Bihar SHS Ayush Doctor Recruitment 2025 Apply Online – Official Notification Out for 2619 Vacancies
Bihar SHS Ayush Doctor Recruitment 2025:- अगर आप भी बिहार राज्य के एक नागरिक है और आप भी किसी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आज के अपने इस लेख में हम आपके एक एक बम्पर भर्ती का धिकारिक नोटिफ़िकेशन लेकर आ चुके हैं। आज के इस लेख में हम आपको बिहार राज्य स्वस्थ्य समिति के […]

Bihar SHS Ayush Doctor Recruitment 2025:- अगर आप भी बिहार राज्य के एक नागरिक है और आप भी किसी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आज के अपने इस लेख में हम आपके एक एक बम्पर भर्ती का धिकारिक नोटिफ़िकेशन लेकर आ चुके हैं। आज के इस लेख में हम आपको बिहार राज्य स्वस्थ्य समिति के द्वारा बीते कुछ ही दोनों पहले बिहार आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 के बारे में बताने वाले हैं।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत AYUSH MO (Mainstream / RBSK) योजना के अंतर्गत 2619 पदों पर संविदा आधारित आयुष चिकित्सकों की भर्ती की घोषणा कर दी है। जिसमें PHC, CHC और APHC जैसे स्वास्थ्य केंद्रों में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति से संबंधित डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सरकारी नकारी प्राप्त करने के लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इसलिए अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में तो आप एक बार भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भर्ती के लिए अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर दें जिससे आपको किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
Bihar SHS Ayush Doctor Vacancy Notification 2025:-
Name of Article | Bihar SHS Ayush Doctor Recruitment 2025 |
Article Type | All Indian Job Notifications |
Organization Name | State Health Society, Bihar |
Post Name | Ayush Doctor |
Total Post | 2619 |
Application Mode | Online |
Online Applications Begins | 26 May 2025 |
Online Registration Last Date | 15 June 2025 |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://shs.bihar.gov.in/ |
SHS Bihar Ayush Doctor Vacancy 2025:-
अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है! बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने एक जबरदस्त भर्ती का ऐलान किया है, जिसमें कुल 2619 आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 1411 पद आयुर्वेदिक डॉक्टर, 706 पद होम्योपैथिक डॉक्टर और 502 पद यूनानी डॉक्टर के लिए आरक्षित हैं।भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियाँ बिहार राज्य के विभिन्न PHC, CHC और APHC जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संविदा आधार पर की जाएंगी
अगर आपके पास BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री है और आपने इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है, तो ये मौका सिर्फ आपके लिए है! इतना ही नहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹32,000 की मोटी सैलरी भी मिलेगी, वो भी पूरी तरह एकमुश्त। सबसे खास बात यह है कि आवेदन की प्रक्रिया 26 मई 2025 से शुरू हो रही है और 15 जून 2025 तक चलने वाली है। यानि आपके पास तैयारी और आवेदन का भरपूर समय है।
अगर भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया की बात करे तो पात्र उम्मीदवारों को पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी, जिसमें चिकित्सा विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और रीजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं। परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके सभी शैक्षणिक और पंजीकरण प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी और सब कुछ सही होने पर उम्मीदवार की आयुष डॉक्टर के रूप में नियुक्ति की जाएगी।
SHS Bihar AYUSH Doctor Eligibility Criteria:-
हमारे बिहार राज्य के जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी के द्वारा निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Educational Qualification:-
Post Name | Required Degree | Internship | Registration Requirement |
AYUSH Doctor (Ayurvedic) | BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) | Mandatory | Must be registered with Bihar State Ayurvedic & Unani Medical Council, Patna |
AYUSH Doctor (Homeopathic) | BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery) | Mandatory | Must be registered with the Bihar State Homeopathic Medical Council, Patna |
AYUSH Doctor (Unani) | BUMS (Bachelor of Unani Medicine and Surgery) | Mandatory | Must be registered with Bihar State Ayurvedic & Unani Medical Council, Patna |
Age Limit:-
Category | Maximum Age Limit |
Unreserved (UR) / EWS – Male | 37 years |
Unreserved (UR) / EWS – Female | 40 years |
BC / EBC (Male & Female) | 40 years |
SC / ST (Male & Female) | 42 years |
Persons with Disabilities (PwD) | 10 years of relaxation |
Departmental Candidates (meeting minimum eligibility) | 5 years of relaxation |
Bihar Ayush Doctor Recruitment 2025 Selection Procedure:-
अगर आप बिहार आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 में में आवेदन करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इसका चयन किस प्रकार किया जाएगा। अगर आपको नहीं पता है तो आपको जानकारी के लिए बता दें इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन ट्टिन चरणों में किया जाएगा।
1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT):- उम्मीदवारों को पहले Computer Based Test (CBT) देना होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें मुख्य रूप से संबंधित चिकित्सा विषय (Ayurveda, Homeopathy या Unani), सामान्य ज्ञान, और रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
2. मेरिट लिस्ट:- CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसमें पास हुई उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
3. दस्तावेज़ सत्यापन:- मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट इत्यादि जैसे मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को संविदा आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
How to Apply Online for the Bihar SHS Ayush Doctor Recruitment 2025:-
हमारे बिहार राज्य के जो भी इच्छुक युवा नागरिक इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको जानकारी के लिए बता दें की अभी भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 के बाद से शुरू की जाएगी जिसके बाद वह हमारे द्वारा नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की आधिकारिक वैबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का वैबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मेन मेनू में दिये गए Human Resource और फिर Advertisement के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Bihar SHS Ayush Doctor Vacancy 2025 के तहत आवेदन करने के लिए Click here to apply the Application का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- यहाँ पर आपको इसी ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भर कर अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है और अपनी लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- जिसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है और भर्ती के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अंत में आपको अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट को प्राप्त कर लेना है।
- इस प्रकार आपका बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates:-
Events | Dates |
Application Begins | 15 June 2025 |
Last Date for Registration | 26 May 2025 |
Important Links:-
Apply Now | Direct Links |
Official Notification | Download Now |
Official Website | https://shs.bihar.gov.in/ |
बिहार SHS आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 – FAQ:-
बिहार SHS आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 क्या है?
यह भर्ती बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयुष चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) के तहत डॉक्टरों की संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती के तहत कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 2619 पद हैं, जिनमें 1411 पद आयुर्वेदिक डॉक्टर, 706 पद होम्योपैथिक डॉक्टर और 502 पद यूनानी डॉक्टर के लिए हैं।
भर्ती के तहत आवेदन के लिए आवश्यक पात्रता क्या है?
उम्मीदवारों के पास BAMS, BHMS या BUMS की डिग्री होनी चाहिए और इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। साथ ही संबंधित चिकित्सा परिषद से पंजीकरण भी अनिवार्य है।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन किस तरह होगा?
भर्ती के तहत कहाँ प्रक्रिया में 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल होगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के तहत ₹32,000 प्रति माह की सैलरी मिलेगी।
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि कब है?
भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2025 है।