B.Ed Vs M.Ed: Difference Between BEd and MEd Course, Eligibility & Admission Process, Career Option After BEd and MEd
B.Ed Vs M.Ed: क्या आप भी “शिक्षक” बनने का सपना देखते है, तो आपको बता दे की शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना न केवल एक सम्मानजनक विकल्प है, बल्कि समाज निर्माण की दिशा में एक सही कदम भी है। यदि आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके सामने दो प्रमुख विकल्प […]

B.Ed Vs M.Ed: क्या आप भी “शिक्षक” बनने का सपना देखते है, तो आपको बता दे की शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना न केवल एक सम्मानजनक विकल्प है, बल्कि समाज निर्माण की दिशा में एक सही कदम भी है। यदि आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके सामने दो प्रमुख विकल्प बी.एड. (B.Ed.) और एम.एड. (M.Ed.) आते है। ये दोनों डिग्रियाँ शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं, लेकिन इनके उद्देश्य, पाठ्यक्रम और करियर विकल्प अलग-अलग होती हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को B.Ed Vs M.Ed के बारे में बताने वाले है। हम जानेंगे कि बी.एड. और एम.एड. में क्या अंतर है, किस डिग्री को कब चुनना चाहिए, और यह आपके करियर को किस दिशा में ले जा सकती है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
B.Ed Vs M.Ed: Overview
B.Ed. Full Form | Bachelor of Education |
M.Ed. Full Form | Master of Education |
B.Ed. Course Duration | 02 Years |
M.Ed Course Duration | 02 Year |
Article Name | B.Ed Vs M.Ed |
Article Category | Latest Update |
Homepage | BiharHelp |
बीएड और एमएड में अंतर- Difference Between B.Ed. and M.Ed. Course
आज के इस आर्टिकल में हम उन सभी पाठकों जो बीएड और एमएड में अंतर जानना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Difference Between B.Ed. and M.Ed. Course के बारे में सभी जानकारी को बताएंगे। जिससे जान पाएंगे की आपके लिए कौन-सी डिग्री बेहतर है, कहाँ से शुरुआत करें, और क्या आगे का रास्ता एम.एड. की ओर बढ़ना चाहिए।
Also Read…
- 12th Ke Bad Sarkari Teacher Kaise Bane: 12वी के बाद सरकारी टीचर बनने का सपना तो जाने कैसे क्या करना होगा
- Bihar BEd Previous Year Question Paper PDF Download Link: CET B.Ed Entrance Exam PYQ in Hindi
- Special B.ED Kya Hai: B.ED और Special B.ED में क्या अंतर है, नहीं रहेगा मन मे कोई सवाल, यहाँ देखें पूरी जानकारी?
- Bihar Bed Entrance Exam Book 2025 PDF – Download 4500+ Practice Questions, Previous Year Papers & Complete Study Material
- D.El.ED Vs B.ED: बनना चाहते है टीचर तो जाने डी.एल.एड और बी.एड के बीच का अन्तर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट?
अगर आप भी B.Ed और M.Ed में क्या अंतर है? के बारे में जानना चाहते है तो आप आज के इस आर्टिकल को पूरे ध्यान से और अंत तक पढ़ें। क्योंकि हम इस लेख में आपको बीएड और एमएड में अंतर के बारे में सभी जानकारी को पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इलसिए आप इसे इसे अंत तकत अवश्य पढ़ें।
BEd and MEd Difference
Feature | B.Ed. (Bachelor of Education) | M.Ed. (Master of Education) |
---|---|---|
Level | Undergraduate | Postgraduate |
Objective | Basic qualification to become a teacher | Specialization in teaching and research |
Eligibility | Graduation (BA/B.Sc./B.Com.) | B.Ed. Degree |
Course Focus | Teaching methods, classroom management | Educational policy, research, leadership |
Career Options | School teacher, TGT/PGT, private tutor | College lecturer, researcher, education admin |
Higher Studies | M.Ed., M.Phil., Ph.D. | M.Phil., Ph.D. |
B.Ed Course Kya Hai?
B.Ed. (Bachelor of Education) एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जिसे शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य माना जाता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए होता है जो स्कूलों में पढ़ाने का सपना देखते हैं और शिक्षक/शिक्षिका बनकर शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। BEd Course की अवधि आमतौर पर 2 वर्ष की होती है, जिसमें Teaching Methods, Classroom Management, Child Psychology, Lesson Planning और मूल्यांकन जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाता है। यह कोर्स उम्मीदवारों को एक प्रभावी और योग्य शिक्षक बनने के लिए आवश्यक सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है।
- Full name: बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of Education)
- Duration: 2 वर्ष (NEP 2020 के अनुसार एकीकृत पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं)
- Eligibility: किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) कम से कम 50% अंकों के साथ
- Admission Process: अधिकांश राज्यों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा (जैसे DU B.Ed. Entrance, IPU CET, BHU B.Ed. Entrance) आयोजित की जाती है।
Eligibility for BEd Course
Bachelor of Education (B.Ed) कोर्स में प्रवेश लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता (Eligibility Criteria) को पूरा करना आवश्यक है:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री ( B.A. / B.Sc. / B.Com. / B.Tech / BBA / BCA आदि) होनी चाहिए।
- सामान्य वर्ग (General Category) के लिए कम से कम 50% अंक
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) के लिए 45% या नियमानुसार छूट
- अधिकांश विश्वविद्यालयों में कोई निर्धारित आयु सीमा नहीं होती।
- कुछ राज्यों (जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश) में अधिकतम आयु सीमा लागू हो सकती है, लेकिन यह अलग-अलग होती है।
B.Ed Admission Process
बी.एड कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया विभिन्न विश्वविद्यालयों और राज्यों के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य रूप से इस कोर्स के लिए एडमिशन प्रवेश परीक्षा के जरिए होते हैं। अधिकांश विश्वविद्यालय एक राज्यस्तरीय या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं, जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करके अंतिम प्रवेश सुनिश्चित किया जाता है।
- अधिकांश राज्यों और विश्वविद्यालयों में CET या संबंधित B.Ed Entrance Exam आयोजित की जाती है।
- कुछ विश्वविद्यालय मेरिट आधारित प्रवेश भी प्रदान करते हैं।
M.Ed Course Kya Hota Hai?
M.Ed. (Master of Education) एक स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स है जो शिक्षा के क्षेत्र में और भी गहराई से अध्ययन और शोध करने की सुविधा प्रदान करता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए होता है जिन्होंने अपना बी.एड. कोर्स को पूरा कर लिया है और अब शिक्षा के उच्च स्तर जैसे Educational Administration, Policy Making, Teacher Training Or Research Work में विशेषज्ञता प्राप्त करना चाहते हैं।
MEd Course की अवधि भी आमतौर पर 2 वर्ष होती है और इसमें Educational Philosophy, Educational Psychology, Research Methods, Leadership Skills और शैक्षणिक मूल्यांकन जैसे उन्नत विषयों का अध्ययन किया जाता है। यह कोर्स शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिकाएँ निभाने और शोध आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
- Full Name: मास्टर ऑफ एजुकेशन (Master of Education)
- Duration: 2 वर्ष
- Eligibility: बी.एड. डिग्री न्यूनतम 50%-55% अंकों के साथ
- Admission Process: विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा या मेरिट के आधार पर (जैसे DU M.Ed., JMI M.Ed., BHU M.Ed.)
Eligibility for MEd Course
M.Ed (Master of Education) एक स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री है, जिसे वे विद्यार्थी कर सकते हैं जिन्होंने B.Ed या समकक्ष शिक्षण कोर्स पूरा कर लिया हो। यह कोर्स शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता और शोध के लिए किया जाता है।
M.Ed कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed, B.El.Ed, B.A. B.Ed/B.Sc. B.Ed, या D.El.Ed के साथ स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। आमतौर पर सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% – 55% अंक अनिवार्य होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए इसमें कुछ छूट दी जाती है। कई विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) आयोजित करते हैं, जबकि कुछ संस्थान मेरिट के आधार पर भी प्रवेश देते हैं।
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed (Bachelor of Education) डिग्री होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा, कुछ संस्थान B.A. B.Ed, B.Sc. B.Ed, B.El.Ed (Bachelor of Elementary Education) या D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) के साथ स्नातक डिग्री को भी स्वीकार करते हैं।
- सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों के लिए 50% से 55% तक न्यूनतम अंक अनिवार्य होते हैं।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए अंकों में 5% तक की छूट दी जा सकती है।
- उम्मीदवार की B.Ed या समकक्ष डिग्री NCTE (National Council for Teacher Education) से मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होना आवश्यक है ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई समस्या न आए।
M.Ed Admission Process
एम.एड कोर्स में दाखिला पाने के लिए उम्मीदवारों को आमतौर पर संबंधित विश्वविद्यालय या कॉलेज द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लेना पड़ता है। इस प्रवेश परीक्षा में Pedagogy, Educational Psychology, Research Methods, General Knowledge आदि विषय शामिल होते हैं।
प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इसके बाद काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटित की जाती है। अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन और फीस जमा करने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होती है। आपको बता दे की कुछ विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश भी देते हैं।
- अधिकांश विश्वविद्यालय और कॉलेज M.Ed प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करते हैं।
- ये प्रवेश परीक्षा विभिन्न विषयों जैसे शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, शोध विधियाँ, सामान्य ज्ञान आदि पर आधारित होती हैं।
- कुछ संस्थान मेरिट आधारित भी प्रवेश देते हैं, जहां ग्रेजुएशन और B.Ed में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन होता है।
B.Ed Or M.Ed Which is Better?
- यदि आप प्राथमिक या माध्यमिक शिक्षक बनना चाहते हैं तो BEd आपके लिए आवश्यक है।
- यदि आप शैक्षिक क्षेत्र में नेतृत्व, शोध या उच्च शिक्षा की ओर बढ़ना चाहते हैं, तो MEd Course आपके लिए उपयुक्त विकल्प है।
- बी.एड. शिक्षा में प्रवेश का प्रथम चरण है, जबकि एम.एड. उसमें गहराई और विशेषज्ञता प्रदान करता है।
Criteria | B.Ed. | M.Ed. |
---|---|---|
Purpose | To become a school teacher | To specialize in education and research |
Best For | Teaching in schools (TGT/PGT level) | Teaching in colleges, research, administration |
Career Scope | Limited to school-level teaching | Wider scope in leadership, policy, and research |
When to Choose | If you want to start teaching after graduation | If you want to grow in the education field |
Which is Better? | Better for entry into teaching | Better for advancement and leadership roles |
B.Ed और M.Ed दोनों ही डिग्रियाँ शिक्षा क्षेत्र में अलग-अलग स्तरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आपको बता दे की BEd Course एक बुनियादी डिग्री है जो खासकर स्कूल स्तर पर शिक्षक बनने के लिए आवश्यक होती है। यह छात्रों को शिक्षण की प्रारंभिक विधियों, कक्षा प्रबंधन और बाल मनोविज्ञान की समझ के लिए है। वहीं, MEd Course एक उच्च स्तरीय डिग्री है जो शिक्षकों को शोध, शैक्षणिक नेतृत्व और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में दक्ष बनाती है।
अगर आपका उद्देश्य सिर्फ स्कूल में पढ़ाना है, तो आपके लिए B.Ed Course पर्याप्त है। लेकिन यदि आप शिक्षा क्षेत्र में गहराई से जाना चाहते हैं, और रिसर्च करना चाहते हैं या कॉलेज स्तर पर पढ़ाना चाहते हैं, तो M.Ed Course आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसलिए कौन-सी डिग्री बेहतर है, यह पूरी तरह आपके करियर लक्ष्यों पर निर्भर करता है।
Career Option After B.Ed
बी.एड. करने के बाद उम्मीदवारों के पास शिक्षा क्षेत्र में कई करियर विकल्प होते हैं। यह डिग्री प्रोफेशनल शिक्षक बनने के लिए है और सरकारी व निजी दोनों संस्थानों में नौकरियों के अवसर मिलते है-
- School Teacher (TGT/PGT)
- Education Consultant
- Teaching in Coaching Institutes
- Government Teacher Recruitment Exams (CTET, UPTET, HTET etc.)
- M.Ed. or other Higher Education
Career Options | Description |
---|---|
स्कूल शिक्षक (TGT/PGT) | सरकारी व निजी स्कूलों में अध्यापन कार्य |
कोचिंग / ट्यूशन | निजी तौर पर शिक्षण सेवा देना |
सरकारी शिक्षक | CTET, TET पास कर सरकारी स्कूलों में नौकरी |
शिक्षा सलाहकार | शिक्षा से जुड़ी संस्थाओं में मार्गदर्शन देना |
प्रिंसिपल / समन्वयक (Coordinator) | अनुभव के साथ स्कूल प्रशासन में पद |
उच्च शिक्षा | M.Ed., M.A. Education, Ph.D. आदि |
Career Option After M.Ed
MEd (Master of Education) के बाद करियर के अवसर केवल स्कूलों तक सीमित नहीं रहते है, बल्कि यह डिग्री आपको शिक्षा के उच्च स्तर, प्रशासन, नीति निर्माण और शैक्षणिक शोध जैसे क्षेत्रों के लिए भी योग्य बनाती है। MEd Degree उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो शिक्षा के क्षेत्र में गहराई से काम करना चाहते हैं।
M.Ed Course पूरा करने के बाद करियर विकल्प निम्नलिखित है-
- Lecturer in College/University
- Education Officer
- Educational Researcher
- Curriculum Developer or Instructional Designer
- Ph.D. or other Higher Education
Career Options | Description |
---|---|
Lecturer / Assistant Professor | कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाना |
Education Researcher | रिसर्च संस्थानों और यूनिवर्सिटी में शोध कार्य |
Education Administration | स्कूल/कॉलेज प्रिंसिपल, डीन, डायरेक्टर आदि |
Curriculum Developer | शैक्षिक सामग्री और कोर्स डिजाइन करना |
Education Consultant | करियर मार्गदर्शन व शिक्षा नीति सलाह देना |
NGO / International Bodies | शिक्षा नीति निर्माण, ट्रेंनिंग व रिसोर्स डेवलपमेंट |
Salary and Employment Opportunities After After B.Ed and M.Ed Course
बी.एड. और एम.एड. कोर्स करने के बाद वेतन और रोजगार के अवसर निम्न हो सकते है-
Degree | Starting Salary (Approx.) | Potential Employment Areas |
---|---|---|
B.Ed. | ₹25,000 – ₹40,000 per month | Schools, Coaching Centers, Government Schools |
M.Ed. | ₹40,000 – ₹80,000 per month | Colleges, Educational Institutions, Research Centers |
- यह क्षेत्र, संस्थान, और अनुभव पर निर्भर करता है।
- सरकारी क्षेत्र में वेतन अधिक हो सकता है (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
सारांश
हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से B.Ed Vs M.Ed से जुड़ी सभी जानकारी को पूरे विस्तार में सही सही जानकारी के साथ आप सभी के साथ में साझा किए है। B.Ed. और M.Ed. Degree दोनों डिग्रियाँ शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं। जहाँ बीएड शिक्षक बनने की दिशा में पहला कदम है, वहीं एम.एड. करने से आपको एक बेहतर शिक्षाविद् और शोधकर्ता बनने का अवसर मिलता है। यदि आपका लक्ष्य केवल स्कूल शिक्षक बनना है, तो आपके लिए बी.एड. पर्याप्त है। लेकिन यदि आप शिक्षण के साथ-साथ Leadership और Research में भी रुचि रखते हैं, तो MEd आपके लिए आवश्यक है।
अगर आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर अवश्य करें, ताकि वह भी B.Ed और M.Ed के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर पाए। इस लेख से जुड़ी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।
Important Links
Teleram Channel | Join Channel |
Homepage | BiharHelp |
FAQs’ – B.Ed and M.Ed Course
B.Ed क्या है?
यह एक प्रोफेशनल कोर्स है जो शिक्षक बनने के लिए जरूरी होता है।
M.Ed क्या है?
यह एक पोस्टग्रेजुएट डिग्री है जो शिक्षा में विशेषज्ञता और शोध पर केंद्रित होती है।
B.Ed की अवधि कितनी होती है?
2 वर्ष
M.Ed की अवधि कितनी होती है?
2 वर्ष
B.Ed करने के लिए योग्यता क्या है?
किसी भी विषय में स्नातक (कम से कम 50% अंक)
M.Ed करने के लिए योग्यता क्या है?
B.Ed डिग्री (50% से 55% अंकों के साथ)
B.Ed के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?
स्कूल शिक्षक, कोचिंग संस्थान में शिक्षक, शिक्षा सलाहकार
M.Ed के बाद क्या कर सकते हैं?
कॉलेज में व्याख्याता, शोधकर्ता, शिक्षा प्रशासन में अधिकारी
क्या B.Ed के बाद M.Ed करना जरूरी है?
जरूरी नहीं, लेकिन करियर में ग्रोथ के लिए फायदेमंद है।
B.Ed के लिए कौन-सी एंट्रेंस परीक्षाएँ होती हैं?
DU B.Ed., BHU B.Ed., IPU CET, CET B.Ed., आदि
M.Ed में कौन-कौन से विषय पढ़ाए जाते हैं?
Research Methods, Philosophy of Education, Psychology आदि
क्या M.Ed के बाद Ph.D कर सकते हैं?
हां, M.Ed के बाद आप Ph.D के लिए योग्य होते हैं।
क्या M.Ed करके कॉलेज में पढ़ा सकते हैं?
हां, UGC-NET या SET परीक्षा पास करके कॉलेज में पढ़ा सकते हैं।
B.Ed और D.El.Ed में क्या अंतर है?
B.Ed माध्यमिक स्तर का कोर्स है जबकि D.El.Ed प्राथमिक स्तर के लिए।
क्या B.Ed प्राइवेट कर सकते हैं?
हां, लेकिन संस्थान NCTE से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
क्या M.Ed ऑनलाइन किया जा सकता है?
कुछ विश्वविद्यालय सीमित रूप में ऑनलाइन M.Ed कराते हैं।
B.Ed और M.Ed में कौन सा कोर्स ज्यादा उपयोगी है?
यह आपके करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है — B.Ed प्रारंभ के लिए और M.Ed उन्नति के लिए।
B.Ed के बाद NET/JRF दिया जा सकता है?
नहीं, इसके लिए M.Ed या M.A. (Education) आवश्यक है।
क्या M.Ed करने से वेतन में बढ़ोतरी होती है?
हां, इससे उच्च पद और बेहतर वेतन मिलने की संभावना होती है।
क्या B.Ed और M.Ed एक साथ किया जा सकता है?
नहीं, पहले B.Ed करना अनिवार्य है, फिर M.Ed
क्या B.Ed करने के बाद केवल सरकारी स्कूल में ही नौकरी मिलती है?
नहीं, आप प्राइवेट स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और NGO में भी कार्य कर सकते हैं।
B.Ed के लिए आयु सीमा क्या होती है?
अधिकतर संस्थानों में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं होती, पर कुछ प्रवेश परीक्षाओं में आयु सीमाएं होती हैं।
क्या B.Ed करके विदेश में पढ़ा सकते हैं?
हां, लेकिन आपको उस देश की शिक्षक पात्रता परीक्षा या लाइसेंस पास करना होता है।
क्या M.Ed डिस्टेंस मोड से किया जा सकता है?
हां, IGNOU और कुछ अन्य यूनिवर्सिटी डिस्टेंस मोड में M.Ed कराती हैं (NCTE की मान्यता ज़रूरी है)।
B.Ed करने के बाद CTET कब दे सकते हैं?
B.Ed अंतिम वर्ष या पूरा करने के बाद आप CTET परीक्षा दे सकते हैं।
M.Ed की फीस कितनी होती है?
फीस विश्वविद्यालय पर निर्भर करती है, औसतन ₹20,000 – ₹1,00,000 प्रति वर्ष तक होती है।
क्या B.Ed और M.Ed के लिए छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलती है?
हां, SC/ST/OBC/EWS वर्ग के लिए कई सरकारी और निजी छात्रवृत्ति योजनाएँ उपलब्ध हैं।
क्या B.Ed के बाद MBA किया जा सकता है?
हां, यदि आप शिक्षा प्रबंधन (Education Management) में जाना चाहते हैं तो यह विकल्प अच्छा है।
क्या B.Ed के बाद UGC-NET दिया जा सकता है?
नहीं, NET के लिए M.Ed या किसी मास्टर डिग्री की आवश्यकता होती है।
क्या M.Ed के बाद PGT बन सकते हैं?
हां, यदि आपके पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएशन और B.Ed हो तो PGT के लिए योग्य हैं।
M.Ed के बाद कौन से Competitive Exams दिए जा सकते हैं?
UGC-NET, Ph.D. Entrance Test, School Inspector, Education Officer, आदि।
क्या M.Ed के बाद स्कूल में टीचिंग की जा सकती है?
हां, लेकिन आमतौर पर M.Ed को कॉलेज या प्रशासनिक पदों के लिए उपयुक्त माना जाता है।
क्या Special Education के लिए अलग से M.Ed करना होता है?
हां, इसके लिए M.Ed in Special Education नामक अलग कोर्स होता है जो RCI से मान्यता प्राप्त हो।
क्या B.Ed कोर्स के दौरान इंटर्नशिप होती है?
हां, अंतिम सेमेस्टर में स्कूल इंटर्नशिप अनिवार्य होती है।
क्या M.Ed में प्रैक्टिकल होता है?
हां, रिसर्च प्रोजेक्ट, सेमिनार, थेसिस और शैक्षणिक प्रशिक्षण भी शामिल होता है।
क्या B.Ed कोर्स की मान्यता NCTE से होनी चाहिए?
हां, केवल NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से की गई डिग्री ही वैध मानी जाती है।
M.Ed करने से कौन-कौन से उच्च पद मिल सकते हैं?
डीन, डायरेक्टर, एजुकेशन ऑफिसर, ट्रेनर, रिसर्चर आदि।
क्या B.Ed करने के बाद स्कूल में स्थायी नौकरी मिलती है?
हां, यदि आप TET या CTET पास करते हैं और वैकेंसी में चयनित होते हैं।
क्या महिला उम्मीदवारों के लिए कोई विशेष लाभ है?
कुछ राज्यों में महिला आरक्षण या विशेष छात्रवृत्ति योजनाएँ होती हैं।