ECIL Technician Grade II Recruitment 2025: Online Application Started for the 45 Vacancies, Check Eligibility & Post Details
ECIL Technician Grade II Recruitment 2025:- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद ने टेक्नीशियन ग्रेड-II के रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ECIL के विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों और ज़ोनल ऑफिसों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड-II के कुल 45 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की […]

ECIL Technician Grade II Recruitment 2025:- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद ने टेक्नीशियन ग्रेड-II के रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ECIL के विभिन्न प्रोजेक्ट स्थलों और ज़ोनल ऑफिसों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड-II के कुल 45 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
हमारे देश के जो भी आईटीआई पास उम्मीदवार तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2025 से शुरू हो चुकी है जो आगे 5 जून 2025 तक जारी रहेगी। अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहद आवश्यक है कि आप भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त कर लें। क्योंकि बिना सही जानकारी के किया गया आवेदन बाद में निरस्त भी हो सकता है।
इसलिए आज के इस लेख में हम आपको ECIL Technician Grade-II भर्ती 2025 से जुड़ी प्रत्येक जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करने वाले हैं। अतः आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य ही पढ़ें।
ECIL Technician Grade II Vacancy Notification – Overview
Name of Article | ECIL Technician Grade II Recruitment 2025 |
Article Type | All India Latest Job Notification |
Organization Name | Electronics Corporation of India Limited (ECIL) |
Post Name | Technician |
Grade | Grade II |
Total Post | 45 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 16 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 05 June 2025 |
Official Notification | ECIL Technician Grade-II Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://www.ecil.co.in/ |
ECIL Technician Grade II Vacancy 2025
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद ने टेक्नीशियन ग्रेड-II पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत ECIL ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, शीट मेटल, वेल्डर, कारपेंटर और पेंटर जैसे ट्रेडों में कुल 45 टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती करने की घोषणा की है।
अगर भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार ने National Apprenticeship Certificate (NAC) प्राप्त किया है तो उस स्थिति में किसी भी अनुभव की आवश्यकता नहीं होगी वरना उम्मीदवार के पास में संबंधित ट्रेड में कम से कम 1 वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए।
भर्ती के लिए आवश्यक आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्गों जैसे OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी और साथ ही में ECIL में कार्यरत कांट्रैक्ट वर्कर्स को अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और ट्रेड टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी , और उसमें सफल उम्मीदवारों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
ECIL Technician Grade II Recruitment Post Details
Trade | Total | UR | EWS | OBC | SC | ST |
Electronics Mechanic | 11 | 4 | 1 | 4 | 1 | 1 |
Fitter | 7 | 3 | 1 | 2 | 1 | 0 |
Machinist | 7 | 3 | 1 | 3 | 0 | 0 |
Electrician | 7 | 3 | 1 | 3 | 0 | 0 |
Turner | 5 | 3 | 0 | 2 | 0 | 0 |
Sheet Metal | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Welder | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Carpenter | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Painter | 2 | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 |
Total | 45 | 20 | 4 | 18 | 2 | 1 |
ECIL Technician Grade II Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक ECIL टेक्नीशियन ग्रेड-II भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं, जैसे की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
ECIL Technician Grade II Educational Qualification 2025
Post Name | Required Educational Qualification |
Electronics Mechanic | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Electronics Mechanic trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Fitter | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Fitter trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Machinist | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Machinist trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Electrician | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Electrician trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Turner | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Turner trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Sheet Metal | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Sheet Metal trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Welder | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Welder trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Carpenter | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Carpenter trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
Painter | SSC / 10th pass + ITI (NTC) in Painter trade + NAC OR 1 year of relevant experience in manufacturing |
ECIL Technician Grade II Age Limit 2025
Category | Maximum Age Limit | Relaxation Details |
General (UR) | 27 years | No relaxation |
OBC (Non-Creamy Layer) | 30 years | 3 Years |
SC / ST | 32 years | 5 Years |
PwBD (Persons with Disabilities) | 37 years | 10 Years |
Ex-Servicemen | Service period + 3 years | As per Govt. of India norms |
J&K Domicile (01/01/1980 to 31/12/1989) | 32 years | 5 Years |
ECIL Contract Workers / Fixed Term Employees | Up to 40 years | Additional relaxation for SC/ST/OBC applicable beyond 40 years |
ECIL Technician Grade II Selection Process 2025
ECIL टेक्नीशियन ग्रेड-II भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी। जिसके लिए ECIL के द्वारा उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट दो मुख्य चरणों – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और ट्रेड टेस्ट के आधार पर तैयार की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट कुल 100% के लिए बनाई जाएगी जिसमें 85% अंक CBT से लिए जाएंगे और 15% अंक ट्रेड टेस्ट से लिए जाएंगे। भर्ती के तहत स्टेप बाई स्टेप चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी –
- Computer-Based Test (CBT)
- Documents Verification
- Trade Test
- Final Merit List
ECIL Technician Grade II Post CBT Exam Pattern 2025
ECIL टेक्नीशियन ग्रेड-II भर्ती 2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पूरी तरह से बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को 120 मिनट (2 घंटे) की समयावधि दी जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक प्रदान किया जाएगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्य रूप से उम्मीदवार के आईटीआई ट्रेड से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को छह शहरों – बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। हालांकि अंतिम परीक्षा केंद्र का निर्धारण ECIL द्वारा किया जाएगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही PWD उम्मीदवारों को परीक्षा के तहत 20 मिनट प्रति घंटे की अतिरिक्त समयावधि दी जाएगी।
Exam Name | Computer-Based Test (CBT) |
Number of Questions | 100 |
Total Marks | 100 |
Duration | 120 Minutes (2 Hours) |
Question Type | Multiple Choice Questions (MCQs) |
Language of Exam | English, Hindi, and Telugu |
Marking Scheme | +1 for each correct answer |
Negative Marking | -0.25 for each incorrect answer |
Syllabus | Based on core subjects of relevant ITI Trade |
Qualifying Marks | 50% in each stage and 60% overall (relaxation for SC/ST/OBC as per rules) |
Extra Time for PwBD | 20 minutes per hour as per Government rules |
How to Fill ECIL Technician Grade II Online Application Form 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार ECIL Technician Grade II Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत आपको अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा आएगा।
- यहाँ पर आपको नीचे दिये गए Click here to apply for the posts के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको ड्रॉपडाउन मेनू देखने को मिलेंगी।
- यहाँ पर आपको Advertisement No. वाली मेनू में 07/2025 को सिलैक्ट करना है और Post Applied for के मेनू में TECHNICIAN (GRADE-II) WITH NAC. या TECHNICIAN (GRADE-II) WITH EXP. के ऑप्शन को सिलैक्ट करना है।
- अब आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक शुल्कका भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो बाद में आपको काम आएगी।
- इस तरह आपका ऑनलाइन आवेदन ECIL Technician Grade II Bharti 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
ECIL Technician Grade II Post Online Application Fee
Category | Fee |
UR/EWS/OBC | ₹750 |
SC/ST/PwD/ECIL Staff | Exempted |
Important Dates
Event | Date |
Notification Date | 16th May 2025 |
Online Application | 16th May 2025 |
Last Date to Apply | 5th June 2025 |
Important Links
Online Apply | ECIL Technician Grade-II Application (Direct Link) |
Official Notification | ECIL Technician Grade-II Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://www.ecil.co.in/ |
ECIL Technician Grade II Recruitment 2025 – FAQs:-
ECIL Technician Grade II भर्ती क्या है और यह किसके लिए है?
यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद द्वारा तकनीकी ट्रेडों में ITI पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। जिसमें देश भर के टेक्नीशियन ग्रेड-II के 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
क्या भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अनुभव जरूरी है?
अगर उम्मीदवार के पास National Apprenticeship Certificate (NAC) है, तो अनुभव जरूरी नहीं है। लेकिन यदि NAC नहीं है, तो कम से कम 1 वर्ष का अनुभव संबंधित ट्रेड में होना चाहिए।
इस भर्ती में कौन-कौन से ट्रेड शामिल हैं?
इस भर्ती में कुल 9 ट्रेड शामिल हैं – Electronics Mechanic, Fitter, Machinist, Electrician, Turner, Sheet Metal Worker, Welder, Carpenter, और Painter।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI (NTC) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में सरकार के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।