BPRD Recruitment 2025: Official Notification Out for 143 Vacancies, Last date 30 June 2025
BPRD Recruitment 2025:-पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 143 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती विभिन्न विभागों से योग्य और अनुभवी अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर लेकर BPRD की कार्यक्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से […]

BPRD Recruitment 2025:-पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 143 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती विभिन्न विभागों से योग्य और अनुभवी अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर लेकर BPRD की कार्यक्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।
इस भर्ती के तहत कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वैज्ञानिक अधिकारी, प्रशिक्षण सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर आदि जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो भी उम्मीदवार संबंधित विभागों में कार्यरत हैं और प्रतिनियुक्ति के लिए इच्छुक हैं वे इस भर्ती के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑफलाइन माध्यम में रखी गई है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है। इस भर्ती के तहत इच्छुक और पात्र अधिकारी अपने विभाग के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म आधिकारिक पते Superintendent of Police (Estt), BPR&D, NH-48, महिपालपुर, नई दिल्ली – 110037, पर भेज कर अपना या फिर आधिकारिक ईमेल ad.estab@bprd.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेहद ही आवश्यक है की आपको भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
BPRD Recruitment Official Notification 2025 Overview
Name of Article | BPRD Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Bureau of Police Research & Development (BPRD) |
Post Name | Constables, Inspectors, Sub-Inspectors, Drivers, Stenographers, Accountants, Data Entry Operators, Scientific Officers, and more |
Total Post | 141 |
Application Mode | Offline |
Last Date for Application Submission | 30 June 2025 |
Official Notification | BPRD Recruitment 2025 Official Notification PDF |
Official Website | https://bprd.nic.in/ |
BPRD Recruitment Online Form 2025
पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPRD), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो देशभर की पुलिस व्यवस्था में सुधार, आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने का कार्य करता है, ने विभिन्न पदों पर कुल 143 रिक्तियों के लिए भर्ती की आधिकारिक नोटिफ़िकेशन को जारी किया है। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएगी, जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, सशस्त्र बलों, अनुसंधान संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत डिप्टी डायरेक्टर, प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर (इलेक्ट्रॉनिक्स और बिल्डिंग), सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, अकाउंटेंट, ट्रेनिंग असिस्टेंट, हेड कांस्टेबल, ट्रेड्समैन और अन्य टेक्निकल तथा नॉन-टेक्निकल आदि जैसे कई महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं। भर्ती के तहत प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और सेवा अवधि की आवश्यकताएँ निर्धारित की गई हैं।
इस भर्ती के तहत पदों की नियुक्तियाँ न केवल BPRD के मुख्यालय नई दिल्ली में की जाएंगी, बल्कि इसके छह क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थानों – भोपाल (CAPT), कोलकाता, जयपुर, हैदराबाद, गाज़ियाबाद और चंडीगढ़ (CDTI) में भी की जाएंगी। इन सभी पदों के लिए ऑल इंडिया ट्रांसफर लायबिलिटी लागू होगी, जिसके अनुसार इनका ट्रान्सफर देश भर में कहीं पर भी किया जा सकता है।
BPRD Vacancy 2025 Post Details
Post Name | Pay Level | Total Posts | Location |
Deputy Director | 13A | 2 | BPR&D HQ, New Delhi |
Principal Scientific Officer (Electronics) | 13 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Principal Scientific Officer (Building) | 13 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Superintendent of Police | 13 | 5 | BPR&D HQ, New Delhi |
Assistant Director (Administration) | 11 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Assistant Director | 11 | 3 | BPR&D HQ, New Delhi |
Sr. Scientific Officer Grade I (Weapons Branch) | 11 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Junior Analyst | 7 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Inspector of Police | 6 | 7 | Delhi, Kolkata, Jaipur, Ghaziabad, Chandigarh |
Sr. Scientific Assistant (Operational Research) | 6 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Senior Investigator | 6 | 2 | BPR&D HQ, New Delhi |
Research Assistant | 6 | 2 | BPR&D HQ, New Delhi |
Stenographer Grade-I / PA | 6 | 4 | New Delhi, Hyderabad |
Junior Investigator | 5 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Junior Accountant | 5 | 1 | BPR&D HQ, New Delhi |
Sub-Inspector | 5/6 | 3 | New Delhi, Bhopal, Ghaziabad |
Constable | 1/2/3 | 29 | All Units (Delhi, Bhopal, Jaipur, Chandigarh, Hyderabad, Ghaziabad, Kolkata) |
Chief Drill Instructor | 11 | 1 | CAPT Bhopal |
Training Assistant | 7 | 4 | CAPT Bhopal |
Drill Instructor | 8 | 6 | CAPT Bhopal |
Inspector (Communication / Demo / Lines) | 7 | 3 | CAPT Bhopal |
Instructor / Faculty (Training) | 10 | 7 | CAPT Bhopal |
Computer Operator | 6 | 1 | CAPT Bhopal |
Data Entry Operator | 3 | 2 | CAPT Bhopal |
Driver | 3 | 11 | CAPT Bhopal |
Constable (Demo Platoon / Safai) | 3 | 9 | CAPT Bhopal |
Tradesmen | 4 | 10 | CAPT Bhopal |
Head Constable | 4 | 5 | CAPT Bhopal |
Stenographer Gr-III | 5 | 5 | CAPT Bhopal |
Vice-Principal | 11 | 2 | Ghaziabad, Hyderabad |
Dy. SP / Instructor | 7/9 | 8 | Jaipur, Ghaziabad, Chandigarh, Hyderabad |
Despatch Rider | 2 | 1 | CDTI Jaipur |
UDC | 4 | 1 | CDTI Hyderabad |
BPRD Recruitment Selection Process 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
BPRD Recruitment 2025 Educational Qualification:-
Post Name | Educational Qualification | Experience & Other Qualifications |
Deputy Director | स्नातक डिग्री (किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) | IPS / केंद्रीय या राज्य पुलिस सेवा अधिकारी, DIG स्तर पर सूचीबद्ध |
Principal Scientific Officer (Electronics) | इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में मास्टर्स या बैचलर्स | मास्टर्स: 10 वर्ष, बैचलर्स: 12 वर्ष का R&D या तकनीकी अनुभव |
Principal Scientific Officer (Building) | स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग / आर्किटेक्चर में मास्टर्स या बैचलर्स | मास्टर्स: 10 वर्ष, बैचलर्स: 12 वर्ष का बिल्डिंग निर्माण अनुभव |
Superintendent of Police | स्नातक डिग्री | पुलिस संचार, नेटवर्किंग, IT, प्रशिक्षण आदि में 2 वर्ष का अनुभव |
Assistant Director (Adm) | स्नातक डिग्री | प्रशासन, स्थापना और लेखा संबंधी कार्यों का अनुभव |
Assistant Director (Police) | स्नातक डिग्री | पुलिस सेवा अधिकारी, संबंधित विभाग में समकक्ष पद पर कार्यरत |
Senior Scientific Officer (Weapons) | मैकेनिकल/एप्लाइड फिजिक्स/फिजिक्स में स्नातक या परास्नातक डिग्री | संबंधित क्षेत्र में 2–4 वर्ष का अनुभव |
Junior Analyst | सोशल वर्क / सोशियोलॉजी / क्रिमिनोलॉजी में मास्टर्स डिग्री | आंकड़ों के संग्रह और विश्लेषण में 2 वर्ष का अनुभव |
Inspector of Police | स्नातक डिग्री | कानून व्यवस्था, पुलिस आधुनिकीकरण आदि में 3 वर्ष का अनुभव |
Senior Scientific Assistant (OR) | ऑपरेशनल रिसर्च या गणित में मास्टर्स डिग्री | ऑपरेशनल रिसर्च में 2 वर्ष का अनुभव |
Senior Investigator | सोशल वर्क / सोशियोलॉजी / क्रिमिनोलॉजी में मास्टर्स डिग्री | डाटा विश्लेषण में 2 वर्ष का अनुभव, कंप्यूटर डिप्लोमा वांछनीय |
Research Assistant | क्रिमिनोलॉजी / सोशल वर्क / साइकोलॉजी में मास्टर्स डिग्री | 2 वर्ष का अनुसंधान अनुभव |
Stenographer Grade-I/PA | 12वीं पास + 100 WPM शॉर्टहैंड | कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक |
Junior Investigator | क्रिमिनोलॉजी / सोशियोलॉजी में स्नातक डिग्री | 5 वर्ष सेवा आवश्यक |
Junior Accountant | स्नातक डिग्री + ISTM अकाउंट्स प्रशिक्षण | लेखा, नकद और बजट कार्य में 2 वर्ष का अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान वांछनीय |
Sub-Inspector | स्नातक डिग्री | स्टोर्स/ट्रेनिंग/हथियार संचालन में 1 वर्ष का अनुभव |
Constable | 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) | निर्धारित शारीरिक योग्यता + दृष्टि, फ्लैट फीट या नॉक नी नहीं होना चाहिए |
Data Entry Operator | 12वीं पास | 2 वर्ष का डाटा एंट्री का अनुभव, कंप्यूटर डिप्लोमा वांछनीय |
Driver | 10वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) | 3 वर्ष का अनुभव, SHAPE-I मेडिकल फिटनेस, साफ ड्राइविंग रिकॉर्ड |
Tradesman | 10वीं पास | संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव |
Head Constable | 10वीं पास | Drill/Physical Training/Weapon में कोर्स, SHAPE-I |
Training Assistant | स्नातक डिग्री | 3 वर्ष का प्रशिक्षण आयोजन अनुभव, पुलिस ट्रेनिंग में अनुभव वांछनीय |
Computer Operator | BCA / IT / कंप्यूटर साइंस में स्नातक डिग्री | EDP / नेटवर्किंग में 2 वर्ष का अनुभव |
Vice Principal / Dy. SP (Training) | स्नातक डिग्री | पुलिस प्रशिक्षण/जांच/IT में 3–5 वर्ष का अनुभव |
Despatch Rider | 8वीं पास (वांछनीय), ड्राइविंग लाइसेंस | ऑटो/बाइक ड्राइविंग में 2 वर्ष का अनुभव, यांत्रिकी ज्ञान वांछनीय |
UDC (Upper Division Clerk) | केंद्र/राज्य सरकार में समकक्ष पद | न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा |
BPRD Recruitment 2025 Age Limit:-
Post Name | Maximum Age Limit |
Deputy Director | 56 वर्ष |
Principal Scientific Officer | 56 वर्ष |
Superintendent of Police | 56 वर्ष |
Assistant Director / Sr. Scientific Officer | 56 वर्ष |
Junior Analyst / Research Assistant / Investigator | 56 वर्ष |
Inspector / Sub-Inspector of Police | 56 वर्ष |
Constable | 50 वर्ष (कुछ पदों के लिए 45 वर्ष) |
Data Entry Operator | 50 वर्ष |
Driver | 50 वर्ष |
Tradesman / Head Constable | 50 वर्ष (SHAPE-1 मेडिकल फिटनेस जरूरी) |
Stenographer (Gr-I / III) | 50 वर्ष |
Training Assistant | 56 वर्ष |
Computer Operator | 56 वर्ष |
Despatch Rider | 50 वर्ष |
UDC (Upper Division Clerk) | 56 वर्ष |
Vice Principal / Dy. SP (Training) | 56 वर्ष |
BPRD Recruitment Selection Process 2025
BPRD भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से प्रतिनियुक्ति (Deputation) के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती में सभी पद केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पुलिस संगठनों, अनुसंधान संस्थानों, या सार्वजनिक क्षेत्र से योग्य और अनुभवी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। भर्ती के तहत चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके अनुभव, शैक्षणिक योग्यता, सेवा रिकॉर्ड (APAR), सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र, तथा विभागीय अनुशंसा के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कुछ पदों के लिए स्क्रीनिंग या इंटरव्यू की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।
Required Documents for BPRD Recruitment 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Duly Filled Application Form
- APAR Dossiers (Last 5 Years)
- Forwarding Letter / NOC
- Vigilance Clearance Certificate
- Integrity Certificate
- Detailed Bio-data / Service Particulars
- Educational Qualification Certificates
- Experience Certificates
- Caste Certificate
- Medical Fitness / SHAPE-I Certificate
How to Apply Online for BPRD Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं वह हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत आवेदन करें एक लिए आपको सबसे पहले एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करने एक बाद आपको उसकी एक प्रिंटआउट कॉपी निकाल लेनी है।
- अब आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही से भर्ना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने एक बाद आपको उसके साथ में आवश्यक सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच करना है।
- अंत में आपको इसे स्कैन करके आधिकारिक मेल ad.estab@bprd.nic.in या फिर लिफाफे में पैक करके स्पीड पोस्ट के माध्यम से आधिकारिक पते Superintendent of Police (Estt), BPR&D, NH-48, महिपालपुर, नई दिल्ली – 110037, पर भेज देना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date |
Notification Published Date | 29th May 2025 |
Last Date to Apply | 30th June 2025 |
Important Links
Application Form | Click Here to Download Now Application Form |
Eligibility Criteria | Online Eligibility Criteria PDF |
Official Notification | BPRD Recruitment 2025 Official Notification PDF |
Official Website | https://bprd.nic.in/ |
BPRD Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
BPRD भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
आवेदन केवल विभागीय माध्यम से ही भेजा जा सकता है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने विभाग के माध्यम से BPR&D को भेजना होगा।
क्या यह भर्ती स्थायी पदों के लिए है?
नहीं, यह सभी पद प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर भरे जा रहे हैं, यानी उम्मीदवारों की नियुक्ति अस्थायी अवधि के लिए की जाएगी।
इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी, केंद्रीय पुलिस संगठन, सशस्त्र बल, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत अधिकारी, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत क्या कोई लिखित परीक्षा होगी?
इस भर्ती के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। भर्ती के तहत चयन मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सेवा रिकॉर्ड, और विभागीय सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।