ज्ञान बांटे – कैसे बनाएं एक Free Online Book Study Group जानिए Step-By-Step Guide
Free Online Book Study Group – आज के समय में आप अपनी hobby से जुड़े लोगों को आसानी से ढूंढ सकते हैं। अगर किताब पढ़ना आपकी hobby है और आप अकेले पढ़ते-पढ़ते बोर हो चुके हैं या चाहते हैं कि और लोगों को भी उस किताब की जानकारी दी जाए तो online book study group […]

Free Online Book Study Group – आज के समय में आप अपनी hobby से जुड़े लोगों को आसानी से ढूंढ सकते हैं। अगर किताब पढ़ना आपकी hobby है और आप अकेले पढ़ते-पढ़ते बोर हो चुके हैं या चाहते हैं कि और लोगों को भी उस किताब की जानकारी दी जाए तो online book study group शुरू करना एक शानदार idea है। इस ग्रुप में आप दूसरों से सीखेंगे और दूसरों को सिखाएंगे इसके अलावा अपनी समझ को और गहरा करेंगे और पढ़ाई को ज्यादा मजेदार और interactive बनाने में मदद करेंगे। इस वजह से अगर आप एक free online book study group शुरू कैसे करें के बारे में जानकारी चाहते हैं और बिना platform बने इस सुविधा को शुरू करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है।
Free Online Book Study Group – Overview
Work | Status |
बुक/टॉपिक तय किया | Yes or No |
प्लेटफॉर्म बनाया (Telegram/WhatsApp) | Yes or No |
Time Table Fix किया | Yes or No |
पहला Discussion प्लान किया | Yes or No |
5+ मेंबर जोड़े | Yes or No |
Also Read
- AI Tools से पढ़ाई में 10x प्रभाव कैसे लाएं? जाने टॉप टूल्स और स्मार्ट टिप्स
- NEET में कम Marks आने पर भी कौन से College मिल सकते हैं? जानिए सरकारी और प्राइवेट Options
- Online Ads देख कर सीखें Digital Marketing – शुरुआत कैसे करें? जानिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
Online Book Study Group क्या होता है और क्यों बनना चाहिए?
book study group क्या है और इसकी जरूरत क्यों है इसे सहज तरीके से एक टेबल के रूप में नीचे समझाया गया है –
What | Importance |
एक ऐसा ग्रुप जहां लोग एक ही किताब या विषय को साथ पढ़ते हैं | सहयोगी लर्निंग से समझ बेहतर होती है |
ऑनलाइन चैट/वीडियो मीटिंग से जुड़ते हैं | अकेलेपन से छुटकारा और मोटिवेशन बढ़ता है |
Weekly Discussion और Notes Share करते हैं | गहराई से समझने का मौका मिलता है |
Book Study Group शुरू करने से पहले तय करने योग्य बातें
एक इस तरह का स्टडी ग्रुप शुरू करने से पहले कुछ खास बातों के बारे में आपको मालूम होना चाहिए –
इस तरह का ग्रुप आप कहां बनाएंगे
आज के समय में group बनाने के लिए बहुत सारे platform मौजूद हैं उनमें से कौन सा प्लेटफार्म आपको चुनना चाहिए यह आपको पहले decide करना होगा। इसके लिए आपको तय करना होगा कि आप जिस तरह के लोगों को ग्रुप में जोड़ना चाहते हैं वह लोग ज्यादातर कौन सा प्लेटफार्म इस्तेमाल करते हैं।
बुक या विषय चुने
उदाहरण के तौर पर भागवत गीता, NCERT Class 10 साइंस, एटॉमिक हैबिट, जैसी किताब होती है इसमें से किस तरह के किताब को आप अपने group में ऐड करेंगे और किताब के अलावा अगर आप टॉपिक या चैप्टर शेयर करना चाहते हैं तो किस तरह का टॉपिक या चैप्टर होगा जैसे साइंस का, हिस्ट्री का, इकोनॉमिक्स का या कोई और विषय।
ड्यूरेशन और फ्रीक्वेंसी चुने
आप रोजाना एक chapter या एक किताब share करेंगे या फिर हफ्ते में एक बार किसी किताब या किसी chapter के बारे में अच्छे से जानकारी देंगे या फिर आप केवल संडे के दिन ग्रुप में किताब के ऊपर डिस्कशन करना चाहते हैं। इस तरह आप कोई एक दिन चुने और उस पर कंसिस्टेंट रहे।
target audience चुने
अपने ग्रुप में आप किस तरह के लोगों को जोड़ना चाहते हैं यह पहले सिटी साइड करें आपका target audience हर तरह का स्टूडेंट है या UPSC का तैयारी करने वाला व्यक्ति या फिर ऐसा व्यक्ति जो खुद के जीवन में पर्सनल ग्रोथ चाहता है। इस तरह आप एक खास किस्म के टारगेट ऑडियंस को पकड़ें।
उद्देश्य क्या है
आपको यह पहले से पता होना चाहिए कि आपकी स्टडी ग्रुप का उद्देश्य क्या है आप लगातार रिवीजन करवाना चाहते हैं या अपने ग्रुप को मोटिवेशन से भरना चाहते हैं या फिर अच्छी किताबें को पढ़ने की आदत देना चाहते हैं।
कहां बनाएं Online Book Study Group
अगर आपको online study group का ग्रुप तैयार करना है तो इसमें सबसे सही प्लेटफॉर्म कौन सा होगा और उसे प्लेटफार्म से क्या फायदा हो सकता है इसकी जानकारी नीचे दी गई है –
Platform | Benefits |
WhatsApp / Telegram | सबसे आसान, हर कोई इस्तेमाल करता है |
Discord | Threaded Discussion, Voice Rooms |
Google Meet / Zoom | Weekly Discussion के लिए |
Facebook Group | Open Discussion + File Sharing |
Notion | Notes + Progress Tracker के लिए |
Note – आप दो app का इस्तेमाल कर सकते है, जैसे Telegram और Google Meet का combination बहुत जबरजस्त होगा।
Free Study Group कैसे बनाएं Step-By-Step Guide
अगर आपको मुफ्त में एक study group तैयार करना हैतो इसके लिए नीचे बताएं कुछ निर्देशों का पालन करना होगा –
सबसे पहले बुक तय करें और चैप्टर डिवाइड करें
सबसे पहले आपको एक बुक तय करना है जिसे आप अपने ग्रुप में शेयर करने से शुरुआत करेंगे। इस किताब के चैप्टर को अलग-अलग हिस्से में बांटे। उदाहरण के तौर पर किताब में अगर 10 चैप्टर है तो हर हफ्ते दो चैप्टर शेयर करें इस तरह 5 हफ्ते में यह किताब खत्म हो जाएगी।
टेलीग्राम क्या व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं
आपको टेलीग्राम या व्हाट्सएप जैसे अलग-अलग प्लेटफार्म में किसी एक platform पर अपना group तैयार करना है। इस ग्रुप में एक अच्छा ग्रुप नाम रखें इसका एक अच्छा profile photo रखें और इसका एक खूबसूरत सा बैनर लगाए। इसके बाद banner उसे किताब से संबंधित रखें जिस किताब को वर्तमान में आप शेयर कर रहे हैं। जैसे अगर आप एटॉमिक हैबिट किताब को शेयर कर रहे हैं तो बैनर पर एटॉमिक हैबिट हिंदी ग्रुप जैसा कुछ लिखे जो लोगों को आकर्षित करें।
हफ्ते में एक ही समय पर सारे share को शेड्यूल करें
अगर आप हफ्ते में एक दिन अपने किताब के चैप्टर को शेयर करना चाहते हैं तो उस 1 दिन में भी आपको एक निर्धारित समय रखना है और इस पर सारा चैप्टर शेयर करना है। इसके अलावा हफ्ते में कोई एक दिन आप गूगल मीट या zoom का लिंक शेयर कर सकते हैं और उसे पर डिस्कशन भी ग्रुप के मेंबर के साथ कर सकते हैं।
Rules और Guidlines शेयर करें
आप अपने ग्रुप के description में और group में भी ग्रुप के सारे guidlines और नियम को जरुर शेयर करें। इसमें बताएं कि ग्रुप में कोई spam ना करें, दूसरों को इज्जत दे, टाइम पर ग्रुप ज्वाइन करे, और ग्रुप में दी हुई जानकारी को शेयर करें, होमवर्क और रीडिंग को कंप्लीट करें।
अपने ग्रुप का engagement बढ़ाएं
जब लोग आपके ग्रुप के साथ जुड़ेंगे तो आपको उनका इंगेजमेंट भी बढ़ता है इसके लिए आप ग्रुप में polls, क्विज या short summary शेयर कर सकते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी चीजों से लोग तुरंत एक्टिव हो जाते हैं जो ग्रुप को बेहतर बनाता है।
कौन सी बुक्स से शुरुआत करें
इस तरह के ग्रुप में आपको किस तरह का उद्देश्य रखना चाहिए और किस उद्देश्य के लिए किस तरह के किताबों का चयन करना चाहिए इसे नीचे सूचित किया गया है –
Target | Book Suggestions |
Self-Improvement | Atomic Habits, Ikigai |
स्टूडेंट्स के लिए | NCRT Science/History, NCERT Based GK |
Competitive Exams | India Year Book, Lakshmikant Polity |
धर्म/दर्शन | Bhagavad Gita, Chanakya Niti |
Language Practice | English Story Books, Hindi Poems |
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको बताया कि आप एक Free Online Book Study Group अपना एक एक्टिव ग्रुप कैसे शुरू कर सकते हैं। ज्ञान बांटना सीखने का सबसे अच्छा तरीका है। ऐसे में अगर आप एक study group बनाते हैं तो आप न केवल दूसरों की मदद करते हैं बल्कि खुद की भी learning को बेहतर करते हैं। इस वजह से याद रखें “पढ़ाई अकेले से शुरू होती है लेकिन ग्रुप से मजबूत बनती है”।