B.Tech Data Science and Engineering Course 2025 – Complete Guide on Admission, Eligibility, Fees, Syllabus & Career
B.Tech Data Science and Engineering Course: Bachelor of Technology in Data Science and Engineering यह एक 4 साल का स्नातक डिग्री कोर्स है, जो डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है। यह B.Tech Data Science and Engineering Course कोर्स उन लोगों के लिए डिज़ाइन […]

B.Tech Data Science and Engineering Course: Bachelor of Technology in Data Science and Engineering यह एक 4 साल का स्नातक डिग्री कोर्स है, जो डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, बिग डेटा, मशीन लर्निंग और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करता है। यह B.Tech Data Science and Engineering Course कोर्स उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में डेटा-ड्रिवन, डेटा-साइंस के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, और जो डेटा के विश्लेषण, प्रबंधन और उपयोग में रुचि रखते हैं। B.Tech Data Science and Engineering Course में आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और डेटाबेस सॉफ्टवेयर भी सिखाए जाते हैं जैसे Python, R, SQL, डेटा स्ट्रक्चर्स, स्टैटिस्टिक्स, डेटा वेयरहाउसिंग, डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते हैं।
आज के इस डिजिटल युग में जहाँ डेटा अब पेपर पर तक ही नहीं रह गया है, हर-एक जगह हर यूजर का डाटा, कंपनी का डेट या किसी भी रिकॉर्ड का डाटा अब डिजिटली स्टोर हो रहा है, जो की हर इंसान का आधार बन गया है। चाहे वह ई-कॉमर्स हो, बैंकिंग हो, हेल्थकेयर या स्मार्ट सिटीज़ क्यू न हों, हर क्षेत्र में डेटा साइंस और डेटा इंजीनियरिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप 12वीं के बाद एक ऐसा कोर्स ढूंढ रहे है जो डेटा से सबंधित चीज़ों में आपको विशेषज्ञता प्रदान करे और डाटा साइंस में आपके करियर को बनाने में मदद करे, तो B.Tech Data Science and Engineering आपके लिए एक शानदार करियर ऑप्शन हो सकता है, जो न केवल भविष्य में अच्छी सैलरी प्रदान करेगा, बल्कि डेटा साइंस के क्षेत्र में ढेर सारे अवसर भी प्रदान करेगा।
B.Tech Data Science and Engineering Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
B.Tech in Data Science and Engineering |
Course Level |
Undergraduate |
Course Duration |
4 Years (8 Semesters) |
Minimum Eligibility |
12th Grade Pass (with Physics, Chemistry, Mathematics) |
Minimum Marks Required |
Minimum 50%-60% Marks |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, SRMJEEE, etc.) |
Age Limit |
Minimum 17 Years |
Main Subjects |
Python, R, SQL, Data Structures, Statistics, Data Visualization, Big Data, Cloud Computing |
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹6 LPA – ₹15 LPA |
Top Job Profiles |
Data Scientist, Data Engineer, Data Analyst, Business Intelligence Analyst, Big Data Engineer |
Top Recruiters |
Google, Amazon, Microsoft, IBM, TCS, Infosys, Flipkart, Accenture |
12वीं के बाद B.Tech Data Science and Engineering कोर्स कैसे करें?
भारत में B.Tech in Data Science and Engineering कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, SRMJEEE, MHT CET या अन्य राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं को पास करना होता है। B.Tech in Data Science and Engineering में एडमिशन के लिए कुछ कॉलेज मेरिट-बेस्ड यानि 12वीं के नम्बरों के आधार पर एडमिशन देते हैं, पर ज्यादातर कॉलेज में आपको एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाएं ही देनी पड़ती है। इन परीक्षाओं में आपको अच्छे अंक से पास होना होगा। तभी आप टॉप कॉलेजों जैसे IITs, NITs और VIT में दाखिला ले पाएंगे।
अगर अपने Diploma in IT, CSE या अन्य किसी भी कोर्स में पहले डिप्लोमा किया है जिसमे Data Science and Engineering सब्जेक्ट पढ़ाए गए हैं, तो आप B.Tech Data Science and Engineering में लैटरल एंट्री (Lateral Entry) जे जरिए भी एडमिशन ले सकते हैं।
Eligibility Criteria for B.Tech Data Science and Engineering Admission
B.Tech in Data Science and Engineering में एडमिशन लेने के लिए आपके पास ये जरुरी योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं पास किये होने चाहिए, और 12वीं में आपकी साइंस स्ट्रीम भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), और गणित (Mathematics) (PCM) विषय में होनी चाहिए।
- न्यूनतम अंक: B.Tech in Data Science and Engineering के लिए अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में 12वीं में आपके कम से कम 45% से 65% अंक होने चाहिए। और कुछ कॉलेज में आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ छूट भी दी जाती है।
- प्रवेश परीक्षा: भारत में ज्यादातर विश्वविद्यालय JEE Main, JEE Advanced, BITSAT, SRMJEEE, MHT CET, AP EAMCET या राज्य-स्तरीय/कॉलेज-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर दाखिला देते हैं।
- आयु सीमा: कुछ संस्थानों में न्यूनतम आयु 17 वर्ष हो सकती है।
Also Read…
- SWAYAM Top 5 Free AI Courses: AI सेक्टर मे बनाना है करियर तो ये है आपके लिए टॉप 5 AI Courses जो केवल हाई सैलरी जॉब दिलायेगें बल्कि आपका करियर भी सेट कर देगें
- BSEB Super 50 Free Coaching 2025: बिहार बोर्ड JEE/NEET फ्री कोचिंग के लिए दोबारा मौका – जानें कैसे करें आवेदन?
- INSPIRE Award 2025-26: छठी से 12वीं तक के स्कूलों मे होगी आईडिया प्रतियोगिता, स्कूलों को कैसे करना होगा रजिस्ट्रैशन?
How to Get Admission in B.Tech Data Science and Engineering Course?
B.Tech in Data Science and Engineering में एडमिशन लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले जिस कॉलेज में आप दाखिला लेना चाहते हैं उसके अनुसार Admission Form या प्रवेश परीक्षा (जैसे JEE Main, JEE Advanced, TS EAMCET) का आवेदन पत्र भरें, अगर सीटें ज्यादा हैं और आवेदक कम हैं, तो मेरिट लिस्ट कम अंक के साथ बन सकती है जिसके आधार पर दाखिला आसानी से हो सकता है।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर आपके कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो आपको JEE Main, JEE Advanced या अन्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। अच्छे अंक लाने पर ही आपको टॉप कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
- स्टेप 3: काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: प्रवेश परीक्षा में सेलेक्ट होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें आपकी रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है। अगर आप B.Tech in Data Science and Engineering के लिए एक अच्छे कॉलेज में दाखिला चाहते है तो प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने होंगे। इसके बाद आपके दस्तावेजों (10वीं, 12वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड) की जांच होगी।
- स्टेप 4: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या उसके प्रॉस्पेक्टस से ले सकते हैं।
B.Tech Data Science and Engineering Course Fees Structure: Government and Private Universities
B.Tech Data Science and Engineering की फीस कॉलेज और विश्वविद्यालय के आधार पर अलग-अलग होती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
कॉलेज का प्रकार |
वार्षिक फीस |
---|---|
सरकारी कॉलेज/यूनिवर्सिटी |
₹50,000 – ₹2,00,000 प्रति वर्ष |
प्राइवेट कॉलेज/यूनिवर्सिटी |
₹2,00,000 – ₹10,00,000 प्रति वर्ष |
नोट: IITs और NITs जैसे टॉप संस्थानों में फीस अन्य सरकारी कॉलेजों की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन कुछ प्राइवेट कॉलेजों से कम होती है। IITs में फीस ₹2 लाख/साल से अधिक हो सकती है, लेकिन value-for-money education और placements की वजह से इसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है।
B.Tech Data Science and Engineering Course Duration and Pattern
B.Tech Data Science and Engineering कोर्स 4 साल का होता है, और इस कोर्स के 8 सेमेस्टर होते है। प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। हर सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें से कुछ में प्रैक्टिकल लैब के सब्जेक्ट होते है। और हर सेमेस्टर में असाइनमेंट भी शामिल होती है। B.Tech Data Science and Engineering कोर्स में कम से कम दो माइनर और एक मेजर प्रोजेक्ट्स भी होते हैं, जो तीसरे और चौथे साल में किये जाते है। B.Tech Data Science and Engineering में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है। जो भी कोर्स के आखिरी साल में ही होती है।
B.Tech Data Science and Engineering Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
---|---|---|---|---|
1st Year |
Semester 1 |
Basics of Computer Programming, Mathematics I, Physics, Chemistry, Communication Skills |
Computer Programming Lab, Physics Lab |
Small Assignment |
1st Year |
Semester 2 |
Python Programming, Data Structures, Mathematics II, Statistics |
Python Lab, Data Structures Lab |
Mini Project in Python |
2nd Year |
Semester 3 |
Algorithms, Data Analytics, Database Management Systems (DBMS) |
DBMS Lab, Data Analytics Lab |
Analytics-based Project |
2nd Year |
Semester 4 |
Big Data Technologies, Data Visualization, Probability |
Big Data Lab, Visualization Lab |
Data Visualization Project |
3rd Year |
Semester 5 |
Machine Learning, Data Warehousing, Cloud Computing |
ML Lab, Cloud Computing Lab |
ML-based Mini Project |
3rd Year |
Semester 6 |
Data Mining, Business Intelligence, Data Ethics |
Data Mining Lab, BI Lab |
Business Analytics Project |
4th Year |
Semester 7 |
Deep Learning, IoT, Predictive Analytics |
IoT Lab, Deep Learning Lab |
Specialization-based Project |
4th Year |
Semester 8 |
Advanced Data Science, Elective Subjects, Data Governance |
Advanced Lab Work |
Major Project (Final Year Project) |
Internship Opportunities During B.Tech Data Science and Engineering
B.Tech Data Science and Engineering कोर्स में इंटर्नशिप का बहुत महत्व होता है। कई कॉलेज तीसरे साल के अंत या चौथे साल की शुरुआत में (6ठे या 7वें सेमेस्टर में) इंटर्नशिप करवाते हैं। कुछ कॉलेज अपने कैंपस में ही इंटर्नशिप का आयोजन करते हैं, जबकि टॉप कॉलेज Google, Amazon, Microsoft, Flipkart और IBM जैसी कंपनियों के साथ टाई-अप करके प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करते हैं। इंटर्नशिप पेड और अनपेड दोनों तरह की हो सकती हैं। यह आपके स्किल्स को बढ़ाने और इंडस्ट्री एक्सपोजर पाने का शानदार मौका होता है।
Career Options After B.Tech Data Science and Engineering – Salary, Hiring, and Job Roles
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
---|---|---|
Entry-Level |
₹6 LPA – ₹15 LPA |
Data Scientist, Data Engineer, Data Analyst, Business Intelligence Analyst |
Mid-Level |
₹15 LPA – ₹30 LPA |
Senior Data Scientist, Data Architect, Analytics Manager |
Senior-Level |
₹30 LPA – ₹60 LPA+ |
Chief Data Officer, Data Science Consultant, Research Scientist |
Top Companies Salary |
₹20 LPA – up to ₹40 LPA (for freshers) |
Premium packages by Google, Amazon, Microsoft, Flipkart |
Top Job Profiles & Recruiters
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
---|---|
Data Scientist |
Google, Amazon, Microsoft, IBM |
Data Engineer |
TCS, Infosys, Wipro, Accenture |
Data Analyst |
Flipkart, Deloitte, Adobe |
Business Intelligence Analyst |
Oracle, Cisco, Paytm |
Big Data Engineer |
Intel, Zomato, Startups in Data Analytics |
Higher Studies After B.Tech Data Science and Engineering
B.Tech Data Science and Engineering के बाद अगर आप आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित कोर्स आपके लिए उपयुक्त हैं:
-
M.Tech in Data Science
-
M.Sc in Business Analytics
-
MBA in Business Analytics
-
Data Science Certifications (AWS, Google Cloud, Tableau)
-
Big Data and Hadoop Certifications
-
Cloud Computing Certifications
-
Ph.D. in Data Science
Top 8 B.Tech Data Science and Engineering Colleges in India (2025)
नोट: IIT Mandi पहला IIT है जो B.Tech Data Science and Engineering कोर्स ऑफर करता है।
B.Tech Data Science and Engineering Course – FAQs
What is the full form of B.Tech Data Science and Engineering?
Bachelor of Technology in Data Science and Engineering. यह 4 साल का स्नातक कोर्स है।
What is the eligibility to take admission in B.Tech Data Science and Engineering?
12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान, और गणित के साथ कम से कम 50%-60% अंक। कुछ कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा अनिवार्य है।
What is the fee of B.Tech Data Science and Engineering?
सरकारी कॉलेजों में ₹50,000 – ₹2 लाख/साल, प्राइवेट कॉलेजों में ₹2 लाख – ₹10 लाख/साल।