AIIMS Raebareli Recruitment 2025 for 28 Senior Resident Vacancies, Check Eligibility, Age Limit & Post Details
AIIMS Raebareli Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली ने सीनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती के लिए 16 मई 2025 को आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सीनियर रेजिडेंट के कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें एनेस्थीसिया, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ट्रॉमा एवं […]

AIIMS Raebareli Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली ने सीनियर रेजिडेंट पदों की भर्ती के लिए 16 मई 2025 को आधिकारिक वैबसाइट के माध्यम से नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सीनियर रेजिडेंट के कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें एनेस्थीसिया, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, और बाल रोग जैसे विभिन्न विभाग शामिल हैं।
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, जिसमें उम्मीदवारों को 29 मई 2025 को सुबह 9:30 बजे तक मेडिकल कॉलेज, AIIMS रायबरेली में उपस्थित होना होगा, जिसके बाद 9:30 बजे से 12:00 बजे तक आए हुए सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद उसी दिन उनका दोपहर 3:00 बजे इंटरव्यू शुरू होगा। जिसमें सफल हुए उम्मीदवारों को भर्ती के तहत सीनियर रेसिडेंट के पदों पर अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
अगर आपने भी अभी हाल ही में MD / MS / DNB / MH की डिग्री प्राप्त की है यह भर्ती आपके लिए एम्स रायबरेली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर हो सकता है जिसे आप अगर भर्ती के लिए निर्धारित की गई पात्रताओं को पूरा करते हैं तो अपने हांथ से न जाने दें।
AIIMS Raebareli Senior Resident Vacancy Notification 2025 – Overview
Name of Article | AIIMS Raebareli Recruitment 2025 |
Article Type | AIIMS Job Notification |
Organization Name | All India Institute of Medical Sciences Raebareli (AIIMS), Raebareli |
Post Name | Senior Resident |
Total Post | 28 |
Application Mode | Offline |
Selection Mode | Walk-in-Interview |
Interview Date | 29 May 2025 |
Official Noptification | AIIMS Raebareli SR Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://aiimsrbl.edu.in/ |
AIIMS Raebareli Senior Resident Recruitment 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायबरेली ने अभी हाल ही में सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की शुरुआत कर दी है। यह भर्ती सीनियर रेसिडेंट के कुल 28 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है, जिनमें सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों के लिए 5 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 10 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 9 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 3 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1 पद निर्धारित किया गया है।
इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में MD / MS / DNB की डिग्री होना अनिवार्य है। जिसमें सुपर स्पेशियलिटी पदों के लिए DM / MH / DNB की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ पात्र उम्मीदवार का State or Central Medical Council में पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा के साथ Annexure ‘A’ में उपलब्ध फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उम्मीदवारों को 29 मई 2025 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दस्तावेज सत्यापन के लिए AIIMS रायबरेली के मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होना होगा। जिसके बाद उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से पात्र उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा। जिसके आधार पर पात्र उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। जहां पर उन्हें सीनियर रेसिडेंट के पदों के लिए Pay Level-11 के तहत ₹67,700/- प्रति माह + NPA का वेतन प्रदान किया जाएगा।
AIIMS Raebareli Senior Resident Vacancy 2025: Post Details
Department | UR | OBC | SC | ST | EWS | Total |
Anesthesia | 0 | 2 | 1 | 1 | 0 | 4 |
ENT | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 |
General Medicine | 1 | 2 | 1 | 1 | 1 | 6 |
General Surgery | 2 | 1 | 4 | 1 | 0 | 8 |
Trauma & Emergency | 2 | 2 | 3 | 0 | 0 | 7 |
Obstetrics & Gynaecology | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 |
Paediatrics | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 |
Total | 5 | 10 | 9 | 3 | 1 | 28 |
AIIMS Raebareli Senior Resident Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक उम्मीदवार नागरिक AIIMS Raebareli Senior Resident Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
AIIMS Raebareli Senior Resident Educational Qualification 2025:-
Department | Required Educational Qualification |
Anesthesia | MD / DNB in Anesthesiology |
ENT | MS / DNB in Otorhinolaryngology |
General Medicine | MD / DNB in General Medicine |
General Surgery | MS / DNB in General Surgery |
Trauma & Emergency | MD / MS / DNB in Emergency Medicine / General Medicine / General Surgery / Orthopaedics / Anaesthesia (as applicable) |
Obstetrics & Gynaecology | MD / MS / DNB in Obstetrics & Gynaecology |
Paediatrics | MD / DNB in Paediatrics |
AIIMS Raebareli Senior Resident Age Limit 2025:-
- Maximum Age: 45 Years
AIIMS Raebareli Senior Resident Age Relaxation 2025:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC | 3 years |
PwBD (General) | 10 years |
PwBD (OBC) | 13 years |
PwBD (SC/ST) | 15 years |
AIIMS Raebareli Senior Resident Selection Process 2025
AIIMS रायबरेली सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। चयन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि यानी 29 मई 2025 को सुबह 9:30 बजे AIIMS रायबरेली के मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करवाना होगा। जिसके बाद पात्र उम्मीदवारों का उसी दिन 3 बजे से इंटरव्यू लिए जाएगा।
ध्यान रहे की इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवार का चयन केवल उनके शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के दौरान प्रदर्शन के आधार ओर किया जाएगा।
AIIMS Raebareli SR Vacancy 2025 Application Fee
Category | Application Fee | GST (18%) | Total Payable Fee |
General / OBC / EWS | ₹1,000 | ₹180 | ₹1,180 |
SC / ST | ₹800 | ₹144 | ₹944 |
PwBD | Exempted | Exempted | Exempted |
Important Dates
Event | Date |
Official Notification | 16 May 2025 |
Walk-in Application Submission & Document Verification | 29 May 2025 |
Interview Date | 29 May 2025 |
Last Date to Apply | 29 May 2025 |
Important Links
Official Notification | AIIMS Raebareli SR Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://aiimsrbl.edu.in/ |
AIIMS Raebareli Senior Resident Recruitment 2025 – FAQ:-
AIIMS रायबरेली में कितने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकली है?
AIIMS रायबरेली ने सीनियर रेजिडेंट के कुल 28 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है, जिनमें विभिन्न विभाग जैसे एनेस्थीसिया, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, और बाल रोग शामिल हैं।
भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया क्या है ?
यह भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों को 29 मई 2025 को सुबह 9:30 बजे AIIMS रायबरेली के मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा, जो दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से इंटरव्यू लिया जाएगा।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS, DNB, DM या MCh की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार का State या Central Medical Council में पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है ?
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। जिसमें SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, PwBD (General) को 10 वर्ष, PwBD (OBC) को 13 वर्ष और PwBD (SC/ST) को 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन किस तरह किया जाएगा ?
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू में प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा।
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन प्रदान किया जाएगा ?
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-11 के अंतर्गत ₹67,700/- प्रति माह वेतन और NPA (Non Practicing Allowance) प्रदान किया जाएगा।