Company Secretaries of India (ICSI) Vacancy 2025
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) ने अभी हाल ही में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 52 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी, जिनमें से कुछ पद नियमित (Regular) आधार पर और कुछ पद अनुबंध (Contractual) आधार पर भरे जाएंगे। जिनमें जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, आईटी सिक्योरिटी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव (लॉ, फाइनेंस, एचआर), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डीन, रिसर्च एसोसिएट, एग्जीक्यूटिव (कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम) और अकाउंटेंट जैसे कई महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इस भर्ती के तहत आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसमें कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है जबकि कुछ पदों के लिए उम्मीदवार के पास CS, CA, CMA, MBA, LLB, या MCA जैसी डिग्रियाँ होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के तहत अधिकतर पदों के लिए अनुभव की भी मांग की गई जो फिर से पदों के आधार पर कम से कम 2 वर्ष और अधिकतम 20 वर्ष तक निर्धारित किया गया है।
अगर भर्ती के तहत आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 35 वर्ष से 62 वर्ष तक तय की गई है, जो की पूर्णतः पदों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
ICSI Various Post Vacancy Post Details
Regular Post | ||||
Post Name | Total Posts | Location | Pay Level | Gross Salary/Annum |
Joint Director (Academics) | 02 | New Delhi/Noida | Level 12 | ₹18.83 lakhs |
Information Security Officer | 01 | New Delhi/Noida | Level 12 | ₹18.83 lakhs |
Deputy Director (Academics) | 02 | New Delhi/Noida | Level 11 | ₹16.36 lakhs |
Deputy Director (Corporate Comm.) | 01 | New Delhi/Noida | Level 11 | ₹16.36 lakhs |
IT Security Manager | 01 | New Delhi/Noida | Level 10 | ₹13.79 lakhs |
Executive (Law) | 01 | New Delhi/Noida | Level 08 | ₹11.23 lakhs |
Executive (Finance & Accounts) | 01 | New Delhi/Noida | Level 08 | ₹11.23 lakhs |
Executive (HR) | 01 | New Delhi/Noida | Level 08 | ₹11.23 lakhs |
Executive Assistant | 10 | Across India | Level 04 | ₹6.33 lakhs |
Contractual Posts | |||
Post Name | Total Posts | Location | Monthly Salary |
Dean | 04 | Mumbai, Kolkata, Hyderabad, Manesar | ₹2,50,000 |
Research Associate | 20 | Mumbai, Kolkata, Hyderabad, Manesar | ₹50,000 |
Executive (Career Awareness Programme) | 04 | Delhi, Kolkata, Mumbai, Chennai | ₹50,000 |
Accountant | 04 | Delhi, Kolkata, Mumbai, Chennai | ₹50,000 |
ICSI Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे जो भी पाठक उम्मीदवार ICSI Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
ICSI Recruitment Educational Qualification & Experience 2025:-
Post Name | Educational Qualification | Experience |
Joint Director (Academics) | Graduate in Commerce + ACS/ACA/ACMA OR PG in Eco/Commerce/Mgmt/Law with 50% | 13 years (5 years in Senior Executive) |
Information Security Officer | MCA/B.Tech (CS/IT/Electronics) + CISSP/CISA/CISM/PMP certification | 13 years (5 years in Senior Executive) |
Deputy Director (Academics) | Same as Joint Director | 9 years |
Deputy Director (Corporate Communication) | PG in Mass Comm/PR/Advertising OR Graduate + 1 yr Diploma in Mass Comm/PR with 50% marks | 9 years |
IT Security Manager | MCA/B.Tech (CS/IT/Electronics) + CEH/ECSA/OSCP & CCNA/CCNP/MCSE/RHEL | 7 years |
Executive (Law) | Degree in Law with 50% | 5 years |
Executive (Finance & Accounts) | B.Com + ICSI/ICAI/ICMAI OR PG (Finance) | 5 years |
Executive (HR) | MBA/PGDBM/MSW/MA (HR/PMIR/MHROD) with 50% | 5 years |
Executive Assistant | Graduate in Commerce | 3 years |
Dean (Contractual) | Master’s + Ph.D. in Eco/Law/Commerce/Mgmt/Finance with 55% | 20 years (10 years in Sr. Executive) |
Research Associate (Contractual) | B.Com + ACS/ACA/ACMA OR PG in Eco/Commerce/Mgmt/Law with 50% | 5 years |
Executive (Career Awareness Programme) | MBA/PGDBM (2 yrs) in Marketing with 50% | 5 years |
Accountant (Contractual) | B.Com + ICSI/ICAI/ICMAI OR PG in Finance | 5 years |
ICSI Recruitment Age Limit 2025:-
Post Name | Maximum Age |
Joint Director (Academics) | 50 years |
Information Security Officer | 50 years |
Deputy Director (Academics) | 40 years |
Deputy Director (Corporate Communication) | 40 years |
IT Security Manager | 40 years |
Executive (Law / Finance / HR) | 35 years |
Executive Assistant | 35 years |
Dean (Contractual) | 62 years |
Research Associate (Contractual) | 40 years |
Executive (Career Awareness Programme) | 40 years |
Accountant (Contractual) | 40 years |
ICSI Recruitment Selection Process 2025
ICSI भर्ती 2025 के तहत पात्र उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया विभिन्न पदों के आधार पर निम्न चरणों में की जाएगी –
- Written Exam
- Interview
- Document Verification
How to Fill ICSI Recruitment Online Application Form 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार Institute of Company Secretaries of India Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे बताए गए आवेदन प्रक्रिया के स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको दिये गए Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ पर आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही से भरना है और फॉर्म भरण एक बाद नीचे दिये गए Register के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपका यहाँ पर रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा जिसके बाद आपको आपकी लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
- लॉगिन डिटेल्स मिलने के बाद आपको पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- इस एप्लिकेशन फॉर्म को आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release Date | 10 May 2025 |
Start of Online Application | 10 May 2025 |
Last Date to Apply | 2 June 2025 |
Important Links
Online Application Form Link | Click Here to Apply Now |
Official Notification | Download Official Notification |
Official Website | https://www.icsi.edu/ |
ICSI भर्ती 2025 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ):-
ICSI भर्ती 2025 क्या है?
ICSI भर्ती 2025 इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई एक सरकारी भर्ती है जिसके माध्यम से कुल 52 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। इनमें से कुछ पद नियमित आधार पर और कुछ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
इस भर्ती में किन-किन पदों पर आवेदन किया जा सकता है?
इस भर्ती के अंतर्गत जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, आईटी सिक्योरिटी मैनेजर, एग्जीक्यूटिव (लॉ, फाइनेंस, एचआर), एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, डीन, रिसर्च एसोसिएट, एग्जीक्यूटिव (कैरियर अवेयरनेस प्रोग्राम) और अकाउंटेंट जैसे पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है ?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 2 जून 2025 निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए सिर्फ स्नातक डिग्री आवश्यक है, जबकि अन्य पदों के लिए CS, CA, CMA, MBA, LLB, या MCA की डिग्री होना अनिवार्य है।
क्या इन पदों के लिए अनुभव भी जरूरी है?
हाँ, भर्ती के तहत कुछ पदों के लिए अनुभव जरूरी है। कुछ पदों के लिए न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव मांगा गया है जबकि उच्च पदों जैसे जॉइंट डायरेक्टर और डीन के लिए 13 से 20 वर्षों तक का अनुभव आवश्यक है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु पदों के आधार पर निर्धारित की गई है जिसमें अधिकतम आयु 35 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है।