AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Recruitment 2025 Official Notification Out for 43 Posts, Check Eligibility & Post Details
AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल ने हाल ही में सीनियर रेज़िडेंट (नॉन-अकैडमिक) बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी की है। भर्ती के लिए यह आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 09 मई 2025 को AIIMS Bhopal की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इस भर्ती इस तहत […]

AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल ने हाल ही में सीनियर रेज़िडेंट (नॉन-अकैडमिक) बैकलॉग पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी की है। भर्ती के लिए यह आधिकारिक नोटिफ़िकेशन 09 मई 2025 को AIIMS Bhopal की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इस भर्ती इस तहत कुल 43 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 11-11 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 21 पद भर्ती के तहत निर्धारित किए गए हैं।
यह भर्ती सीनियर रेज़िडेंट बैकलॉग पदों के लिए लिए है, जो पूरी तरह से अस्थायी आधार पर की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभ में 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और AIIMS Bhopal की आवश्यकता के अनुसार अधिकतम 3 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें क्योंकि इसमें हमने आपको इस भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी को विस्तारपूर्वक प्रदान किया हुआ है। साथ ही हमने आपको भर्ती के तहत आवेदन करने की स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया भी बताई है जिसके माध्यम से आप भर्ती के तहत घर बैठे ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Vacancy Notification – Overview
Name of Article | AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Recruitment 2025 |
Article Type | AIIMS Job Notification |
Organization Name | All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Bhopal |
Post Name | Senior Resident (Backlog) |
Total Post | 43 |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 9 May 2025 |
Last Date for Online Registration | 31 May 2025 |
Official Notification | AIIMS Bhopal SR Backlog Vacancy Notification PDF |
Official Website | https://www.aiimsbhopal.edu.in/ |
AIIMS Bhopal SR Backlog Vacancy Post Details
Department | Total Post | ST | SC | OBC |
Biochemistry | 2 | 1 | 0 | 1 |
Cardiology | 1 | 0 | 0 | 1 |
Cardiothoracic Surgery | 4 | 1 | 1 | 2 |
Gastroenterology | 2 | 0 | 1 | 1 |
General Medicine | 9 | 2 | 2 | 5 |
General Surgery | 6 | 2 | 2 | 2 |
Hospital Administration | 1 | 0 | 0 | 1 |
Nuclear Medicine | 2 | 1 | 0 | 1 |
Obstetrics & Gynaecology | 4 | 0 | 2 | 2 |
Ophthalmology | 2 | 1 | 0 | 1 |
Paediatric Surgery | 3 | 1 | 1 | 1 |
Physical Medicine & Rehabilitation | 1 | 0 | 0 | 1 |
Psychiatry | 1 | 0 | 0 | 1 |
Transfusion Medicine & Blood Bank | 3 | 1 | 1 | 1 |
Trauma & Emergency Medicine | 2 | 1 | 1 | 0 |
Total | 43 | 11 | 11 | 21 |
AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Vacancy 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल ने सीनियर रेज़िडेंट (नॉन-अकैडमिक) के पदों पर बैकलॉग भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर जारी कर दिया है। जिसके बाद 9 मई 2025 से भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो अभी आगे 31 मई 2025 तक जारी रहेगी।
इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD, MS या DNB की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या Institute of National Importance से प्राप्त की गई हो। इसके साथ ही भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का National Medical Commission (NMC) या State Medical Council (SMC) के तहत पंजीकरण होना अनिवार्य है।
भर्ती के तहत सभी वर्ग के उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो 16 और 17 जून 2025 को AIIMS भोपाल में आयोजित होगा।
कुल मिलाकर यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है जो एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और मेडिकल के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
AIIMS Bhopal Senior Resident Backlog Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे देश के जो भी उम्मीदवार नागरिक AIIMS Bhopal Senior Resident Backlog Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनको भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
AIIMS Bhopal Senior Resident Backlog Vacancy Educational Qualification:-
Requirement | Details |
Postgraduate Degree | MD / MS / DNB in the respective discipline |
Recognition | Degree must be recognised by the NMC or an Institute of National Importance |
Valid Registration | Must have valid registration with NMC or the State Medical Council |
Qualification Completion Date | Must have passed the qualifying degree on or before the date of the interview |
Degree Tenure Completion | Tenure of PG qualification (MD/MS/DNB) must also be completed on or before the interview date |
Super-Specialty Departments | Candidates with relevant MD/MS/DNB qualifications may apply to allied departments |
Trauma & Emergency Medicine (Specific) | Acceptable PG degrees: MD/MS/DNB in Medicine / Surgery / Orthopaedics / Paediatrics / Anesthesiology |
AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Age Limit:-
- Maximum Age: 45 Years
AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Recruitment Age Relaxation:-
Category | Relaxation in Upper Age Limit |
OBC (Non-Creamy Layer, Central List) | 3 years |
SC/ST | 5 years |
PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) – General | 10 years |
PwBD – OBC | 13 years |
PwBD – SC/ST | 15 years |
How to Fill AIIMS Bhopal Backlog SR Vacancy Online Application Form 2025
हमारे जो पाठक उम्मीदवार AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident (SR) Vacancy 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं –
- भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको एक लॉगिन फोरम देखने को मिलेगा जहां पर आपको नीचे दिये गए Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फोरम खुलकर आएगा यहाँ पर आपको अपनी कुछ बेसिक जानकारी जैसे User Name, Email ID, Password को एंटर करना होगा और साथ ही में अपनी Caste (जाति) को भी सिलैक्ट करना होगा।
- इतना सब बाद आपको नीचे दिये गए Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका यहाँ पर रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
- अब आपने जो रजिस्ट्रेशन के दौरान जो User ID और Password बनाया था उसकी मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फोरम खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फोरम को ध्यानपूर्वक भरना होगा और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म के लिए आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो आपको बाद में काम आएगी।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
AIIMS Bhopal SR Backlog Vacancy 2025 Application Fee
Category | Application Fee |
General / OBC | ₹1500 |
SC / ST / EWS | ₹1200 |
PwBD (Persons with Disabilities) | Exempted |
Important Dates
Event | Date |
Notification Published | 9 May 2025 |
Online Registration Begins | 9 May 2025 |
Last Date to Apply Online | 31 May 2025 |
Interview Dates | 16 & 17 June 2025 |
Offline Application Option | Available on interview day for candidates who missed the online deadline (for relevant departments only) |
Important Links
Apply Now | AIIMS Bhopal SR Backlog Vacancy Online Form (Direct Link) |
Official Notification | AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Vacancy Notification PDF |
Post Details | Download PDF |
Annexure I – Cast Certificate Format | Download Now |
Annexure II – OBC Certificate format | Download Now |
Annexure III – EWS Certificate Format | Download Now |
Official Website | https://www.aiimsbhopal.edu.in/ |
AIIMS Bhopal Backlog Senior Resident Recruitment 2025 – FAQs
यह भर्ती किस संस्थान द्वारा की जा रही है?
यह भर्ती अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भोपाल द्वारा की जा रही है।
यह भर्ती किन पदों के लिए है?
यह भर्ती सीनियर रेज़िडेंट (नॉन-अकैडमिक) बैकलॉग पदों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती के तहत कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 43 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?
इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम 31 मई 2025 है।
भर्ती के लिए इंटरव्यू कब आयोजित किया जाएगा?
भर्ती के लिए इंटरव्यू 16 और 17 जून 2025 को AIIMS भोपाल में आयोजित किए जाएंगे।
क्या जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं?
हाँ, ऐसे उम्मीदवार जिनका ऑनलाइन आवेदन छूट गया है, वे संबंधित विभागों के लिए इंटरव्यू वाले दिन ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से इंटरव्यू भाग ले सकते हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में MD/MS/DNB की डिग्री होनी चाहिए जो NMC या Institute of National Importance द्वारा मान्यता प्राप्त हो।