Hindi Medium छात्रों के लिए Best Govt. Job – बिना English टेंशन के पाए सरकारी नौकरी
Hindi Medium Government Job – अगर आपने अपनी पूरी पढ़ाई हिंदी माध्यम से की है और government job प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। अक्सर हमें ऐसा भ्रम होता है कि सरकारी नौकरी पाने के लिए इंग्लिश में export होना जरूरी है लेकिन ऐसा सच नहीं है। भारत […]

Hindi Medium Government Job – अगर आपने अपनी पूरी पढ़ाई हिंदी माध्यम से की है और government job प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। अक्सर हमें ऐसा भ्रम होता है कि सरकारी नौकरी पाने के लिए इंग्लिश में export होना जरूरी है लेकिन ऐसा सच नहीं है। भारत में अधिगम सरकारी परीक्षाएं अब hindi medium में भी उपलब्ध है और लाखों हिंदी माध्यम के छात्र हर साल सफल भी हो रहे हैं। इस वजह से आज के लेख में हम जानेंगे कि कौन सी टॉप सरकारी नौकरियां है जो हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए सबसे उपयोगी हो सकती है इसके अलावा नौकरी से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में भी जानेंगे।
Hindi Medium Government Job – Overview
Posts | Qualification | For Hindi Medium |
SSC CGL | Graduation | Yes |
RRB NTPC | 12वीं / Grad | Yes |
UPPCS | Graduation | Yes |
CTET / TET | B.Ed / D.El.Ed | Yes |
Police Constable | 10वीं / 12वीं | Yes |
Also Read
- कम मार्क्स है? चिंता नहीं! जानिए कैसे बनाएं शानदार करियर – बिना Top Grades के
- Side Hustle Ideas for Student – पढ़ाई के साथ कमाई के 7+ स्मार्ट तरीका
- 2025 में College के बाद क्या करें | Real Career Options जो सच में काम आता है
क्या हिंदी माध्यम में सरकारी नौकरी मिल सकती है?
जी हां, SSC, Railway, Banking, Teaching, State PCS, और Defense जैसे फील्ड में exam देकर नौकरी मिल सकती है।
अब लगभग सभी परीक्षा बोर्ड हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पेपर तिथि है भाषा आपकी कमजोर नहीं आपकी पहचान बन सकती है इस वजह से आपको नौकरी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी होनी चाहिए जो आपकी तैयारी को आसान बनाएं।
टॉप सरकारी नौकरियां जो हिंदी मीडियम छात्रों के लिए आदर्श है
कुछ ऐसी सरकारी नौकरी है जो ज्यादातर हिंदी माध्यम के छात्र ही तैयारी करते हैं उसकी सूची नीचे दी गई है –
Job | Exam | Language | Department |
SSC CGL / CHSL | SSC द्वारा | हिंदी/इंग्लिश | केंद्र सरकार (Income Tax, Excise, आदि) |
RRB NTPC / Group D | Railway | हिंदी/इंग्लिश | Indian Railways |
यूपी पुलिस / बिहार पुलिस | State Police Force | हिंदी | राज्य सरकार |
UPTET / CTET | Teaching | हिंदी | स्कूल शिक्षा |
UPPCS / MPPSC / BPSC | State PCS | हिंदी | राज्य प्रशासन |
Patwari / Lekhpal | राज्य भर्ती बोर्ड | हिंदी | Revenue Department |
IBPS RRB | बैंकिंग (ग्रामीण बैंक) | हिंदी | बैंक सेक्टर |
कौन-कौन सी परीक्षा हिंदी में होती है
कुछ ऐसी परीक्षा है जिसका question paper हिंदी में उपलब्ध होता है उसकी जानकारी नीचे दी गई है –
-
SSC CGL, CHSL, MTS – Hindi में Question Paper
-
Railway NTPC, Group D – Complete Hindi Paper
-
UPSC Prelims (GS & CSAT) – Hindi & English
-
UPPSC, BPSC, MPPSC – Mains उत्तर हिंदी में
-
CTET, UPTET – Hindi Medium के लिए seat reserve
हिंदी मध्यम छात्रों के लिए Best Study Material
अगर आप एक हिंदी मीडियम के विद्यार्थी हैं तो आपके लिए किस विषय में कौन सा किताब सबसे बेहतर है उसकी सूची नीचे दी गई है –
- सामान्य ज्ञान के लिए Lucent GK
- गणित के लिए आरएस अग्रवाल (हिंदी में आता है)
- रीजनिंग के लिए Kiran SSC Reasoning
- Hindi व्याकरण के लिए सामान्य हिंदी अरिहंत का
- करंट अफेयर्स के लिए दृष्टि या विजन का मंथली एडिशन
कैसे करें तैयारी – हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए रणनीति
अगर आप हिंदी मीडियम के विद्यार्थी हैं और तैयारी करना चाहते हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा जिसे नीचे सूचित किया गया है –
- सबसे पहले आपको अपना concept clear करना है जिसके लिए NCERT की किताबें ले और कक्षा 6 से 12वीं तक की NCERT को अच्छे से पढ़ें।
- इसके बाद आपको रोजाना 6 से 8 घंटे की पढ़ाई में करंट अफेयर्स, मैथ, हिंदी ग्रामर, और रिजनिंग को शामिल करना है।
- आपको पिछले साल के question paper को भी लगातार हल करना है। किसी भी सरकारी पिछले साल का question paper आपको हिंदी में मिल जाएगा।
- Mock test और speed test का अभ्यास करें इसके लिए आप Testbook जैसे ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि हिंदी माध्यम के छात्र सरकारी नौकरी (Hindi Medium Government Job) कैसे प्राप्त कर सकते हैं। भाषा आपकी ताकत है ना की कमजोरी हिंदी माध्यम के लाखों छात्र आज सरकारी नौकरी में काम कर रहे हैं। मेहनत सही guidence और लगातार अभ्यास से आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। आज ही शुरुआत करें और खुद को साबित करें हिंदी माध्यम का छात्र भी अधिकारी बन सकता है।